• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कब से लागू होगा ‘एक देश, एक चुनाव’ का नियम? द्रौपदी मुर्मू को सौंपी गई रिपोर्ट

कब से लागू होगा ‘एक देश, एक चुनाव’ का नियम? द्रौपदी मुर्मू को सौंपी गई रिपोर्ट

March 14, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

कब से लागू होगा ‘एक देश, एक चुनाव’ का नियम? द्रौपदी मुर्मू को सौंपी गई रिपोर्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 14, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
कब से लागू होगा ‘एक देश, एक चुनाव’ का नियम? द्रौपदी मुर्मू को सौंपी गई रिपोर्ट

नई दिल्ली:‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी है। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस कमेटी का नेतृत्व कर रहे हैं। इसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं। 18626 पृष्ठों वाली इस रिपोर्ट को तैयार करने में करीब सात महीना का समय लगा है।

सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद कमेटी ने पाया कि भारत की आजादी के पहले दो दशकों के बाद एक साथ चुनाव नहीं होने के कारण अर्थव्यवस्था, राजनीति और समाज पर हानिकारक प्रभाव पड़ा है। प्रारंभ में हर दस साल में दो चुनाव होते थे। अब हर साल कई चुनाव होने लगे हैं। इससे सरकार, व्यवसायों, श्रमिकों, न्यायालयों, राजनीतिक दलों, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और बड़े पैमाने पर नागरिकों पर भारी बोझ पड़ता है। इसलिए, समिति सिफारिश करती है कि सरकार को एक साथ चुनावों के चक्र को बहाल करने के लिए कानूनी रूप से तंत्र विकसित करना चाहिए।

समिति की सिफारिशों के मुताबिक, पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। दूसरे चरण में नगर पालिकाओं और पंचायतों के चुनाव को भी इन दोनों चुनावों के साथ कराया जाए।

एक वोटर लिस्ट और एक आईडी कार्ड
कमेटी ने इस बात की भी सिफारिश की है कि लोकसभा, विधानसभा, नगर पालिकाओं और पंचायतों के चुनावों के लिए एक जैसी मतदाता सूची और पहचान पत्र की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके लिए अनुच्छेद 325 को संशोधित किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से मतदाता सूची और फोटो पहचान पत्र बनाएगा। इसके तहत तैयार की गई मतदाता सूची और निर्वाचक का फोटो पहचान पत्र अनुच्छेद 325 के तहत चुनाव आयोग या राज्य चुनाव आयोग द्वारा पहले से तैयार किए गए किसी भी मतदाता सूची और फोटो पहचान पत्र का स्थान लेगा।

कमेटी ने ‘एक देश, एक चुनाव’ की पैरवी करते हुए केशवानंद भारती बनाम केरल सरकार केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र किया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था, “समाज को बंधन में बांधे रहना संभव नहीं है। समाज बढ़ता है। उसकी आवश्यकताएं बदलती हैं। उन आवश्यकताओं के अनुरूप संविधान और कानूनों को बदलना पड़ सकता है। कोई भी एक पीढ़ी आने वाली पीढ़ी को बांध नहीं सकती है। इसलिए बुद्धिमानी से तैयार किया गया प्रत्येक संविधान अपने स्वयं के संशोधन का प्रावधान करता है।”

कमेटी ने कहा कि विचार-विमर्श के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि हमारी सिफारिशों से पारदर्शिता, समावेशिता, सहजता और मतदाताओं का विश्वास काफी बढ़ जाएगा। एक साथ चुनाव कराने के लिए जबरदस्त समर्थन मिलने की उम्मीद है। विकास प्रक्रिया और सामाजिक एकजुटता को भी बल मिलेगा। लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव को गहराई मिलेगी। भारत की आकांक्षाएं भी साकार होंगी।

केंद्र सरकार द्वारा गठित इस कमेटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद, 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह और पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष कश्यप भी शामिल हैं।

सहयोगी दल समर्थन में, कांग्रेस-टीएमसी का विरोध
भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने एक साथ चुनाव कराने के लिए अपना समर्थन दिया है। वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों- DMK, NCP और TMC ने इसका विरोध किया है। BJD और AIADMK इसके समर्थन में हैं।  रिपोर्ट में निर्वाचन आयोग, विधि आयोग और कानूनी विशेषज्ञों की राय भी शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक साथ चुनाव कराना जनहित में होगा। इससे आर्थिक विकास तेज होगा और महंगाई नियंत्रित होगी।

Previous Post

पेटीएम के कर्मचारियों पर लटकी तलवार, फिर होने जा रही है छंटनी, शुरू हुई प्रक्रिया

Next Post

खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए रोहित शेट्टी ने बढ़ाई 50% फीस

Next Post
शूट के दौरान घायल हुए रोहित शेट्टी, अस्पताल में भर्ती

खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए रोहित शेट्टी ने बढ़ाई 50% फीस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In