• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आजम की नहीं मानी बात, सियासी चक्रव्यूह तोड़ आगे निकले अखिलेश यादव

आजम की नहीं मानी बात, सियासी चक्रव्यूह तोड़ आगे निकले अखिलेश यादव

March 28, 2024
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

July 6, 2026
पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

July 6, 2026
ट्रांसफर से क्या धुलेगा दाग? सरकार के फैसले पर विपक्ष का हमला

मध्य प्रदेश बना पहला राज्य: नए कानून के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, दो हिंदू सदस्य शामिल

July 6, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: राजस्थान में बुजुर्ग की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या

July 6, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

पप्पू यादव का तीखा हमला: अशोक चौधरी को बताया ‘ड्रामा आर्टिस्ट’

July 6, 2026
प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज

July 6, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

आजम की नहीं मानी बात, सियासी चक्रव्यूह तोड़ आगे निकले अखिलेश यादव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 28, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
आजम की नहीं मानी बात, सियासी चक्रव्यूह तोड़ आगे निकले अखिलेश यादव

रामपुर। सियासी शतरंज में शह- मात के खेल में कब कौन किसे पटखनी दे दे कुछ नहीं कहा जा सकता। सपा में भी यही सब चल रहा है। मुरादाबाद में 24 घंटे के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार वही हुआ जो आजम चाहते थे लेकिन, रामपुर में अखिलेश ने आजम के सियासी चक्रव्यूह को चकनाचूर कर दिया। उन्होंने आजम की मर्जी के खिलाफ कदम आगे बढ़ाते हुए मौलाना मोहिब्बुल्ला नदवी को सपा प्रत्याशी घोषित किया है। दरअसल, रामपुर ही नहीं आसपास के जनपदों की तमाम सीटों पर आजम खां ही प्रत्याशी का फैसला लेते रहे हैं। रामपुर में कौन प्रत्याशी होगा, इसका तो ऐलान भी लखनऊ के बजाय आजम खां के रामपुर कार्यालय से होता रहा है। इस बार वह जेल में बंद हैं। लेकिन, उनके लोग यहां सक्रिय हैं। आजम के एक इशारे पर वह कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। सूत्रों की मानें तो आजम खां रुचि वीरा को बिजनौर, यूसुफ मलिक को मुरादाबाद से लड़ाना चाहते थे और रामपुर में उनकी मर्जी थी कि अखिलेश उनकी परंपरागत सीट पर चुनाव लड़ें। इस बीच जब बिजनौर से रुचि वीरा का टिकट नहीं हुआ तो आजम खिन्न हो गए। चंद रोज पहले जेल में आजम से मिलने गए अखिलेश के समक्ष भी यह सब बातें खुलकर हुईं। अखिलेश ने रामपुर से चुनाव लड़ने का मन भी बनाया। रामपुर के सपा नेताओं को लखनऊ बुलाया और मन टटोला लेकिन, टिकट का ऐलान नहीं किया। मुरादाबाद में एसटी हसन का सपा ने टिकट कर दिया। साथ ही रामपुर से अपने परिवार के तेज प्रताप यादव का नाम चला दिया। यानी न रामपुर में आजम की दाल गली और न ही मुरादाबाद में, जिस पर आजम ने इशारा दिया और यहां उनके समर्थकों ने बहिष्कार का ऐलान कर दिया।

जिसके बाद अखिलेश ने मुरादाबाद में तो आजम की इच्छापूर्ति कर दी लेकिन, रामपुर में अपनी मर्जी का प्रत्याशी उतार दिया। हालांकि, आजम के चहेते आसिम राजा भी सपा से नामांकन कर चुके हैं, उनका कहना है कि 30 तक का वक्त हमारे पास है, देखिए क्या होता है? इस सबके बीच सियासी जानकारों की मानें तो रामपुर में अखिलेश ने आजम का सियासी चक्रव्यूह रौंद दिया है।

….तब सपा से निकाल दिए थे आजम

2009 के चुनाव में आजम नहीं चाहते थे कि जयाप्रदा का टिकट सपा से हो लेकिन, आजम के सियासी विरोधी रहे अमर सिंह के आगे आजम की नहीं चली और जयाप्रदा का टिकट हो गया, जिस पर आजम ने बगावत कर दी तो अमर सिंह ने नेताजी पर दवाब बनाकर आजम को पार्टी से ही बेदखल करा दिया था।

हर चुनाव में बागी तेवर अपनाते रहे हैं आजम

यह पहला मौका नहीं है जब आजम बागी तेवर अपनाए हुए हैं। यह आजम का मिजाज रहा है, कमोवेश हर चुनाव में ही वह दवाब बनाने के लिए नाराज हो जाते हैं। मालूम हो कि 2004 में आजम खां ही जयाप्रदा को रामपुर लाए थे लेकिन, जब वह जीत गईं तो 2009 के चुनाव में उन्हें दोबारा टिकट हो गया, जिस पर आजम ने बागी तेवर अपनाए और खुलकर जयाप्रदा का विरोध किया था। 2019 के चुनाव में फिर बागी हुए और विरोध स्वरूप बहिष्कार तक कर दिया, हालांकि बाद में खुद चुनाव लड़े और जीते भी।

चौबीस घंटे भी नहीं चला सपाइयों का चुनाव बहिष्कार

सपाइयों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान 24 घंटे भी नहीं टिक सका। मंगलवार की शाम पांच बजे प्रेस कांफ्रेंस कर जिलाध्यक्ष अजय सागर और निवर्तमान नगर अध्यक्ष ने चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया था लेकिन, बुधवार को आसिम राजा स्वयं नामांकन पत्र लेने पहुंचे और मीडिया के सवाल पर हंसकर बोले-यह सियासत है।

सीतापुर की जेल में आजम ने बुना तानाबाना

बेटे के दो जन्म प्रमाण पत्र प्रकरण में सजायाफ्ता आजम खां सीतापुर की जेल में बंद हैं। लेकिन, सियासत के मझे खिलाड़ी हैं लिहाजा, जेल से ही ऐसा तानाबाना बुन दिया कि अखिलेश यादव ही उसमें उलझ से गए। रामपुर ही नहीं आसपास के सीटों पर आजम ही प्रत्याशी का फैसला लेते रहे हैं।

Previous Post

35 साल बाद गांधी परिवार ने छोड़ी पीलीभीत सीट, 1989 से जीतते रहे सीट

Next Post

एशिया के 50 सबसे अच्छे रेस्तरां में तीन भारतीय, जानें इनकी खासियत

Next Post
एशिया के 50 सबसे अच्छे रेस्तरां में तीन भारतीय, जानें इनकी खासियत

एशिया के 50 सबसे अच्छे रेस्तरां में तीन भारतीय, जानें इनकी खासियत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत
  • ₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा
  • मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
  • सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी
  • भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In