क्या आप भी पकौड़े और पूरी तलने के बाद कढ़ाई में बचे हुए तेल को सब्जी बनाने के लिए रियूज करते हैं? अगर जवाब हां में हैं तो आईसीएमआर की ये चेतावनी आपको डरा सकती है। जी हां, ज्यादातर घरों में महिलाएं कढ़ाई में बचे हुए तेल को फेंकने की जगह उसे दोबारा तलने या सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल करने लगती हैं। लेकिन आपकी ये आदत आपको बहुत जल्द बीमार बना सकती है। आईसीएमआर की नई रिसर्च तो ऐसा ही कुछ कहती है।
आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) ने हाल ही में जारी अपने दिशानिर्देशों में तेल को बार-बार गर्म करने की आदत से जुड़े खतरों के बारे में बात की है। चिकित्सा अनुसंधान निकाय ने कहा कि वनस्पति तेलों को बार-बार गर्म करने से उनमें जहरीले यौगिक उत्पन्न हो सकते हैं जो हृदय रोगों और कैंसर के खतरे को बढ़ाने लगते हैं।
तेल को बार-बार गर्म करने के नुकसान-
तेल को दोबारा गर्म करने के कारण कुकिंग आयल के पोषण और रासायनिक गुण काफी प्रभावित होते हैं। अध्ययन में पाया गया है कि खाने के तेल को बार-बार गर्म करना कैंसर बढ़ने के प्रमुख कारणों में से एक है। पहला तो यह शरीर में फ्री-रेडिकल्स को बढ़ावा देता है जो इंफ्लामेशन का कारण बनकर सूजन, हृदय रोगों और लीवर की सेहत को नुकसान पहुंचाने जैसी कई तरह की गंभीर बीमारियों को बढ़ाने वाली स्थिति है। रिसर्च में कहा गया कि एक ही तेल को बार-बार गर्म करके उसका इस्तेमाल खाना पकाने के लिए करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। खाने के तेल को रिहीट करने से ट्रांस-फैट और एक्रिलामाइड जैसे हानिकारक यौगिकों का निर्माण हो सकता है, जो कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं। इन जोखिमों से बचने के लिए, एक ही तेल का कई बार यूज करने की आदत को बदलने की सलाह दी गई है।
आईसीएमआर ने बाताया कैसे करें यूज्ड तेल का इस्तेमाल-
आईसीएमआर ने सलाह दी कि खाने के तेल का दोबारा उपयोग आप उसे छानकर करी बनाने के लिए कर सकते हैं। इस रिसर्च में यूज्ड तेल का इस्तेमाल एक या दो दिन के भीतर करने की सलाद दी गई है।
आईसीएमआर ने बताया कितने दिन के भीतर कर लें यूज्ड ऑयल का इस्तेमाल-
रिपोर्ट में कहा गया है कि घर में यूज्ड तेल का इस्तेमाल उसे फिल्टर करके करी बनाने के लिए किया जा सकता है। लेकिन पूरी या पकौड़े तलने के लिए उसी तेल का दोबारा उपयोग करने से बचना चाहिए। इसके अलावा यूज्ड तेल का इस्तेमाल एक या दो दिन के भीतर ही कर लेना चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है, लंबे समय तक पहले से इस्तेमाल किए तेल का यूज करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे तेलों में खराब होने की दर अधिक होती है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
