• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जयशंकर ने म्यांमार के अपने समकक्ष से मुलाकात की

जयशंकर ने म्यांमार के अपने समकक्ष से मुलाकात की

June 27, 2024
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

June 3, 2026
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव

June 3, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

जयशंकर ने म्यांमार के अपने समकक्ष से मुलाकात की

भारत की सीमा पर हिंसा को लेकर जताई चिंता

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 27, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
जयशंकर ने म्यांमार के अपने समकक्ष से मुलाकात की

नई दिल्ली:विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने म्यांमार के अपने समकक्ष यू थान श्वे से बुधवार को हुई मुलाकात के दौरान पड़ोसी देश में हिंसा एवं अस्थिरता का असर भारतीय सीमा पर पड़ने को लेकर भारत की ‘गहरी चिंता’ साझा की और म्यावाडी शहर में फंसे भारतीयों को यथाशीघ्र वापस लाने में सहयोग की मांग की। जयशंकर ने थान श्वे से नयी दिल्ली में मुलाकात की, जो अपनी एक विदेश यात्रा के बाद म्यांमार लौट रहे थे और दिल्ली रुके हुए थे। वह म्यांमार के उपप्रधानमंत्री भी हैं। म्यांमार में एक फरवरी 2021 में तख्ता पलट के बाद शासन पर सैन्य जुंटा का कब्जा होने के बाद पड़ोसी देश के वरिष्ठ नेता से भारत के विदेशमंत्री की यह पहली सार्वजनिक मुलाकात है।

मुलाकात के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने म्यांमार में भारत की चल रही परियोजनाओं की ‘विश्वसनीय सुरक्षा’ के लिए जोर दिया और पड़ोसी देश के लोकतांत्रिक पथ पर यथाशीघ्र लौटने का आह्वान किया। जयशंकर ने पड़ोसी देश में जारी हिंसा और अस्थिरता का भारत-म्यांमार सीमा पर विशेष रूप से होने वाले असर को रेखांकित किया। म्यांमार के कई हिस्सों में सैन्य जुंटा और विद्रोही बलों के बीच लड़ाई चल रही है। विद्रोही बलों ने पहले ही कई शहरों पर कब्जा कर लिया है। जुंटा-रोधी (सैन्य शासन विरोधी) बलों ने अप्रैल में कई सैन्य ठिकानों और म्यावाडी के कमान केंद्र पर कब्जा कर लिया था।

जयशंकर ने बैठक में थान श्वे को यह भी बताया कि भारत, म्यांमार की स्थिति से निपटने के लिए सभी हितधारकों के साथ बातचीत को तैयार है। जयशंकर ने पोस्ट किया, ‘‘म्यांमार के उपप्रधानमंत्री-सह-विदेश मंत्री यू थान श्वे के आज नई दिल्ली पहुंचने पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान हमारी सीमा से लगते म्यांमार में जारी हिंसा और अस्थिरता के प्रभाव को लेकर हमारी गहरी चिंता पर चर्चा हुई। भारत इस स्थिति से निपटने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘(मैंने) प्राथमिकता वाली चुनौतियों को उठाया, खासतौर पर अवैध मादक पदार्थ, हथियारों की तस्करी और मानव तस्करी। म्यावाडी में फंसे भारतीय नागरिकों की यथाशीघ्र वापसी के लिए सहयोग भी मांगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘म्यांमार में चल रही हमारी परियोजनाओं के लिए विश्वसनीय सुरक्षा की मांग की गई। म्यांमार से लोकतांत्रिक परिवर्तन के रास्ते पर शीघ्र लौटने का आग्रह किया गया। भारत किसी भी तरह से मदद के लिए तैयार है।’’ करीब तीन सप्ताह पहले म्यांमार स्थित भारतीय दूतावास ने देश में नौकरी की तलाश कर रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी थी ताकि वे फर्जी या अवैध रोजगार के झांसे में न आए।

दूतावास द्वारा जारी परामर्श में कहा गया कि म्यांमार-थाईलैंड की सीमा से लगे म्यावाडी इलाके में अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह सक्रिय हैं और भारतीयों से इलाके में नौकरी की पेशकश को स्वीकार करने से पहले सतर्क रहने की सलाह दी। माना जा रहा है कि नौकरी घोटाले के झांसे में आकर करीब 100 भारतीय म्यावाडी इलाके में फंसे हुए हैं। म्यांमार में सेना द्वारा तख्तापलट के बाद से लोकतंत्र की बहाली की मांग को लेकर व्यापक हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। विद्रोही बलों ने पहले ही भारत, चीन और बांग्लादेश की सीमाओं पर कई प्रमुख व्यापारिक बिंदुओं पर कब्जा कर लिया है।

म्यांमार, भारत का रणनीतिक पड़ोसी है और दोनों देश करीब 1640 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं जो उग्रवाद प्रभावित भारत के नगालैंड और मणिपुर राज्य से गुजरती है। म्यांमार के सीमावर्ती इलाकों में हिंसा और अस्थिरता के मद्देनजर इस साल जनवरी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीमा पर बाड़ लगाने की घोषणा की थी।

Previous Post

लाल कृष्ण आडवाणी एम्स में भर्ती; हालत स्थिर

Next Post

निकेश अरोड़ा हैं सबसे अधिक सैलरी पाने वाले भारतीय मूल के सीईओ

Next Post
निकेश अरोड़ा हैं सबसे अधिक सैलरी पाने वाले भारतीय मूल के सीईओ

निकेश अरोड़ा हैं सबसे अधिक सैलरी पाने वाले भारतीय मूल के सीईओ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका
  • “भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा
  • पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील
  • ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव
  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In