• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी कांग्रेस

चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस ने पार्टी में नई जान फूंकने के लिए पहला कदम बढ़ाया, हिमाचल और गुजरात में अग्नि परीक्षा

June 20, 2022
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

महिला कांस्टेबल से कथित दुष्कर्म का मामला, पुलिस जांच में जुटी

July 12, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

कानपुर में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पति-पत्नी ने सेल्फॉस खाकर दी जान

July 12, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के संकेत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

July 12, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

July 12, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

July 12, 2026
उमर खालिद-शरजील इमाम को जमानत क्यों नहीं? CJI सूर्यकांत ने बताई वजह

उमर खालिद-शरजील इमाम को जमानत क्यों नहीं? CJI सूर्यकांत ने बताई वजह

July 12, 2026
रोहित-कोहली का जलवा फिर दिखेगा, 9 घरेलू वनडे मैचों का ऐलान

14 जुलाई से भारत-इंग्लैंड वनडे जंग, रोहित-कोहली के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें

July 12, 2026
टीम इंडिया की हार पर माइकल वॉन का वार, ‘व्हाइटवॉश’ के बाद फिर छेड़ी बहस

टीम इंडिया की हार पर माइकल वॉन का वार, ‘व्हाइटवॉश’ के बाद फिर छेड़ी बहस

July 12, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ शब्द ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें, राहुल गांधी की टिप्पणी पर पंजाब में विवाद

July 12, 2026
जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी टेक अधिकारी की हत्या, घरेलू हिंसा मामले में पति पर आरोप

जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी टेक अधिकारी की हत्या, घरेलू हिंसा मामले में पति पर आरोप

July 12, 2026
युद्धविराम टूटा, ट्रंप का पलटवार; ईरान पर हवाई हमले, होर्मुज में 500 जहाज फंसे

खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान के कई शहरों में विस्फोट; हॉर्मुज संकट से बढ़ी वैश्विक चिंता

July 12, 2026
“शून्य से अनंत” प्रदर्शनी का यूएन में शुभारंभ, भारत की गणितीय परंपरा को वैश्विक मंच

2028-29 के लिए UNSC की गैर-स्थायी सदस्यता अभियान शुरू करेगा भारत

July 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर गुजरात

चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस ने पार्टी में नई जान फूंकने के लिए पहला कदम बढ़ाया, हिमाचल और गुजरात में अग्नि परीक्षा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 20, 2022
in गुजरात
Reading Time: 1 min read
A A
0
महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

नई दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पार्टी अपने पुनरूत्थान के नये पथ पर चल चुकी है और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए हाल में गठित कार्य बल के अपनी रणनीति पर काम शुरू कर देने के साथ आगामी महीनों में बदलाव नजर आने लगेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव माकन ने कहा कि पांच वर्षों से अधिक समय से पदों पर रहे पार्टी पदाधिकारियों को क्रमिक रूप से हटाया जाएगा तथा ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का फार्मूला, जैसा कि उदयपुर में सहमति बनी थी, लागू किया जाएगा।’

रणदीप सिंह सुरजेवाला को संचार प्रभारी पद से हटाकर जयराम रमेश को नियुक्त किया जाना एक से अधिक पदों से नेताओं को कार्य मुक्त करने का पहला बड़ा संकेत है। सुरजेवाला सात साल तक इस पद रहे और 2020 में एआईसीसी महासचिव, कर्नाटक, नियुक्त किये जाने के बाद भी मीडिया प्रमुख के पद पर बने रहें।

माकन ने कहा, ‘हमने उदयपुर घोषणापत्र द्वारा निर्धारित पथ पर चलना शुरू कर दिया है। चिंतन शिविर के नतीजे पार्टी और इसके कामकाज में शीघ्र देखने को मिलेंगे।’ संचार विभाग का विस्तार किये जाने के विषय पर पार्टी के अंदरूनी लोगों ने कहा कि सभी प्रदेश इकाइयों को अब इसकी शाखाओं के तहत लाया गया है ताकि बेहतर समन्वय और एक समान संदेश का प्रसार सुनिश्चित हो सके। सूत्रों ने बताया कि संचार शाखा शोध एवं ‘डेटा एनालिटिक्स’ पर विशेष इकाइयां रखने के लिए भी गठित की गई है। पार्टी के नेता इस बात का जिक्र कर रहे हैं कि युवाओं का गुस्सा सत्तारूढ़ भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती है।

साल के अंत में पार्टी बढ़ाएगी भरेगी दम

कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के प्रमुख नीरज कुंदन ने कहा, ‘पहले किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। अब युवा आंदोलन कर रहे हैं।’ उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘कांग्रेस ने आज जंतर-मंतर पर अपने सत्याग्रह के जरिए उन युवाओं की चिंताओं को आवाज देने का संकल्प लिया, जो अनश्चित भविष्य को लेकर डरे हुए हैं।’ उन्होंने कहा कि लोगों के बीच बढ़ती बेचैनी को स्वर देने की कांग्रेस की क्षमता इस साल के अंत में होने वाले हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले उसमें नई ऊर्जा का संचार होने की गति को बढ़ाएगी।

नेशनल हेराल्ड मामले में भी दिखा नई ऊर्जा

कांग्रेस में नई ऊर्जा आने का संकेत उस समय भी देखने को मिला जब नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए राहुल गांधी को समन जारी किया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘सभी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आएं, दिल्ली पुलिस की कठोर कार्रवाई का बहादुरी से सामना किया और अपने नेता के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की।’ हालांकि, चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस की डगर अब भी कठिन है, पार्टी हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भाजपा को चुनौती देने के मुश्किल कार्य का सामना कर रही है।

केवल दो राज्यों में अपने बल बूते सत्ता में

इन चुनावों में जीत हासिल करना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह केवल दो राज्यों (राजस्थान और छत्तीसगढ़) में अपने बूते सत्ता में है। कांगेस के समक्ष एक अन्य चुनौती विपक्षी खेमे का केंद्र बिंदु बनने की भी है क्योंकि शायद ही किसी भी दल ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की पूछताछ का सामना कर रहे राहुल गांधी के समर्थन में सार्वजनिक रूप से बयान दिया हो। वहीं, कांग्रेस की योजनाओं के प्रति सशंकित पार्टी के एक अंदरूनी नेता ने कहा, ‘उदयपुर में जो कुछ हुआ वह उदयपुर में ही रह गया। पार्टी में नयी जान फूंकने का लंबित मुद्दा अब भी लंबित है।’

Previous Post

गुजरात के 15 पूर्व मंत्री नाममात्र किराया देकर गांधीनगर में पॉश सरकारी बंगलों में रह रहें :कांग्रेस

Next Post

बिटकाॅइन का बुरा हाल,जानें गिरावट की असली वजह

Next Post
बिटकॉइ शीर्ष से 50% तक टूटा, छह महीने में 27 लाख रुपये घटी कीमत

बिटकाॅइन का बुरा हाल,जानें गिरावट की असली वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महिला कांस्टेबल से कथित दुष्कर्म का मामला, पुलिस जांच में जुटी
  • कानपुर में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पति-पत्नी ने सेल्फॉस खाकर दी जान
  • देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के संकेत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
  • लपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत
  • पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In