• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भोजशाला पर एएसआई ने कोर्ट को दी

94 मूर्तियां, 106 स्तंभ; एएसआई को भोजशाला के सर्वे में क्या-क्या मिला, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

July 16, 2024
आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट

June 16, 2026
शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

June 16, 2026
2027 की जंग के लिए विपक्ष तैयार, सपा-कांग्रेस में सीटों पर सहमति

उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़, गठबंधन की एकजुटता पर सवाल

June 16, 2026
नीरज चोपड़ा

पीठ की चोट से वापसी के बाद नीरज चोपड़ा का पहला मुकाबला दोहा में

June 16, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

भारत की संभावनाओं पर सवाल, अश्विन ने जताई सतर्क राय

June 16, 2026
स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

स्वदेशी एआई पर बड़ा दांव: सर्वम एआई में 234 मिलियन डॉलर का निवेश

June 16, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत में मेमोरी चिप निर्माण में बढ़ेगा निवेश: अश्विनी वैष्णव

June 16, 2026
आईपीओ बाजार में टेक्नो पेंट्स की एंट्री, सचिन तेंदुलकर के साथ बढ़ेगा विस्तार

क्राफ्ट पेय कंपनी एलबी ब्रूअर्स का बड़ा दांव, बिक्री और आईपीओ पर फोकस

June 16, 2026
“बड़ा मौका हाथ से निकल गया” – अमीषा पटेल का ‘तेरे नाम’ को लेकर खुलासा

अमीषा पटेल बोलीं: ‘गदर’ की असली ताकत उसकी भावनात्मक कहानी थी

June 16, 2026
बारिश, प्यार और संगीत का अमर संगम: ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’

बारिश, प्यार और संगीत का अमर संगम: ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’

June 16, 2026
करौंदे की चटपटी चटनी: स्वाद में खट्टापन, सेहत में मिठास

करौंदे की चटपटी चटनी: स्वाद में खट्टापन, सेहत में मिठास

June 16, 2026
हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

94 मूर्तियां, 106 स्तंभ; एएसआई को भोजशाला के सर्वे में क्या-क्या मिला, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 16, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
भोजशाला पर एएसआई ने कोर्ट को दी

भोपाल:मध्य प्रदेश के धार के भोजशाला मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट सोमवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को सौंप दी। इस रिपोर्ट में एएसआई ने दावा किया कि भोजशाला मंदिर और कमाल मौला मस्जिद का निर्माण मंदिरों के प्राचीन अवशेषों से किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया, स्थल पर मौजूदा मस्जिद सदियों बाद बनी। परिसर से मूर्तियां, प्राचीन सिक्के, शिलालेख भी मिले।

सर्वे में क्या मिला

एएसआई ने करीब तीन महीने के सर्वेक्षण के बाद हाईकोर्ट में 150 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 94 मूर्तियां, 106 स्तंभ, 82 भित्तिचित्र, 31 प्राचीन सिक्के, 150 शिलालेख मिले। शिलालेखों में गणेश, ब्रह्मा और उनकी पत्नियां, नरसिंह और भैरव की छवियां मौजूद हैं। रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि यह देवी सरस्वती को समर्पित मंदिर हो सकता है, जैसा हिंदू पक्ष दावा करते आ रहे हैं।

आकृतियों से छेड़छाड़ 

रिपोर्ट में कहा गया कि मौजूदा संरचना में अवशेषों के दोबारा इस्तेमाल के लिए उन पर उकेरी गई देवताओं और मनुष्यों की आकृतियों को विकृत कर दिया गया। कई मानव और पशु आकृतियां, जिन्हें मस्जिदों में रखने की अनुमति नहीं है उन्हें काटकर निकाल दिया गया या विकृत किया गया। यह परिवर्तन संरचना के विभिन्न भागों पर स्पष्ट है। इनमें विभिन्न स्तंभ, भित्ति स्तंभ, खंभे, लिंटेल (बीम), प्रवेश द्वार शामिल हैं।

प्राचीन संरचना को बदला गया

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैज्ञानिक जांच, सर्वेक्षण और पुरातात्विक उत्खनन से प्राप्त अवशेषों के अध्ययन और विश्लेषण के आधार पर यह कहा जा सकता है कि मौजूदा संरचना पहले के मंदिरों के हिस्सों से बनाई गई थी। ये शिलालेख, मूर्तियां, अन्य अवशेष बताते हैं कि संरचना को बदला गया।

सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के खिलाफ याचिका सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई। वहीं मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में इस मामले में अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।

एएसआई ने रिपोर्ट में कई दावे किए, खंभों पर देवी-देवताओं की छवियां मिलीं

● खिड़कियों और खंभों पर हिंदू देवी-देवताओं की छवियां मिलीं। संरचनाओं पर संस्कृत और प्राकृत में कई शिलालेख।
● एक शिलालेख पर परमार वंश के राजा नरवर्मन का उल्लेख है। उनका शासनकाल 1094 से 1133 ई. के बीच था।
● उकेरी गई जानवरों की छवियां में शेर, हाथी, घोड़ा, कुत्ता, बंदर, सांप, कछुआ, हंस, पक्षी आदि।
● पौराणिक व मिश्रित आकृतियों में विभिन्न प्रकार के कीर्तिमुख जैसे मानव चेहरा, शेर का चेहरा, मिश्रित चेहरा आदि।

हिंदू पक्ष का दावा

हिंदू समुदाय भोजशाला को वाग्देवी का मंदिर मानता है। दावा है कि यह परिसर 1034 में बना मंदिर था। 2003 में एक व्यवस्था के तहत प्रशासन ने हिंदूओं को मंगलवार को पूजा और मुसलमानों को शुक्रवार को नमाज अदा करने की अनुमति दी। 2022 में ‘हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस’ ने याचिका दायर कर पूरे अधिकार हिंदुओं को देने की मांग की।

1822 में भी हुआ था सर्वे

1822 में जॉन मैल्कम द्वारा एक सर्वेक्षण किया गया था। सर्वे में भोजशाला का उल्लेख नहीं था। मैल्कम ने खंडहर को मस्जिद के रूप में वर्णित किया था। कहा जाता है कि इसके फर्श पर मैल्कम को एक हिंदू शिलालेख मिला था, जो दर्शाता है कि मस्जिद का निर्माण पहले से इस्तेमाल की गई सामग्री से किया गया था।

Previous Post

डोडा के जंगल में जवानों पर टूट पड़े आतंकी, एक अधिकारी समेत चार शहीद

Next Post

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बेरहमी से हत्या

Next Post
हत्या

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बेरहमी से हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट
  • शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
  • उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़, गठबंधन की एकजुटता पर सवाल
  • पीठ की चोट से वापसी के बाद नीरज चोपड़ा का पहला मुकाबला दोहा में
  • भारत की संभावनाओं पर सवाल, अश्विन ने जताई सतर्क राय
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In