• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्य महाश्रमण

आचार्य महाश्रमण जी का पर्वत पाटिया पदार्पण और आध्यात्मिक मिलन

November 25, 2024
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप

June 22, 2026
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

June 22, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित

June 22, 2026
तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

June 22, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत

June 22, 2026
ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

June 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज

June 22, 2026
उथप्पा का विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सुझाव

“मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान

June 22, 2026
ख्वाजा आसिफ

“पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

June 22, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

June 22, 2026
योगी

महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’

June 22, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश का SIT पर तंज, बोले—जांच रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

आचार्य महाश्रमण जी का पर्वत पाटिया पदार्पण और आध्यात्मिक मिलन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 25, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आचार्य महाश्रमण जी का पर्वत पाटिया पदार्पण और आध्यात्मिक मिलन
आचार्य महाश्रमण जी का पर्वत पाटिया पदार्पण और आध्यात्मिक मिलन
आचार्य महाश्रमण
आचार्य महाश्रमण जी का पर्वत पाटिया पदार्पण और आध्यात्मिक मिलन
आचार्य महाश्रमण जी का पर्वत पाटिया पदार्पण और आध्यात्मिक मिलन
आचार्य महाश्रमण जी का पर्वत पाटिया पदार्पण और आध्यात्मिक मिलन
आचार्य महाश्रमण जी का पर्वत पाटिया पदार्पण और आध्यात्मिक मिलन

सूरत:अहिंसा यात्रा प्रणेता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी का आज एक दिवस हेतु पर्वत पाटिया पदार्पण हुआ। तीन दिवसीय प्रवास प्रदान कर आचार्य श्री ने सिटीलाइट तेरापंथ भवन से प्रातः मंगल प्रस्थान किया। आज के विहार पथ में अध्यात्म ज्योति आचार्य शिवमुनि जी से पुनः आध्यात्मिक मिलन का सुखद संयोग बना। एक दिन पूर्व रविवार को ही स्थानकवासी श्रमणसंघ के आचार्य शिवमुनि जी का तेरापंथ भवन में समागमन हुआ था। आज उनके प्रवास स्थल पर गुरूदेव का पदार्पण परस्पर आत्मीयता के दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। प्रायः आचार्य प्रवर प्रथम तल पर कम ही पधारते है, किन्तु आज अनूठा नजारा देखने को मिला आचार्य शिवमुनि जी से आध्यात्मिक भेंट हेतु आचार्यश्री उनके प्रवास स्थल के प्रथम तल पर पधारे। दोनों महापुरुषों का आत्मीय मिलन देख श्रद्धाल जयकारों से इस एकतामय दृश्य की सराहना कर रहे थे। इस दौरान आचार्यश्री शिवमुनि जी ने आचार्य श्री महाश्रमण जी की यात्रा के प्रति मंगलकामना व्यक्त की। संक्षिप्त कार्यक्रम पश्चात गुरुदेव ने वहां से प्रस्थान किया। मार्ग में विभिन्न जगह श्रद्धालुओं को मंगलपाठ प्रदान करते हुए परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी पर्वत पाटिया के तेरापंथ भवन में पधारे।

मंगल प्रवचन में आचार्य श्री ने कहा – हमारे जीवन में सम्यक ज्ञान व सम्यकत्व रत्न की प्राप्ति होना एक विशेष उपलब्धि होती है। वर्तमान समय में आध्यात्म विद्या भी ज्ञान हो। लौकिक विद्याओं के साथ यह लोकोत्तर विद्या भी जानी जाए। सम्यक्त्व भी इसी से सम्बद्ध तत्व है। आज मिगसर कृष्णा दशमी का दिन है और आज का दिन भगवान महावीर का दीक्षा-कल्याणक दिवस है। प्रभु महावीर ने दीक्षा ग्रहण करते हुए आज के दिन यह संकल्प लिया कि आज के बाद सब पाप कर्म मेरे लिए अकरणीय होंगे। सन्यास व चारित्र के हीरे के सामने सारे रत्न तुच्छ हैं। संन्यास जीवन में महाव्रत रूप हीरा जिसे प्राप्त हो जाता है उसे फिर यह अन्य हीरे, मोती तुच्छ लगते है। भगवान महावीर ने अपने जीवन में कितने कष्ट व संघर्षों का सामना किया। मोह त्याग से ही मोक्ष संभव है, दुःख मुक्ति संभव है।

कार्यक्रम में साध्वी प्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी ने उद्बोधन प्रदान किया। 50 वें दीक्षा दिवस पर साध्वी श्री वर्धमानश्री जी ने अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति गुरू चरणों में प्रस्तुत की। स्वागत के क्रम में पर्वत पाटिया तेरापंथ सभाध्यक्ष श्री गौतम ढेलडिया ने अपने विचार रखे। तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, कन्या मंडल से पृथक पृथक गीतों का संगान किया। ज्ञानशाला के बच्चों ने स्वागत में प्रस्तुति दी। विद्रोही आवाज के उपसंपादक श्री राजू तातेड़ ने समाचार पत्रों की फाइल गुरूदेव को निवेदित की।

आगामी 26 नवंबर को गुरुदेव का प्रवास अमरोली, 27 को कतारगाम, 28,29 को अडाजन पाल में संभावित है।

 

Previous Post

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक अधिकारों पर बढ़ते तनाव के बीच चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी

Next Post

सर्दियों में रूम हीटर यूज करने वाले हो जाएं सावधान

Next Post
हीटर

सर्दियों में रूम हीटर यूज करने वाले हो जाएं सावधान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप
  • पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
  • 10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित
  • तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल
  • तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In