नई दिल्ली:दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकाॅइन की कीमतों में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। CoinDesk के अनुसार शनिवार को BitCoin की ताजा कीमतें 13% घटकर 17,593 डाॅलर पर आकर ट्रेड कर रही थी। 2020 के बाद पहली बार बिटकाॅइन की 20 हजार डाॅलर के नीचे आई हैं। वहीं, 68,000 डाॅलर के आल टाइम हाई से ताजा कीमतें 70% नीचे हैं।
बिटकाॅइन के अलावा ईथर की कीमतों में भी लगातार गिरवाट देखने को मिल रही है। ईथर की कीमतें भी आल टाइम से 70% नीचे आ गई हैं। ईथर की ताजा कीमतें जनवरी 2021 से अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। दुनिया की दोनों बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज का हाल ठीक नहीं है। जिसकी वजह से निवेशकों को लगातार झटके-झटका लग रहा है।
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट की वजह से क्रिप्टो का मार्केट कैप भी 3 ट्रिलियन डाॅलर से घटकर 1 ट्रिलियन डॉलर से कम हो गई है। CoinMarketCap के अनुसार रविवार को क्रिप्टो करेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 840 बिलियन डाॅलर है।
अमेरिका में बीते 40 सालों में महंगाई दर सबसे उच्चतम स्तर पर है। जिसे नियंत्रित करने के लिए यूएस फेड ने ब्याज दरों को बढ़ाया है। बढ़ती महंगाई और रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से यूएस शेयर बाजार में 2% की गिरावट देखने को मिली। इसी वजह से निवेशक रिस्क वाले एसेट को बेच रहे हैं।
BitCoin की कीमतों में इस सप्ताह और गिरावट देखने को मिली जब क्रिप्टोकरेंसी खरीदने और बेचने वाली एक बड़ी कंपनी Celsius ने अकाउंट के बीच ट्रांसफर और निकासी पर रोक लगा दी है। वहीं, कई कंपनियों ने कर्मचारियों की संख्या को घटाने का फैसला किया है। जिसमें Coinbase भी शामिल है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
