• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोर्ट

आप पार्षदों ने एमसीडी चुनाव पर याचिकाएं वापस लीं

August 30, 2024
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

पाप आचरणों से आत्मा की रक्षा करना बहुत बड़ी दया : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 23, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल, SIT जांच में गड़बड़ियों के संकेत

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल, SIT जांच में गड़बड़ियों के संकेत

June 23, 2026
ममता बनर्जी

टीएमसी संकट गहराया: ममता बनर्जी ने भेजी नई पदाधिकारियों की सूची

June 23, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

कतर गैस प्लांट विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत, भारत ने जताया गहरा शोक

June 23, 2026
21 वर्षीय श्री चरणी बनीं आईसीसी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज, रचा इतिहास

21 वर्षीय श्री चरणी बनीं आईसीसी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज, रचा इतिहास

June 23, 2026
नागरिक केंद्रित शासन पर पीएम मोदी का जोर, आईएएस प्रशिक्षुओं से संवाद

नागरिक केंद्रित शासन पर पीएम मोदी का जोर, आईएएस प्रशिक्षुओं से संवाद

June 23, 2026
तृणमूल नेता के घर छापेमारी में ‘सोने का भंडार’ बरामद, राजनीतिक हलकों में हड़कंप

तृणमूल नेता के घर छापेमारी में ‘सोने का भंडार’ बरामद, राजनीतिक हलकों में हड़कंप

June 23, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

राम मंदिर दान विवाद: सीबीआई-ईडी की चुप्पी पर केजरीवाल का सवाल

June 23, 2026
युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी

June 23, 2026
भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल

भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल

June 23, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

“मैं सबसे संतुष्ट नेता हूं” : अशोक गहलोत का बड़ा राजनीतिक बयान

June 23, 2026
Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

आप पार्षदों ने एमसीडी चुनाव पर याचिकाएं वापस लीं

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 30, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोर्ट

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी (आप) के दो पार्षदों ने शुक्रवार को अदालत में दायर अपनी उन याचिकाओं को वापस ले लिया जिसमें दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) वार्ड समिति के चुनाव को स्थगति करके फिर से चुनाव कार्यक्रम निर्धारित करने की अपील की थी। हाई कोर्ट के यह संकेत देने पर कि वह किसी तरह की राहत देने के लिए इच्छुक नहीं है, दोनों पार्षदों ने याचिकाएं वापस ले लीं।

आप पार्षदों ने आरोप लगाया था कि 12 जोनल वार्ड समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और एमसीडी की स्टैंडिंग कमिटी लिए प्रत्येक समिति से एक-एक सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। एमसीडी की क्षेत्रीय स्तर की वार्ड समिति के चुनाव 4 सितंबर को होने हैं और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 अगस्त है।

जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव ने कहा, ‘यह एमसीडी कमिश्नर द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम है। कोर्ट बीच में आकर कमिश्नर को किसी विशेष तरीके से कार्यक्रम निर्धारित करने का निर्देश नहीं दे सकता। अगर आप ईमानदार हैं और चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो आपको निगम जाना चाहिए था। आपको कोर्ट आने के बजाय वहां (निगम कार्यालय) उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए थी। आपका अनुरोध बहुत ही असामान्य है। मैं इसके प्रति इच्छुक नहीं हूं।’

लगभग 45 मिनट की सुनवाई के बाद, जब अदालत ने संकेत दे दिए कि वह कोई राहत देने के पक्ष में नहीं है तो दोनों पार्षदों के वकील ने अपनी याचिकाएं वापस लेने की अनुमति मांगी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। जस्टिस ने कहा, ‘हां-हां, शत प्रतिशत मैं इसके प्रति इच्छुक नहीं हूं। इसमें कोई संदेह नहीं है।’ दक्षिण पुरी वार्ड से आप पार्षद प्रेम चौहान और डाबरी वार्ड से तिलोत्तमा चौधरी ने याचिकाएं दायर की थीं।

चौहान ने दावा किया कि वह अस्वस्थ और अनिच्छुक हैं, जबकि चौधरी ने कहा कि वह फिलहाल दिल्ली से बाहर हैं और उनके पास इंतजाम करने और कागजी कार्रवाई करने के लिए समय नहीं है। चौहान की तरफ से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने कहा कि वह लंबे समय तक चुनाव स्थगित करने की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि सिर्फ दो से तीन दिन और देने का आग्रह कर रहे हैं।

चौहन की तरफ से पेश अधिवक्ता मेहरा ने कहा, ‘मैं स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के पक्ष में हूं और चाहता हूं कि अधिकतम भागीदारी हो। मैं पार्षद हूं और चुनाव लड़ना चाहता हूं। नामांकन आज से शुरू हो रहे हैं और आज शाम को ही समाप्त हो जाएंगे। मैं अस्वस्थ हूं और मुझे दो-तीन दिन चाहिए।’ उन्होंने कहा कि राजधानी में 250 पार्षद हैं।

इस पर न्यायाधीश ने कहा कि अदालत आने के बजाय उन्हें नामांकन पत्र लेने के लिए निगम जाना चाहिए था और उन्हें यह बताना चाहिए था कि वह अस्वस्थ हैं और आयुक्त किसी तरह से उन्हें राहत देंगे। अदालत ने कहा कि वह निगम को चुनाव प्रक्रिया के लिए तय की जाने वाली समय अवधि के बारे में निर्देश नहीं दे सकती है और यह एमसीडी प्रमुख को तय करना है। निगम ने काफी समय से लंबित वार्ड समिति चुनाव की तारीख की घोषणा 28 अगस्त को कर दी। स्थायी समिति के गठन के लिए वार्ड समिति का चुनाव कराना जरूरी है जो नगर निगम की निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था है। स्थायी समिति पांच करोड़ रुपये और उससे अधिक के खर्च वाले प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

Previous Post

छत्रपति शिवाजी हमारे भगवान; प्रतिमा गिरने पर पीएम मोदी ने मांग ली माफी

Next Post

अवनी लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता, मोना अग्रवाल को कांस्य

Next Post
अवनी लेखरा पेरिस पैरालंपिक मोना अग्रवाल

अवनी लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता, मोना अग्रवाल को कांस्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पाप आचरणों से आत्मा की रक्षा करना बहुत बड़ी दया : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल, SIT जांच में गड़बड़ियों के संकेत
  • टीएमसी संकट गहराया: ममता बनर्जी ने भेजी नई पदाधिकारियों की सूची
  • कतर गैस प्लांट विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत, भारत ने जताया गहरा शोक
  • 21 वर्षीय श्री चरणी बनीं आईसीसी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज, रचा इतिहास
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In