• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पवन खेड़ा

आरएसएस को कांग्रेस ने बताया इतिहास का सबसे बड़ा खलनायक

August 17, 2025
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश

मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश

April 18, 2026
राहुल गांधी

राहुल गांधी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक

April 18, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार

April 18, 2026
धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

April 18, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

ईरान का बड़ा कदम: होर्मुज मार्ग पर फिर प्रतिबंध, अमेरिका से बढ़ा विवाद

April 18, 2026
सोनिया गांधी

नागरिकता से पहले वोटर सूची में नाम: सोनिया गांधी से स्पष्टीकरण तलब

April 18, 2026
चुनावी माहौल में गरमाई राजनीति, पीएम मोदी बोले—घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस

पीएम मोदी की चेतावनी से गरमाई सियासत, बोले– सच को गांव-गांव पहुंचाएंगे

April 18, 2026
संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

April 18, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

ट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: एक घंटे में 7 झूठ बोले, “ऐसी बातचीत का क्या मतलब?”

April 18, 2026
पश्चिम एशिया संघर्ष: प्रियंका गांधी ने संसद में खुली बहस की मांग उठाई

महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

आरएसएस को कांग्रेस ने बताया इतिहास का सबसे बड़ा खलनायक

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 17, 2025
in देश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
पवन खेड़ा

File Photo

डेस्क:कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारत का विभाजन हिंदू महासभा और मुस्लिम लीग की जुगलबंदी के कारण हुआ। साथ ही उसने सत्तारूढ़ भाजपा पर देश के इतिहास को विकृत करने का प्रयास करते हुए संस्थानों में हस्तक्षेप करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को देश के इतिहास का सबसे बड़ा खलनायक करार दिया और कहा कि आने वाली पीढ़ियां उसे माफ नहीं करेंगी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर जारी विशेष पाठ में भारत के बंटवारे के लिए मोहम्मद अली जिन्ना, कांग्रेस और तत्कालीन वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन को जिम्मेदार ठहराया गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि पुस्तक में हिंदू महासभा की ओर से मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन सरकार बनाने और विभाजन से पहले दोनों द्वारा यह प्रचार करने के बारे में कुछ भी उल्लेख नहीं किया गया है कि हिंदू और मुसलमान एक देश में एक साथ नहीं रह सकते। एनसीईआरटी की किताब के बारे में पूछे जाने पर खेड़ा ने कहा, ‘विभाजन हिंदू महासभा और मुस्लिम लीग की जुगलबंदी के कारण हुआ। अगर इतिहास में कोई सबसे बड़ा खलनायक है तो वह आरएसएस है। आने वाली पीढ़ियां उनके कृत्यों को माफ नहीं करेंगी।’

संस्थाओं में दखलअंदाजी का आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘जिस तरह से वे संस्थाओं में दखलअंदाजी कर रहे हैं और इतिहास को विकृत करने की कोशिश कर रहे हैं। हम चुप नहीं बैठेंगे। क्या वे 1938, 1940 और 1942 के ये पन्ने हटा सकते हैं?’ कांग्रेस नेता ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी मोहम्मद अली जिन्ना की मजार पर श्रद्धांजलि देने गए थे, क्योंकि हिंदू महासभा और मुस्लिम लीग विभाजन की मांग में एक साथ थे। खेड़ा ने दावा किया कि 1938 में हिंदू महासभा ने गुजरात में साबरमती के तट पर अपना वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया था, जहां यह स्पष्ट रूप से कहा गया था कि हिंदू और मुसलमान एक देश में एक साथ नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि 1940 में लाहौर अधिवेशन में मुस्लिम लीग ने इसे आगे बढ़ाया। इस कथन को दोहराया, लेकिन एनसीईआरटी के पाठ में उनके बारे में कोई उल्लेख नहीं है।

प्रांतीय विधानसभा से इस्तीफा

कांग्रेस नेता ने पूछा, ‘जब 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ तो कांग्रेस नेताओं ने प्रांतीय विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और सड़कों पर उतर आए। उस समय हिंदू महासभा और मुस्लिम लीग ने गठबंधन किया और उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत, बंगाल और सिंध में सरकारें बनाईं।’ उन्होंने पूछा कि क्या एनसीईआरटी के पाठ में यह लिखा है कि हिंदू महासभा और मुस्लिम लीग ने संयुक्त गठबंधन सरकारें बनाईं? खेड़ा ने कहा कि अगर उस पुस्तक में ये सब कुछ नहीं लिखा है जो इतिहास है, तो उसे जला दीजिए।

Previous Post

यूक्रेन युद्ध: ट्रंप ने प्रस्तावित किया पुतिन-ज़ेलेंस्की त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन

Next Post

राष्ट्रपति-राज्यपाल की शक्तियों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से असहज केंद्र

Next Post
सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रपति-राज्यपाल की शक्तियों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से असहज केंद्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब
  • मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश
  • राहुल गांधी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक
  • नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In