• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अखिलेश यादव

कांवड़ मार्ग पर नेमप्लेट मामले पर अखिलेश का हमला

July 22, 2024
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

June 4, 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

June 4, 2026
क्रेटा

क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम

June 4, 2026
तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

June 4, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों का किया खंडन

June 4, 2026
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

अभिनय की पहली पाठशाला मेरा घर था: पंकज त्रिपाठी

June 4, 2026
अरुणा ईरानी

तीन साल तक नहीं मिला काम, फिर 2500 रुपये में किया नृत्य: अरुणा ईरानी

June 4, 2026
अगरकर के सामने सचिन ने रखी शर्त, वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की वकालत

सभी प्रारूपों में सफलता की कुंजी है बैकलिफ्ट : सचिन तेंदुलकर

June 4, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा ने बदले फुटबॉल के नियम, 2026 विश्व कप से लागू होंगे बड़े बदलाव

June 4, 2026
चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

कांवड़ मार्ग पर नेमप्लेट मामले पर अखिलेश का हमला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 22, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
अखिलेश यादव

File Photo

लखनऊ:कांवरिया मार्ग पर नेम प्लेट लगाने के योगी सरकार के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार का नाम लिए बगैर ही बड़ा हमला बोला है। नेमप्लेट लगाने के आदेश को सांप्रदायिक राजनीति करार देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से दीया बुझने से पहले फड़फड़ाता है उसी तरह से सांप्रदायिक राजनीति करने वाले लोग फड़फड़ा रहे हैं। इसलिए इस तरह का फैसला ले रहे हैं। यह दीया जल्द बुझने वाला है। अखिलेश ने आरएसएस के कार्यक्रमों में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के शामिल होने पर लगी पांच दशक पुरानी पाबंदी को हटाना भी इसी की कड़ी बताया। नेमप्लेट पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अखिलेश ने एक्स पर लिखा कि एक नयी ‘नाम-पट्टिका’ पर लिखा जाए : सौहार्दमेव जयते!

दिल्ली में संसद के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जिस समय यह फैसला पता चला था उसी समय कहा था कि सुप्रीम कोर्ट खुद इस मामले का संज्ञान ले और इस तरह की किसी भी कार्रवाई को रोके। अखिलेश ने कहा कि जो सांप्रदायिक राजनीति यूपी से खत्म हुई है, उसी सांप्रदायिक राजनीति का दीया फड़फड़ा रहा है। इसलिए इस तरह का फैसला ले रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जब संज्ञान लिया और चर्चा करेगा तो यह लोग अभी ऐसे ही कई फैसले लेंगे। क्योंकि यह लोग अभी और फड़फड़ाएंगे।

अखिलेश ने कहा कि आरएसएस के कार्यक्रमों में सरकारी कर्मचारियों के जाने पर लगी पाबंदी हटाने को भी इसी मामले से जोड़ते हुए कहा कि यह प्रतिबंध हटाने का फैसला भी उसी सांप्रदायिक राजनीति का नतीजा है। इतने सालों से लगा प्रतिबंध हटाना भी बताता है कि सांप्रदायिक राजनीति करने वाले लोग परेशान हैं। अब सांप्रदायिक राजनीति खत्म होने जा रही है। इसका दुख भारतीय जनता पार्टी को है।

अखिलेश ने कहा कि जब सांप्रदायिक राजनीति खत्म होने लगती है तो आखिरी समय में सांप्रदायिक राजनीति को जिंदा रखने के लिए इस तरह के फैसले लिये जाते हैं। यह तो बहुत संवेदनशील मुद्दा है। जब कोई अधिकारी किसी संवेदनशील पद पर जाएगा और उसका आचरण किसी खास संस्था या राजनीतिक दल के साथ होगा तो क्या होगा। हम लोग यह सब हर दिन देख भी रहे हैं। अधिकारी यूपी में राजनीतिक दलों वाला काम कर रहे हैं।

नीट मामले पर भी अखिलेश ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा। कहा कि जिसको नहीं दिखाई दे रहा न दिखे। लाखों बच्चों के परिवार, मीडिया, सब लोग देख रहे हैं। कैसे संभव है कि एक ही जगह पर इतने बच्चे पास हो जाएं। एक ही सेंटर पर इतने बच्चों को इतने नंबर आ जाए। इससे सरकार पर और परीक्षा कराने वाली संस्था पर प्रश्नचिह्न लगता है। अखिलेश ने कहा कि यह सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है।

एक नई नाम पट्टिका पर लिखा जाए- सौहार्दमेव जयते
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि एक नई नाम पट्टिका पर “सौहार्दमेव जयते” लिखा जाना चाहिये। अखिलेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा यह बात लिखी। सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालयों पर उनके मालिकों के नाम प्रदर्शित करने संबंधी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर अंतरिम रोक लगा दी है।

न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकारों को नोटिस जारी किया और उनसे निर्देश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जवाब देने को कहा।शीर्ष अदालत ने राज्य सरकारों के निर्देश को चुनौती देने वाली गैर सरकारी संगठन ‘एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स’, सांसद एवं तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। अदालत मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को करेगी।

Previous Post

अमित शाह बोले- शरद पवार बड़े सरगना, अगले ही दिन मिलने पहुंचे एकनाथ शिंदे; क्या हुई बात

Next Post

केजरीवाल के हित में PIL दायर करने वाले को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका

Next Post
जमानत पर लगा स्टे तो सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री केजरीवाल

केजरीवाल के हित में PIL दायर करने वाले को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा
  • ‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे
  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In