• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में एनडीए के सभी 9 उम्मीदवार जीते

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में एनडीए के सभी 9 उम्मीदवार जीते

July 12, 2024
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

June 3, 2026
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव

June 3, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में एनडीए के सभी 9 उम्मीदवार जीते

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 12, 2024
in महाराष्ट्र, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में एनडीए के सभी 9 उम्मीदवार जीते

मुंबई:महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव में एनडीए ने बड़ी जीत दर्ज की है। महायुति के सभी 9 उम्मीदवार जीत हासिल करने में कामयाब रहे। कांग्रेस की ओर से क्रॉस-वोटिंग भी हुई। राज्य की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोट डाले गए। यह वोटिंग शाम चार बजे तक चली। इन 11 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, एमएलसी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के 37 विधायक पार्टी मीटिंग में नहीं पहुंचे थे। ऐसे में पहले ही बड़े सियासी खेल का अनुमान लगाया गया था। गौरतलब है कि 27 जुलाई को महाराष्ट्र के 11 एमएलसी अपना कार्यकाल पूरा कर लेंगे। 288 सदस्यों वाली विधानपरिषद में फिलहाल 274 सदस्य हैं। भाजपा के पास 103 विधायक हैं। इसके अलावा शिवसेना 38, एनसीपी 42, कांग्रेस 37, शिवसेना (यूबीटी) 15 और एनसीपी (एसपी) के पास 10 विधायक हैं। बाकी सीटों पर अन्य दल और निर्दलीय हैं। जीतने के लिए सभी सदस्यों को 23 फर्स्ट प्रिफरेंस वोट पाने होंगे।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में भाजपा नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन ने 11 में से 9 सीटें जीती हैं। इस विजय के बाद महायुति गठबंधन के नेताओं ने मीडियाकर्मियों के सामने विजय चिह्न दिखाया। ये सभी लोग अपनी जीत से काफी खुश और उत्साहित नजर आए।

एमएलसी चुनाव के नतीजों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘महायुति के तौर पर विधान परिषद चुनावों के लिए हमारा गणित सही था। हमने सुनिश्चित किया कि हमारी तीनों पार्टियों के उम्मीदवार जीतेंगे। देखा जाए तो आप (एमवीए) अंदरूनी कलह में लिप्त रहे।’

भाजपा ने चुनाव मैदान में 5 उम्मीदवार उतारे थे। महायुति के उसके गठबंधन सहयोगियों शिवसेना और राकांपा ने 2-2 उम्मीदवार खड़े किए। कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने एक-एक उम्मीदवार मैदान में उतारा। महा विकास आघाडी (MVA) की उनकी सहयोगी राकांपा (शरद पवार) पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के उम्मीदवार का समर्थन कर रही है।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने एनडीए की जीत पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा, ‘महायुति के सभी 9 उम्मीदवार चुने गए। हम सब बहुत खुश हैं। एमवीए का अहंकार खत्म हो गया है।’

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति गठबंधन के सभी 9 उम्मीदवार जीत गए हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रदन्या सातव जीत हासिल करने में कामयाब रही हैं। इस दौरान कांग्रेस की ओर से क्रॉस-वोटिंग की बात सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। पार्टी के 4 विधायक पहले से ही अजित पवार की पार्टी एनसीपी के संपर्क में थे। इस बीच, महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रदन्या सातव ने जीत दर्ज कर ली है।

Previous Post

नेपाल में गिरी ‘प्रचंड सरकार’, पुष्प कमल दहल हासिल नहीं कर पाए विश्वास मत

Next Post

अल्काराज ने विंबलडन फाइनल में बनाई जगह, डेनिल को सेमीफाइनल में हराया

Next Post
अल्काराज ने विंबलडन फाइनल में बनाई जगह

अल्काराज ने विंबलडन फाइनल में बनाई जगह, डेनिल को सेमीफाइनल में हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका
  • “भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा
  • पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील
  • ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव
  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In