• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राष्ट्रपति चुनाव लड़ने को राजी नहीं शरद पवार, नए चेहरे पर अगली मीटिंग में होगा विचार

बनने से पहले ही बिखरी एकता, कैसे राष्ट्रपति उम्मीदवार चुन पाएगा विपक्ष

June 20, 2022
रामायण की स्टार कास्ट हुई फाइनल, रणबीर कपूर निभाएंगे दो किरदार

रणबीर की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान

July 11, 2026
पाक अधिकृत क्षेत्रों में उठता विरोध और शासन पर सवाल

पीओके में बड़े प्रदर्शन की तैयारी, पाकिस्तान ने उतारे हजारों सुरक्षाकर्मी

July 11, 2026
पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

July 11, 2026
राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

July 11, 2026
मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

July 11, 2026
बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

July 11, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

हैदराबाद मर्डर केस: पोक्सो आरोपी ने की 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप

July 11, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, घरेलू गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं

July 11, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 88.66 रुपये प्रति लीटर

July 11, 2026
भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

July 11, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट का गौरव बढ़ा, स्मृति मंधाना ने 300 मैच पूरे कर रचा नया इतिहास

लॉर्ड्स में बना रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना ने पूरे किए 300 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

July 11, 2026
मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून का जोर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

बनने से पहले ही बिखरी एकता, कैसे राष्ट्रपति उम्मीदवार चुन पाएगा विपक्ष

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 20, 2022
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
राष्ट्रपति चुनाव लड़ने को राजी नहीं शरद पवार, नए चेहरे पर अगली मीटिंग में होगा विचार

File Photo

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दल अभी भी उम्मीदवार की तलाश में हैं। एक के बाद एक बैठकें जारी हैं, लेकिन किसी नाम पर सहमति नहीं बनती दिख रही। इसी बीच बड़े नेताओं का ‘पीछे हटना’ भी देरी का कारण हो सकता है। पहले जहां विपक्षी दलों को साथ लाने की कोशिश में जुटीं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी अब खुद चर्चा से दूरी बना रही हैं। खबर है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की तरफ से बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री बनर्जी नदारद रहेंगी। इधर, कांग्रेस भी चर्चाओं में कम सक्रिय नजर आ रही है।

नाम वापसी या पीछे हटने की शुरुआत आगामी बैठक की अगुवाई करने जा रहे पवार से होती है। राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए राकंपा प्रमुख का नाम आगे था, जिसमें कई दलों ने सहमति भी जताई थी। कहा जा रहा था कि छोटे दल भी पवार के हक में हैं। लेकिन महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता खुद ही प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

उनके बाद चर्चाओं में जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का नाम उठा, लेकिन उन्होंने भी अपने राज्य की राजनीति का हवाला देते हुए इससे दूरी बनाने का फैसला किया। अब जब पवार ने 21 जून यानि मंगलवार को पवार ने बैठक बुलाई, तो बनर्जी ने शनिवार को ही शामिल होने में असमर्थता जता दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवार के आमंत्रण पत्र को लेकर बनर्जी नाराज हैं। उनके स्थान पर पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी बैठक में शामिल हो सकते हैं।

साल 2012 में बनर्जी की पार्टी UPA का हिस्सा थी, जिसके उम्मीदवार दिवंगत प्रणब मुखर्जी थे। उस दौरान सीएम ने मुखर्जी के नाम का विरोध किया और समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह के साथ होकर एपीजे अब्दुल कलाम का नाम आगे किया। हालांकि, इसमें वह सफल नहीं हुईं। इधर, यादव और कांग्रेस के बीच शांत सहमति बनी और उन्होंने मुखर्जी का नाम आगे कर दिया।

साल 2017 में भी बनर्जी ने यूपीए उम्मीदवार और पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश की, लेकिन एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने बड़ी जीत दर्ज कर ली थी। जानकारों का मानना है कि 2012, 2017 और 2022 के इन हालात में एक खास पैटर्न नजर आता है कि वह बगैर ठीक से होमवर्क किए तैयारियों में जुट जाती हैं।

विपक्षी दलों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन अब तक हुई बैठकों में पार्टी सक्रिय न रहकर केवल हिस्सा ही बनी है। साथ ही कांग्रेस ने अब तक कोई नाम की भी पेशकश नहीं की है। अब ऐसे में यह कहा जा सकता है कि पार्टी अन्य दलों का मूड भांप रही है और सारी कोशिशों के बाद बड़ी घोषणा कर सकती है। इसके अलावा एक कारण दूसरी परेशानियों को भी माना जा सकता है। राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेता जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। ऐसे में अपनी ही मुश्किलों में उलझी कांग्रेस अन्य चर्चाओं में सक्रिय भूमिका नहीं निभा रही है।

खास बात है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री लंबे समय से राष्ट्रीय राजनीति में मेगा एंट्री की कोशिश में हैं। इसके लिए वह राज्यों में जाकर बड़े नेताओं से मिल चुकी हैं। वहीं, 15 जून को उनकी अगुवाई में ही बैठक बुलाई गई थी, लेकिन अब जब एक बार और विचार होने जा रहा है, तो वह इससे किनारा कर रही हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी जैसे बड़े नेताओं की मौजूदगी भी नेतृत्व पर भी सहमति बनना बेहद जरूरी है।

ममता की बैठक से दूर रहे थे ये दल
15 जून को आयोजित हुई बैठक से आप, तेलंगाना राष्ट्र समिति और बीजू जनता दल दूर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आप ने राष्ट्रपति उम्मीदवार चुनने के बाद समर्थन की बात कही है। वहीं, टीआरएस, कांग्रेस के साथ मंच साझा नहीं करना चाह रही।

Previous Post

अग्निपथ के विरोध में भारत बंद: बिहार में आज 350 ट्रेनें रद्द, 20 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी

Next Post

कोई महारानी विक्टोरिया या राजकुमार नहीं, ‘फर्स्ट फैमिली’ की भी होगी जांच: संबित पात्रा का राहुल-सोनिया पर तंज

Next Post
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें; ED का समन

कोई महारानी विक्टोरिया या राजकुमार नहीं, 'फर्स्ट फैमिली' की भी होगी जांच: संबित पात्रा का राहुल-सोनिया पर तंज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रणबीर की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान
  • पीओके में बड़े प्रदर्शन की तैयारी, पाकिस्तान ने उतारे हजारों सुरक्षाकर्मी
  • पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू
  • राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब
  • मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In