• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आतिशी ने बजट भाषण मे 50 बार लिया राम का नाम; 23 बार रामराज्य का जिक्र

आतिशी ने बजट भाषण मे 50 बार लिया राम का नाम; 23 बार रामराज्य का जिक्र

March 5, 2024

टेक सेक्टर में हलचल, माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों को निकाला

July 7, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मौसम बदला, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

July 7, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

भाजपा पर अखिलेश का तंज: चाय कार्यक्रम को लेकर साधा निशाना

July 7, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

पप्पू यादव का प्रशांत किशोर पर हमला, कहा— “हवा-हवाई नेता हैं”

July 7, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

वैभव सूर्यवंशी चर्चा में, अश्विन बोले—बच्चों को रोल मॉडल नहीं, स्वतंत्र पहचान दो

July 7, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

कपिल देव ने युवराज सिंह का किया समर्थन, योगराज सिंह पर नाराज़गी जाहिर

July 7, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

जब किशोर कुमार ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में मंगवा लिया था गधा, जानिए क्या थी वजह

July 7, 2026
ईपीएफओ मोबाइल ऐप के जरिए अब यूपीआई से सीधे खाते में PF निकासी संभव

EPFO नया प्रावधान: PF योगदान पर लगी ₹1,800 की सीमा

July 7, 2026
एफडी पर 8.50% तक ब्याज का मौका, निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

एफडी पर 8.50% तक ब्याज का मौका, निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

July 7, 2026
इनकम टैक्स रिटर्न 2026-27: विभाग ने अधिसूचित किए सभी ITR फॉर्म

नहीं देना पड़ेगा टैक्स, फिर भी जरूरी हो सकता है ITR दाखिल करना

July 7, 2026
बारिश में घर को स्वच्छ और स्वच्छता युक्त कैसे रखें — घरेलू आधार पर उपयोगी सुझाव

बारिश में घर को स्वच्छ और स्वच्छता युक्त कैसे रखें — घरेलू आधार पर उपयोगी सुझाव

July 7, 2026
घर में बढ़ती बेचैनी का कारण: क्या छुपे हैं वास्तु दोष?

घर में बढ़ती बेचैनी का कारण: क्या छुपे हैं वास्तु दोष?

July 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

आतिशी ने बजट भाषण मे 50 बार लिया राम का नाम; 23 बार रामराज्य का जिक्र

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 5, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
आतिशी ने बजट भाषण मे 50 बार लिया राम का नाम; 23 बार रामराज्य का जिक्र

नई दिल्ली। राम राज नभगेस सुनु सचराचर जग माहिं। काल कर्म सुभाव गुन कृत दुख काहुहि नाहिं॥ दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने बजट भाषण के शुरू में रामचरित मानस की इस चौपाई से समझा दिया कि अरविंद केजरीवाल सरकार अपने बजट और सपनों की दिल्ली में रामराज्य की अवधारणा पर काम हो रही है।

आतिशी ने चौपाई का अर्थ समझाते हुए कहा कि श्री राम के राज्य में जड़, चेतन, सारे जगत में काल, कर्म, स्वभाव और गुणों से उत्पन्न हुए दुख किसी को भी नहीं होते। इसी रामराज्य के सपने को साकार करने के लिए हम पिछले 9 साल से दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

आतिशी ने सदन में पूरे 1 घंटा 42 मिनट तक चले अपने भाषण में बीते 10 साल में दिल्ली की बदली तस्वीर पेशी की। वह सरकार के कामकाज को बताने से पहले राम व उनके राम राज्य का जिक्र कर रही थीं। पूरे भाषण के दौरान उन्होंने करीब 50 बार राम का नाम लिया तो 23 बार रामराज्य का जिक्र किया।

पूरे भाषण में उन्होंने दो बार रामचरित मानस की चौपाई पढ़ीं। उन्होंने स्वास्थ्य बजट से पहले भी रामचरितमानस की एक चौपाई का जिक्र करते हुए कहा कि रामराज्य में सभी को स्वस्थ्य और सेहतमंद रहने की जरूरत है।

आतिशी के माता-पिता भी भाषण सुनने पहुंचे : आतिशी बतौर वित्त मंत्री पहली बार सदन में अपना बजट पेश कर रही थीं। बेटी की इस उपलब्धि को देखने के लिए उनके पिता विजय सिंह और मां तृप्ता वाही और भाई भी सदन में पहुंचे हुए थे। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने सदन में उनकी मौजूदगी से सबको अवगत कराया।

प्रभु श्रीराम से केजरीवाल की तुलना

आतिशी ने बजट भाषण के दौरान रामराज्य का सिद्धांत समझाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना श्रीराम से कर डाली। उन्होंने कहा कि महाराजा दशरथ द्वारा माता कैकेयी के एक वचन को पूरा करने के लिए 14 साल वनवास काटा। ठीक उसी तरह मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि वो दिल्लीवालों की जिंदगी को बेहतर सुविधाएं देंगे। उसे पूरा करने के लिए उन्हें कई अड़चनों का सामना करना पड़ा। काम रोकने की कोशिश की गई, लेकिन जिस तरह भगवान राम डटे रहे, वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री बीते 9 साल से डटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तुलना हनुमान से की।

पहली बार आउटकम बजट पेश नहीं हुआ

पहली बार हुआ है कि सदन में बजट से पहले आउटकम बजट पेश नहीं किया। केजरीवाल सरकार हर बार बजट से पहले आउटकम बजट लेकर आती थी, जिसमें वह पिछले बजट में हुए कामों का जिक्र करती थी। इसमें यह बताया जाता था कि उनकी कितनी योजनाएं पटरी पर रहीं और कौन सी बेपटरी रही। पिछले बजट का जिक्र नहीं करने और योजानओं के स्टेट्स के एक सवाल पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जरूर कहा कि पूरे बजट में बीते दस साल की तस्वीर दिखाई गई है। वित्त मंत्री आतिशी ने बजट को दो भाग में पेश किया। एक में दस साल में क्या-क्या काम हुआ उसके बारे में बताया। दूसरे भाग में 2024-25 का बजट प्रस्ताव रखा।

 

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप को राहत, कोलाराडो की अदालत का फैसला पलटा, लड़ सकेंगे चुनाव

Next Post

इस देश में महिलाओं को मिला गर्भपात का संवैधानिक अधिकार, जश्न का माहौल

Next Post
इस देश में महिलाओं को मिला गर्भपात का संवैधानिक अधिकार, जश्न का माहौल

इस देश में महिलाओं को मिला गर्भपात का संवैधानिक अधिकार, जश्न का माहौल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • टेक सेक्टर में हलचल, माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों को निकाला
  • उत्तर भारत में मौसम बदला, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
  • भाजपा पर अखिलेश का तंज: चाय कार्यक्रम को लेकर साधा निशाना
  • पप्पू यादव का प्रशांत किशोर पर हमला, कहा— “हवा-हवाई नेता हैं”
  • वैभव सूर्यवंशी चर्चा में, अश्विन बोले—बच्चों को रोल मॉडल नहीं, स्वतंत्र पहचान दो
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In