मुंबई:गत विम्बलडन चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने शुक्रवार को विंबलडन 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। कार्लोस अल्काराज ने पुरुष एकल सेमीफाइनल में डेनियल मेदवेदेव को एक कड़े मुकाबले में हराकर खिताबी मुकाबले में एंट्री मारी। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ने पहले सेट की हार से उबरते हुए मेदवेदेव को 6-7 (1/7), 6-3, 6-4, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया। एक बार फिर से उनका मुकाबला नोवाक जोकोविच से हो सकता है, जोकि सेमीफाइनल में लोरेंजो मुसेटी से खेलेंगे।
कार्लोस अल्काराज की सेमीफाइनल में शुरुआत बेहद खराब रही, पहला सेट रूसी खिलाड़ी मेदवेदेव से मामूली अंतर से हार गए, लेकिन फिर उन्होंने अपने खेल में पूरी तरह से वापसी करते हुए अगले तीन सेट जीत लिए। इस समय दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी स्पेन के इस खिलाड़ी की कोशिश पिछले साल जीता गया विंबलडन खिताब बरकरार रखने की होगी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
