• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पेट्रोल पर 13 रुपये और डीजल पर 24 रुपये प्रति लीटर का घाटा

तेल कंपनियों ने लिखा सरकार को पत्र, पेट्रोल पर 20-25; डीजल पर 14-18 रुपये का नुकसान

June 20, 2022
“शून्य से अनंत” प्रदर्शनी का यूएन में शुभारंभ, भारत की गणितीय परंपरा को वैश्विक मंच

2028-29 के लिए UNSC की गैर-स्थायी सदस्यता अभियान शुरू करेगा भारत

July 12, 2026
जल संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना

समझौता तोड़ने पर अमेरिका पर बरसा ईरान, कहा- ताली दोनों हाथों से बजती है

July 12, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; राहुल-खड़गे ने जताया दुख

July 12, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश

July 12, 2026
कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

July 12, 2026
कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

July 12, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

July 12, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 12, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 12, 2026
नदरू चिप्स की आसान रेसिपी, मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक

नदरू चिप्स की आसान रेसिपी, मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक

July 12, 2026
त्रयोदशी का रहस्य और प्रदोष व्रत की दोहरी शक्ति

प्रदोष व्रत: जब संध्या की बेला में शिव कृपा का द्वार खुलता है

July 12, 2026
आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

July 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

तेल कंपनियों ने लिखा सरकार को पत्र, पेट्रोल पर 20-25; डीजल पर 14-18 रुपये का नुकसान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 20, 2022
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
पेट्रोल पर 13 रुपये और डीजल पर 24 रुपये प्रति लीटर का घाटा

नई दिल्ली:कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद दाम नहीं बढ़ने की वजह से ईंधन की खुदरा बिक्री करने वाली निजी क्षेत्र की जियो-बीपी और नायरा एनर्जी जैसी कंपनियों को डीजल की बिक्री पर प्रति लीटर 20 से 25 रुपये और पेट्रोल पर 14 से 18 रुपये का नुकसान हो रहा है। इन कंपनियों ने पेट्रोलियम मंत्रालय को इस बारे में पत्र लिखा है और सरकार से एक व्यवहार्य निवेश वातावरण बनाने के लिए कदम उठाने की मांग की है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम इंडस्ट्री (एफआईपीआई) ने 10 जून को पेट्रोलियम मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा है कि पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर नुकसान से खुदरा कारोबार में निवेश सिमट जाएगा। एफआईपीआई निजी क्षेत्र की कंपनियों के अलावा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) को अपने सदस्यों में गिनता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और इसके उत्पादों की कीमतें एक दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं, लेकिन सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने पेट्रोल और डीजल कीमतों को ‘फ्रीज’ किया हुआ है। सरकारी कंपनियों का ईंधन खुदरा कारोबार में 90 प्रतिशत का हिस्सा है। इस समय ईंधन के दाम लागत लागत के दो-तिहाई पर ही हैं, जिससे निजी कंपनियों को नुकसान हो रहा है। इससे जियो-बीपी, रोसनेफ्ट समर्थित नायरा एनर्जी और शेल के समक्ष या तो दाम बढ़ाने या अपने ग्राहक गंवाने का संकट पैदा हो गया है।

पेट्रोल और डीजल के लिए खुदरा बिक्री मूल्य में नवंबर, 2021 की शुरुआत और 21 मार्च, 2022 के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद रिकॉर्ड 137 दिन तक कोई वृद्धि नहीं हुई थी। 22 मार्च, 2022 से खुदरा बिक्री मूल्य को 14 मौकों पर प्रतिदिन औसतन 80 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ाया गया, जिससे पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई। एफआईपीआई के महानिदेशक गुरमीत सिंह ने पत्र में लिखा है कि निजी कंपनियों को लागत से कम मूल्य पर ईंधन की बिक्री (अंडर-रिकवरी) से डीजल पर प्रति लीटर 20-25 रुपये और पेट्रोल पर प्रति लीटर 14-18 रुपये का नुकसान हो रहा है।

छह अप्रैल से ईंधन के खुदरा दाम नहीं बढ़े हैं। वहीं राज्य परिवहन उपक्रमों जैसे थोक खरीदारों को बेचे जाने वाले ईंधन के दाम में अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुरूप बढ़ोतरी हुई है। एफआईपीआई ने कहा कि इससे बड़ी संख्या में थोक खरीदार खुदरा आउटलेट से खरीद कर रहे हैं जिससे निजी क्षेत्र की कंपनियों का नुकसान और बढ़ रहा है।

पत्र में सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की गई है। एफआईपीआई ने कहा कि निजी क्षेत्र की सभी पेट्रोलियम विपणन कंपनियां खुदरा क्षेत्र में भारी निवेश कर रही हैं, लेकिन इस समय उन्हें एक मुश्किल हालात से जूझना पड़ रहा है। पत्र में कहा गया है कि इससे निजी कंपनियों की निवेश के साथ-साथ परिचालन की क्षमता प्रभावित हो रही है। साथ ही वे अपने नेटवर्क का भी विस्तार नहीं कर पा रही हैं।

Previous Post

बिटकाॅइन का बुरा हाल,जानें गिरावट की असली वजह

Next Post

केन्द्र की अपील: ‘यात्रा से 21 दिन पहले टिकट बुक करें, सबसे सस्ते किराये वाली उड़ान चुनें’

Next Post
दुमका से रांची, पटना और कोलकाता के लिए जल्द शुरू होगी विमान सेवा

केन्द्र की अपील: 'यात्रा से 21 दिन पहले टिकट बुक करें, सबसे सस्ते किराये वाली उड़ान चुनें'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 2028-29 के लिए UNSC की गैर-स्थायी सदस्यता अभियान शुरू करेगा भारत
  • समझौता तोड़ने पर अमेरिका पर बरसा ईरान, कहा- ताली दोनों हाथों से बजती है
  • वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; राहुल-खड़गे ने जताया दुख
  • मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश
  • कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In