मुंबई:गौतम अडानी समूह की कंपनी- अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को लेकर ब्रोकरेज बुलिश नजर आ रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज हाउस वेंचुरा सिक्योरिटीज ने इस शेयर पर लगभग 60 प्रतिशत की तेजी का अनुमान लगाया है। ब्रोकरेज के मुताबिक अडानी की यह कंपनी भारत के पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन (टीएंडडी) सेक्टर में विस्तार के लिए तैयार है। इसी को देखते हुए शेयर में तेजी का अनुमान है।
क्या है टारगेट प्राइस
वेंचुरा सिक्योरिटीज ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस को अगले 24 महीनों के लिए ₹1600 के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू किया है। वर्तमान में इस शेयर की कीमत 1000 रुपये के स्तर पर है। शेयर ने इसी साल जनवरी महीने में 1250 रुपये के स्तर को टच किया था, जो 52 हफ्ते का हाई भी है। दिसंबर और नवंबर 2023 में यह शेयर क्रमशः 20 प्रतिशत और 13 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ दोहरे अंकों में रिटर्न दिया था। शेयर के 52 हफ्ते का निचला स्तर ₹686.90 रुपये है। इस हिसाब से शेयर 47 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है।
क्या कहा ब्रोकरेज ने
वेंचुरा सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस 20,422 सर्किट किलोमीटर (सीकेएम) ट्रांसमिशन लाइनों और 54,600 एमवीए बिजली परिवर्तन क्षमता का प्रबंधन करने वाली प्रमुख निजी टीएंडडी इकाई के रूप में खड़ी है। ब्रोकरेज के अनुसार यह कंपनी भारत की अग्रणी निजी क्षेत्र की पावर ट्रांसमिशन कंपनी है, जिसके पास टीबीसीबी-आधारित निजी बिजली ट्रांसमिशन परिसंपत्तियों में 35 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी है। जनवरी 2024 तक कंपनी के पास 37 ट्रांसमिशन एसेट्स (28 परिचालन और 9 निर्माणाधीन) थीं।
उद्योग की अनुकूल परिस्थितियां
ब्रोकरेज ने बताया- उम्मीद है कि भारत सरकार अगले 10 वर्षों में ₹10 लाख करोड़ मूल्य की पावर ट्रांसमिशन लाइनों के लिए बोली खोलेगी। इसका फायदा अडानी समूह की कंपनी को मिलेगा। वेंचुरा को उम्मीद है कि कंपनी का पावर ट्रांसमिशन रेवेन्यू और एबिटा क्रमशः 18.7 प्रतिशत और 19.7 प्रतिशत की CAGR से बढ़कर ₹7822 करोड़ और ₹6649 करोड़ हो जाएगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
