मुंबई:पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन्स (One 97 Communications) में एक बार फिर छंटनी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी एनुअल परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में छंटनी की जा सकती है। यह खबर ऐसे समय में आ रही है जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर एक्शन लिया है।
कितनी होगी छंटनी?
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार कितने लोगों की छंटनी होगी यह संख्या तो अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन कुछ डिपार्टमेंट्स से कह दिया गया है कि अपनी टीम की साइज को 20 प्रतिशत तक घटा दें। रिपोर्ट के अनुसार छंटनी की प्रक्रिया 2 हफ्ते पहले ही शुरू गई थी।
पेटीएम के प्रवक्ता ने कही ये बात
पेटीएम के प्रवक्ता ने छंटनी के मसले पर कहा है कि मौजूदा समय में अप्रेजल का टाइम चल रहा है। ऐसे में छंटनी की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसे छंटनी नहीं कहा जाना चाहिए। क्योंकि यह परफॉर्मेंस के आधार पर होगा। और यह तरीका हर एक कंपनी अपनाती है। हालांकि, उन्होंने भी संख्या बताने से इनकार किया है।
क्या बोल रहे हैं कर्मचारी
नाम ना छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने कहा कि मैनेजमेंट से ऑर्डर है कि टीम को फिर रिस्ट्रक्चर किया जाए। कंपनी ने लोगों की संख्या को घटाने को कहा है। लोगों के एक-एक करके एचआर की तरफ से छंटनी की जानकारी दी जा रही है।
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया है कि पेटीएम एआई-पॉवर्ड ऑटोमेंटशन को उपयोग अपने ऑपरेशंस के लिए कर रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
