• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खौफ

चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खौफ! गुजरात में 6 बच्चों की मौत, राजस्थान में भी अलर्ट

July 16, 2024
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

डंबुला ड्रामे पर अश्विन की दो टूक, दबाव में बिखर गया भारत ए

June 17, 2026
‘मेरा जूता है जापानी’ से ‘जीना यहां, मरना यहां’ तक, शैलेन्द्र की अमर विरासत

‘मेरा जूता है जापानी’ से ‘जीना यहां, मरना यहां’ तक, शैलेन्द्र की अमर विरासत

June 17, 2026
फिल्मी दुनिया का चर्चित विवाद: इंटीमेट सीन के दौरान क्या हुआ था सेट पर?

फिल्मी दुनिया का चर्चित विवाद: इंटीमेट सीन के दौरान क्या हुआ था सेट पर?

June 17, 2026
2031 तक भारत में 5जी उपभोक्ताओं की संख्या 110 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

2031 तक भारत में 5जी उपभोक्ताओं की संख्या 110 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

June 17, 2026
भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट्स में निवेश बढ़ेगा, 2030 तक बड़ा विस्तार संभव

June 17, 2026
नई हुंडई i20 होगी और ज्यादा किफायती, मिलेगा माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन

नई हुंडई i20 होगी और ज्यादा किफायती, मिलेगा माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन

June 17, 2026
बेटी के भविष्य का निर्णय: सास के व्यवहार में छिपे अहम संकेत

बेटी के भविष्य का निर्णय: सास के व्यवहार में छिपे अहम संकेत

June 17, 2026
जलदान से आत्मदान तक : ज्येष्ठ मास की सनातन परंपरा

जलदान से आत्मदान तक : ज्येष्ठ मास की सनातन परंपरा

June 17, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 17 जून 2026

June 17, 2026
जी-7 में मोदी का संदेश: विश्वास और समानता पर टिके वैश्विक संबंध

जी-7 में मोदी का संदेश: विश्वास और समानता पर टिके वैश्विक संबंध

June 16, 2026
जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर

जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर

June 16, 2026
CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा

CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर गुजरात

चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खौफ! गुजरात में 6 बच्चों की मौत, राजस्थान में भी अलर्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 16, 2024
in गुजरात, राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खौफ

अहमदाबाद:गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि राज्य में पिछले पांच दिन में संदिग्ध चांदीपुरा वायरस से 6 बच्चों की मौत हो गई है, जिससे संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। मरने वाले बच्चों में गुजरात के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश के भी हैं। उधर, राजस्थान में भी इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। चांदीपुरा वायरस से बुखार आता है, जिसके साथ फ्लू और तीव्र एन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क की सूजन) जैसे लक्षण होते हैं। यह मच्छरों और रेत मक्खियों आदि द्वारा फैलता है।

पटेल ने कहा, ‘इन 12 मरीजों में से चार साबरकांठा जिले से, तीन अरावली से और एक-एक महिसागर और खेड़ा से हैं। दो मरीज राजस्थान और एक मध्य प्रदेश से है। इनका उपचार गुजरात में हुआ। राज्य में संदिग्ध चांदीपुरा वायरस के कारण 6 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, लेकिन नमूनों की जांच के नतीजे आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि ये मौत चांदीपुरा वायरस के कारण हुई हैं या नहीं।’

मंत्री ने कहा, ‘छह में से पांच मौत साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल में हुईं। साबरकांठा के आठ समेत सभी 12 नमूनों को पुष्टि के लिए पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजा गया है।’ हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञों ने 10 जुलाई को चार बच्चों की मौत का कारण चांदीपुरा वायरस होने का संदेह जताया था और पुष्टि के लिए उनके नमूने एनआईवी भेजे थे। बाद में अस्पताल में चार और बच्चों में इसी तरह के लक्षण दिखे। पटेल ने कहा, ‘चांदीपुरा वायरस संक्रामक नहीं है। हालांकि, प्रभावित क्षेत्रों में गहन निगरानी की गई है। हमने 4,487 घरों में 18,646 लोगों की जांच की है। स्वास्थ्य विभाग बीमारी को फैलने से रोकने के लिए चौबीस घंटे काम कर रहा है।’

राजस्थान में भी अलर्ट
राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संदिग्ध संक्रामक बीमारी चांदीपुरा को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है और विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उदयपुर जिले के खेरवाड़ा ब्लॉक के दो गांवों में इस संदिग्ध बीमारी को लेकर सूचना मिली थी। जिले के चिकित्सकों को बच्चों में पाई गई इस संदिग्ध बीमारी के बारे में गंभीरतापूर्वक सावधानी बरतने और विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि गुजरात बॉर्डर पर स्थित खेरवाड़ा ब्लॉक के नलफला और अखीवाड़ा गांवों के दो बच्चों का गुजरात के हिम्मतनगर में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान जांच में इनको विशेष प्रकार के संक्रमण की रिपोर्ट आई है।

डॉ माथुर ने बताया कि राजस्थान में इस रोग का कोई केस दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि दर्ज किए गए दोनों मामलों में बच्चे खेरवाड़ा ब्लॉक के हैं और इस क्षेत्र के निवासी रोजगार के लिए गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्रों में पलायन करते हैं। उन्होंने बताया कि गत 11 जुलाई को बच्चों के संक्रमण की सूचना मिलते ही संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को सावधानी बरतने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए गए।

उन्होंने बताया कि चांदीपुरा रोग एक वायरल संक्रमण है जो मच्छर, घुन, रेतीली मख्खी के माध्यम से फैलता है। इसके उपचार में विलंब होने पर गंभीर स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने बताया कि चांदीपुरा संक्रमण के मुख्य लक्षण में बुखार आना, उल्टी होने और आकस्मिक दौरे पड़ना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षण वाले विशेष सतर्कता बरतें और चिकित्सक की देखरेख में यथाशीघ्र उपचार कराएं। डॉ. माथुर ने बताया कि उदयपुर जिले से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार चांदीपुरा संक्रमण के गंभीर लक्षणों वाला कोई अन्य मरीज उपचारधीन नहीं है और प्रभावित रहे क्षेत्रों में आवश्यक सर्वे-निगरानी बढ़ाने, सैम्पल अविलंब एसएमएस मेडिकल कॉलेज भिजवाने, कीट-मच्छररोधी गतिविधियां संचालित करने सहित आवश्यक जनजागरूकता विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous Post

मैं 16 महीनों से बंद हूं…; सुप्रीम कोर्ट ने सुनी सिसोदिया की बात, ईडी सीबीआई से मांगा जवाब

Next Post

राहुल गांधी अब मेच्योर हो गए हैं ; अमर्त्य सेन ने जमकर की तारीफ

Next Post
बाहर से लाया गया, राहुल से लोको पायलटों की मुलाकात पर क्या बोला रेलवे

राहुल गांधी अब मेच्योर हो गए हैं ; अमर्त्य सेन ने जमकर की तारीफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डंबुला ड्रामे पर अश्विन की दो टूक, दबाव में बिखर गया भारत ए
  • ‘मेरा जूता है जापानी’ से ‘जीना यहां, मरना यहां’ तक, शैलेन्द्र की अमर विरासत
  • फिल्मी दुनिया का चर्चित विवाद: इंटीमेट सीन के दौरान क्या हुआ था सेट पर?
  • 2031 तक भारत में 5जी उपभोक्ताओं की संख्या 110 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान
  • रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट्स में निवेश बढ़ेगा, 2030 तक बड़ा विस्तार संभव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In