• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आरोपी भाग जाता तो विपक्ष कहता हमने भगाया, बदलापुर एनकाउंटर का CM शिंदे

आरोपी भाग जाता तो विपक्ष कहता हमने भगाया, बदलापुर एनकाउंटर का CM शिंदे

September 25, 2024
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध

April 21, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

April 21, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

April 21, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान

April 21, 2026
बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

April 21, 2026
योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

April 21, 2026
परेश रावल

परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी

April 21, 2026
दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

April 21, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

April 21, 2026
संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 21, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव

April 21, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

आरोपी भाग जाता तो विपक्ष कहता हमने भगाया, बदलापुर एनकाउंटर का CM शिंदे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 25, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
आरोपी भाग जाता तो विपक्ष कहता हमने भगाया, बदलापुर एनकाउंटर का CM शिंदे

मुंबई। बदलापुर एनकाउंटर पर बॉम्बे हाई कोर्ट के कड़े सवाल उठाए जाने के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस का बचाव किया है। शिंदे ने बुधवार को एक कार्यक्रम में मुंबई पुलिस के एनकाउंटर का बचाव करते हुए कहा कि अगर आरोपी भाग जाता तो विपक्ष कहता कि हमने भगाया। मुख्यमंत्री शिंदे ने विपक्ष पर मामले में पॉलिटिक्स और पाखंड करने का आरोप लगाया।

‘इंडिया टुडे’ से बात करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बदलापुर एनकाउंटर पर कहा, ”पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। अगर वह (आरोपी) भाग जाता तो विपक्ष कहता कि बंदूक दिखावे के लिए नहीं थीं। वे कहते कि हमने उसे भागने पर मजबूर किया। मुठभेड़ में पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमें पुलिस का समर्थन करना चाहिए।”

इससे पहले, बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कहा है कि बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर की जांच निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए। हाई कोर्ट ने कहा कि अगर पुलिस ने पहले शिंदे को काबू करने की कोशिश की होती तो एनकाउंटर टाला जा सकता था। साथ ही, यह विश्वास करना बहुत मुश्किल है कि वह पुलिस अधिकारी से पिस्तौल छीनने और गोली चलाने में कामयाब हो गया। कोर्ट ने पूछा कि आरोपी को पहले सिर में गोली क्यों मारी गई, हाथ या पैर में क्यों नहीं?

जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने कहा कि यदि उसे लगता है कि जांच ठीक से नहीं की जा रही है, तो वह उचित आदेश पारित करने के लिए बाध्य होगी। बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को तय की, जिसके बाद पुलिस को शिंदे के पिता द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली शिकायत पर फैसला लेना होगा। हाई कोर्ट ने सभी केस के कागजात तुरंत महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंपने का भी निर्देश दिया, जो शिंदे की मौत की जांच करेगा। कोर्ट ने कहा, “फाइलें अभी तक सीआईडी ​​को क्यों नहीं सौंपी गई हैं? सबूतों का संरक्षण महत्वपूर्ण है। आपकी ओर से कोई भी देरी संदेह और अटकलों को जन्म देगी।”

‘पुलिस की बंदूक छीनकर चलाने का लगा आरोप’

24 वर्षीय अक्षय शिंदे पर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर कस्बे के एक स्कूल में दो नाबालिग बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। पुलिस ने पहले बताया था कि सोमवार शाम को उसे नवी मुंबई की तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था, जहां पर एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, ठाणे में मुंब्रा बाईपास के पास अक्षय शिंदे का तब एनकाउंटर कर दिया गया, जब उसने एक पुलिसकर्मी की बंदूक कथित तौर पर छीन ली। पुलिस ने दावा किया था कि एक एपीआई को गोली मारने और घायल करने के बाद पुलिस एस्कॉर्ट टीम के एक अन्य अधिकारी ने उस पर गोली चलाई और कलवा सिविक अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य सीआईडी ​​अक्षय शिंदे की मौत की जांच करेगी।

Tags: बदलापुर
Previous Post

हिजबुल्लाह ने अब मोसाद हेडक्वार्टर को बनाया निशाना, बैलिस्टिक मिसाइल से हमला

Next Post

परम सुख है संतोष : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post
परम सुख है संतोष : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

परम सुख है संतोष : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध
  • तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर
  • ‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस
  • पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान
  • बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In