• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अभी तो पार्टी शुरू हुई है……

अभी तो पार्टी शुरू हुई है……

October 25, 2022
अन्नामलाई पहुंचे दिल्ली, नितिन नवीन और अमित शाह से आज मुलाकात

अन्नामलाई पहुंचे दिल्ली, नितिन नवीन और अमित शाह से आज मुलाकात

June 2, 2026
खुलने जा रहा है होर्मुज? डोनाल्ड ट्रंप ने समय भी बताया; फाइनल डील पर क्या कहा

खुलने जा रहा है होर्मुज? डोनाल्ड ट्रंप ने समय भी बताया; फाइनल डील पर क्या कहा

June 2, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

June 2, 2026
बंगाल में लागू करो राष्ट्रपति शासन, 2000KM दूर बैठी विपक्षी पार्टी क्यों भड़की?

बंगाल में लागू करो राष्ट्रपति शासन, 2000KM दूर बैठी विपक्षी पार्टी क्यों भड़की?

June 2, 2026
भारत के खिलाफ कभी नहीं होने देंगे हमारे धरती का इस्तेमाल, इस देश ने कर दिया वादा

भारत के खिलाफ कभी नहीं होने देंगे हमारे धरती का इस्तेमाल, इस देश ने कर दिया वादा

June 2, 2026
RSS से करीबी, सुप्रिया के समधी; कौन हैं अरुण लखानी, जिन पर BJP ने खेला बड़ा दांव

RSS से करीबी, सुप्रिया के समधी; कौन हैं अरुण लखानी, जिन पर BJP ने खेला बड़ा दांव

June 2, 2026
आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

June 2, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से किया गया सेक्स वर्क अवैध नहीं, अदालत ने किया स्पष्ट

June 2, 2026
एआई के भविष्य पर बड़ा दांव, फ्रांस में 87 अरब डॉलर तक निवेश करेगा सॉफ्टबैंक

एआई के भविष्य पर बड़ा दांव, फ्रांस में 87 अरब डॉलर तक निवेश करेगा सॉफ्टबैंक

June 2, 2026
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में ला रही तीन नई और उन्नत कारें

मारुति ने रचा इतिहास, मई में रिकॉर्ड 2.42 लाख वाहनों की बिक्री

June 2, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

June 2, 2026
कैमरे के पीछे का सच: शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी को पड़ा थप्पड़

परिवार तक पहुंचीं धमकियां, फिर भी नहीं डरे मनोज बाजपेयी

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

अभी तो पार्टी शुरू हुई है……

आदित्य तिक्कू

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 25, 2022
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
अभी तो पार्टी शुरू हुई है……

File Photo

विश्व गुरु बनने के विश्वास के दीये जगमगा रहे थे तभी एक खबर ने दस्तक दी कि भारतवंशी ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है। वे भारतीय मूल के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जो ब्रिटेन के पीएम पद तक पहुंचे हैं। यही नहीं, ऋषि सुनक ईसाई बाहुल्य ब्रिटेन के पहले हिंदू पीएम हैं। वे ब्रिटेन के पहले गैर-श्वेत प्रधानमंत्री भी हैं। यह खबर पढ़ने से ही मुँह मीठा हो गया।

ऋषि सुनक से मैं, न कभी मिला हूँ न मिलूँगा फिर भी मेरे पैर ज़मीन पर नहीं पड़ रहे थे। उस का दिलचस्प कारण यह है कि हमारी आजादी के धुर विरोधी रहे उस समय के ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने कहा था- ‘अगर भारत को आजाद किया गया तो सत्ता गुंडों और मुफ्तखोरों के हाथ में चली जाएगी। सभी भारतीय नेता बहुत ही कमजोर, भूसे के पुतलों जैसे होंगे…’ आज उसी विंस्टन चर्चिल के यूनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री एक भारतीय मूल का व्यक्ति बन गया है। भारत को अपनी कॉलोनी (उपनिवेश) बना हम पर 200 साल तक राज करने वाले अंग्रेजों के अपने देश में अब भारतीयों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। भारत से बाहर रहने वाले भारतीयों की आबादी के लिहाज से देखें तो यूके का रिवर्स कॉलोनाइजेशन हो रहा है। पूरे ब्रिटिश राज के दौरान जितने अंग्रेज भारत में रहे…उसके 10 गुना भारतीय आज यूके में रहते हैं। 1941 की जनगणना के मुताबिक उस वक्त भारत में 1.44 लाख के करीब यूरोपीय (ब्रिटिश) रहते थे। आज ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों की आबादी 16 लाख से ज्यादा है। यूके में बसी ये भारतीय आबादी वहां शिक्षा, प्रोफेशन्स, राजनीति हर क्षेत्र में अपना दबदबा कायम कर रही है। इसी दबदबे का असर है कि ब्रिटेन की लगभग हर सरकार में अब कैबिनेट में भारतीय चेहरा जरूर होता है। भारतीयों की पहचान और उनकी क्रेडिबिलिटी सिर्फ भारतीयों के बीच ही नहीं, बल्कि यूके में बसे अंग्रेजों और अन्य एथिनिक ग्रुप्स के बीच भी काफी ज्यादा है। 13 फरवरी, 2020 के कैबिनेट रिशफल में उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया। ये कोरोना महामारी का दौर था। इस दौर में महामारी के आर्थिक असर को कम करने, नौकरियां बचाने और कंपनियों को सपोर्ट करने की उनकी नीतियां जनता में काफी लोकप्रिय रहीं। यही वजह है कि ऋषि सुनक की लोकप्रियता की तुलना लोग टोनी ब्लेयर से करते हैं।

ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथम्पटन में एक भारतीय परिवार में हुआ था। उनके पिता यशवीर नेशनल हेल्थ सर्विस यानी NHS के जनरल प्रैक्टिशनर और उनकी मां ऊषा एक फार्मासिस्ट थीं। उनके दादा-दादी पंजाब से हैं। सुनक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट हैं। उन्होंने इंफोसिस कंपनी के फाउंडर नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ती से 2009 में शादी की थी। ऋषि और अक्षता की दो बेटियां अनुष्का और कृष्णा हैं। ऋषि सुनक 2015 में पहली बार रिचमॉन्ड, यॉर्कशायर से सांसद बने और 2020 में ऋषि सुनक ब्रिटेन में कैबिनेट मंत्री बने थे। ऋषि सुनक हिंदू धर्म को मानते हैं और कृष्ण भक्त हैं। सांसद पद की शपथ उन्होंने ब्रिटिश संसद यानी हाउस ऑफ कॉमन्स में श्रीमद्भगवद्गीता से ली थी। ऋषि कह चुके हैं कि श्रीमद्भगवद्गीता अक्सर उन्हें तनावपूर्ण परिस्थितियों से बचाती है और उन्हें कर्तव्य पर डटे रहने की याद दिलाती है। बोरिस जॉनसन की लीडरशिप में काम करने के दौरान ऋषि ने डाउनिंग स्ट्रीट स्थित अपने घर पर दीवाली में दीए जलाए थे। सुनक जुलाई 2022 में प्रधानमंत्री पद की रेस में लिज ट्रस से हार गए थे। लेकिन ट्रस के 45 दिन में ही पद से इस्तीफा देने के बाद अब ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए हैं।

200 वर्षो तक हमारा सिर्फ और सिर्फ दमन किया गया आध्यात्मिक, बौद्धिक , सामाजिक और आर्थिक रूप से और हमे मात्र 75 वर्ष लगे… क्योंकि हिन्दू दमन नहीं करता है….. न ही सिखाता है….. वह सिर्फ ज्ञान और कर्म में विश्वास रखता है। यही कारण है कि आज ब्रिटेन के आर्थिक पतन को रोकने के लिए भारतीय मूल के कृष्ण भक्त का सहारा लेना पड़ रहा है। गुलाम… मज़दूर … शिक्षक … डॉक्टर …सांसद …. सीईओ…….प्रधानमंत्री ………….. आज के अंदाज़ में कहूं तो अभी तो पार्टी शुरू हुई है……

Tags: Aditya TikkuAditya_tikkuIndiansOn the dot HindiRishi Sunakthink it
Previous Post

फिर चलने लगा वॉट्सऐप, लंबे इंतजार के बाद रीस्टोर हुईं मेसेजिंग ऐप की सेवाएं

Next Post

बिना सबूत पति को शराबी और व्यभिचारी कहना है क्रूरता, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कही बड़ी बात

Next Post
बंबई उच्च न्यायालय ने की बड़ी टिप्पणी

बिना सबूत पति को शराबी और व्यभिचारी कहना है क्रूरता, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कही बड़ी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अन्नामलाई पहुंचे दिल्ली, नितिन नवीन और अमित शाह से आज मुलाकात
  • खुलने जा रहा है होर्मुज? डोनाल्ड ट्रंप ने समय भी बताया; फाइनल डील पर क्या कहा
  • ‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप
  • बंगाल में लागू करो राष्ट्रपति शासन, 2000KM दूर बैठी विपक्षी पार्टी क्यों भड़की?
  • भारत के खिलाफ कभी नहीं होने देंगे हमारे धरती का इस्तेमाल, इस देश ने कर दिया वादा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In