• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई

आर्थिक दुर्दशा के लिए आप खुद जिम्मेदार, सुप्रीम कोर्ट ने चुनावों से पहले केरल का दांव कैसे कर दिया फेल?

April 2, 2024

टेक सेक्टर में हलचल, माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों को निकाला

July 7, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मौसम बदला, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

July 7, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

भाजपा पर अखिलेश का तंज: चाय कार्यक्रम को लेकर साधा निशाना

July 7, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

पप्पू यादव का प्रशांत किशोर पर हमला, कहा— “हवा-हवाई नेता हैं”

July 7, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

वैभव सूर्यवंशी चर्चा में, अश्विन बोले—बच्चों को रोल मॉडल नहीं, स्वतंत्र पहचान दो

July 7, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

कपिल देव ने युवराज सिंह का किया समर्थन, योगराज सिंह पर नाराज़गी जाहिर

July 7, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

जब किशोर कुमार ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में मंगवा लिया था गधा, जानिए क्या थी वजह

July 7, 2026
ईपीएफओ मोबाइल ऐप के जरिए अब यूपीआई से सीधे खाते में PF निकासी संभव

EPFO नया प्रावधान: PF योगदान पर लगी ₹1,800 की सीमा

July 7, 2026
एफडी पर 8.50% तक ब्याज का मौका, निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

एफडी पर 8.50% तक ब्याज का मौका, निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

July 7, 2026
इनकम टैक्स रिटर्न 2026-27: विभाग ने अधिसूचित किए सभी ITR फॉर्म

नहीं देना पड़ेगा टैक्स, फिर भी जरूरी हो सकता है ITR दाखिल करना

July 7, 2026
बारिश में घर को स्वच्छ और स्वच्छता युक्त कैसे रखें — घरेलू आधार पर उपयोगी सुझाव

बारिश में घर को स्वच्छ और स्वच्छता युक्त कैसे रखें — घरेलू आधार पर उपयोगी सुझाव

July 7, 2026
घर में बढ़ती बेचैनी का कारण: क्या छुपे हैं वास्तु दोष?

घर में बढ़ती बेचैनी का कारण: क्या छुपे हैं वास्तु दोष?

July 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

आर्थिक दुर्दशा के लिए आप खुद जिम्मेदार, सुप्रीम कोर्ट ने चुनावों से पहले केरल का दांव कैसे कर दिया फेल?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 2, 2024
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अपने आर्थिक कुप्रबंधन और दुर्दशा के लिए केरल खुद जिम्मेदार है। इसके साथ ही कोर्ट ने केरल को अधिक धन उधार लेने की अनुमति देने के मामले में कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने राज्यों के कर्ज लेने की क्षमता पर केंद्र सरकार की तरफ से सीमा तय करने के केंद्र बनाम केरल मामले को संविधान पीठ को सौंप दिया है।  अब पांच जजों की पीठ इसकी सुनवाई करेगी।

सोमवार को राज्यों की उधार लेने की क्षमता को सीमित करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ केरल की याचिका पर सुनवाई हो रही थी। केरल ने अपने मुख्य सचिव के माध्यम से केंद्र के फैसले को चुनौती दी थी। केरल ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी कि केंद्र सरकार को केरल पर लगाए गई उधारी सीमा प्रतिबंधों में ढील देने का निर्देश दिया जाए लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने माना कि केरल तीन न्यायिक पहलुओं को स्थापित करने में विफल रहा है, जिसमें पहला मामले साबित करना, दूसरा- कर्ज सुविधा का संतुलन बनाना और अपूरणीय क्षति, और तीसरा – उधार सीमा पर राज्य किसी अंतरिम निषेधाज्ञा का हकदार नहीं है। इस तरह दो जजों की पीठ ने संविधान के अनुच्छेद 131 के तहत दायर मूल मुकदमे में केरल को किसी भी तरह की अंतरिम राहत से इनकार कर दिया, क्योंकि केंद्र सरकार ने इसके लिए 13,608 करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रावधान किए थे।

केंद्र ने पहले तर्क दिया था कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में केरल को अतिरिक्त उधार देना न तो विवेकपूर्ण है और न ही राज्य सरकार के हित में है। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की इस दलील को स्वीकार कर लिया कि जब राज्य सरकार द्वारा उधार लेने की सीमा का अधिक उपयोग किया जाता है तो अगले वर्ष इसमें पर्याप्त कमी हो सकती है।

केरल सरकार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि केंद्र उधार लेने और अपने स्वयं के वित्त को विनियमित करने की उसकी शक्ति में हस्तक्षेप कर रहा है। याचिका में केरल ने यह भी दावा किया कि उसके पास कल्याणकारी योजनाओं, राज्य के कर्मचारियों और राज्य के अन्य लाभार्थियों के वेतन, पेंशन और भविष्य निधि का बकाया चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं।

उधर, केंद्र ने पीठ के समक्ष दावा किया कि केरल की वित्तीय प्रबंधन में कई खामियां हैं। केंद्र ने 2021-22 के लिए सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के प्रतिशत के रूप में केरल में राजस्व घाटा 3.17 प्रतिशत दिखाने के लिए रिकॉर्ड आंकड़े लाए हैं, जो सभी राज्यों के औसत 0.46 फीसदी और राजकोषीय घाटे की दर से अधिक है। पूरे राज्य का औसत 2.80 प्रतिशत की तुलना में केरल के लिए 4.94 फीसदी होगा।

लोकसभा चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला एलडीएफ सरकार के लिए बड़ा झटका है क्योंकि एलडीएफ सरकार लगातार यह आरोप लगाती रही है कि केंद्र सरकार केरल को उधार लेने और विकास करने में बाधक बन रही है और लगातार राज्य का गला घोंट रही है। हालांकि, राज्य का यह दावा सुप्रीम कोर्ट में फेल हो गया। अगर सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार को अंतरिम राहत दी होती, तो इससे राज्य सरकार को पेंशनभोगियों और अन्य लोगों के लंबित बकाए का भुगतान करने में मदद करने के अलावा एलडीएफ सरकार को को राजनीतिक लाभ मिलता।

Previous Post

कंगाल पाकिस्तान में आतंकी मचा रहे बवाल, 3 महीनों में ही 400 से ज्यादा मौतें

Next Post

राहत भरा मंगलवार: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच पेट्रोल-डीजल के रेट जारी

Next Post
पेट्रोल- डीजल के दाम

राहत भरा मंगलवार: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच पेट्रोल-डीजल के रेट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • टेक सेक्टर में हलचल, माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों को निकाला
  • उत्तर भारत में मौसम बदला, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
  • भाजपा पर अखिलेश का तंज: चाय कार्यक्रम को लेकर साधा निशाना
  • पप्पू यादव का प्रशांत किशोर पर हमला, कहा— “हवा-हवाई नेता हैं”
  • वैभव सूर्यवंशी चर्चा में, अश्विन बोले—बच्चों को रोल मॉडल नहीं, स्वतंत्र पहचान दो
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In