दाउदनगर (औरंगाबाद)। Bihar Political News Today: 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जिस तरह लोजपा नेता चिराग पासवान द्वारा नरेंद्र मोदी का हनुमान बनाकर खेल किया गया था और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू तीसरे नंबर पर आ गई थी, क्या इस लोकसभा चुनाव में वही खेला होगा। इस प्रश्न का जवाब अब चिराग की पार्टी लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉं प्रकाश चंद्र ने जवाब दिया है।
चिराग की पार्टी ने दिया भरोसा, कहा- अब नीतीश के साथ नहीं करेंगे खेला
इस प्रश्न के जवाब में चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। पार्टी एकजुट है। एनडीए के साथ है और चिराग पासवान की एक विशेषता है कि वह जिसके साथ होते हैं खुलकर रहते हैं। इसलिए किसी तरह की कोई आशंका खेल होने जैसी नहीं है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
