मुंबई:महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव में एनडीए ने बड़ी जीत दर्ज की है। महायुति के सभी 9 उम्मीदवार जीत हासिल करने में कामयाब रहे। कांग्रेस की ओर से क्रॉस-वोटिंग भी हुई। राज्य की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोट डाले गए। यह वोटिंग शाम चार बजे तक चली। इन 11 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, एमएलसी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के 37 विधायक पार्टी मीटिंग में नहीं पहुंचे थे। ऐसे में पहले ही बड़े सियासी खेल का अनुमान लगाया गया था। गौरतलब है कि 27 जुलाई को महाराष्ट्र के 11 एमएलसी अपना कार्यकाल पूरा कर लेंगे। 288 सदस्यों वाली विधानपरिषद में फिलहाल 274 सदस्य हैं। भाजपा के पास 103 विधायक हैं। इसके अलावा शिवसेना 38, एनसीपी 42, कांग्रेस 37, शिवसेना (यूबीटी) 15 और एनसीपी (एसपी) के पास 10 विधायक हैं। बाकी सीटों पर अन्य दल और निर्दलीय हैं। जीतने के लिए सभी सदस्यों को 23 फर्स्ट प्रिफरेंस वोट पाने होंगे।
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में भाजपा नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन ने 11 में से 9 सीटें जीती हैं। इस विजय के बाद महायुति गठबंधन के नेताओं ने मीडियाकर्मियों के सामने विजय चिह्न दिखाया। ये सभी लोग अपनी जीत से काफी खुश और उत्साहित नजर आए।
एमएलसी चुनाव के नतीजों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘महायुति के तौर पर विधान परिषद चुनावों के लिए हमारा गणित सही था। हमने सुनिश्चित किया कि हमारी तीनों पार्टियों के उम्मीदवार जीतेंगे। देखा जाए तो आप (एमवीए) अंदरूनी कलह में लिप्त रहे।’
भाजपा ने चुनाव मैदान में 5 उम्मीदवार उतारे थे। महायुति के उसके गठबंधन सहयोगियों शिवसेना और राकांपा ने 2-2 उम्मीदवार खड़े किए। कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने एक-एक उम्मीदवार मैदान में उतारा। महा विकास आघाडी (MVA) की उनकी सहयोगी राकांपा (शरद पवार) पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के उम्मीदवार का समर्थन कर रही है।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने एनडीए की जीत पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा, ‘महायुति के सभी 9 उम्मीदवार चुने गए। हम सब बहुत खुश हैं। एमवीए का अहंकार खत्म हो गया है।’
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति गठबंधन के सभी 9 उम्मीदवार जीत गए हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रदन्या सातव जीत हासिल करने में कामयाब रही हैं। इस दौरान कांग्रेस की ओर से क्रॉस-वोटिंग की बात सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। पार्टी के 4 विधायक पहले से ही अजित पवार की पार्टी एनसीपी के संपर्क में थे। इस बीच, महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रदन्या सातव ने जीत दर्ज कर ली है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
