• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अजमेर की धरा पर महातपस्वी महाश्रमण का मंगल पदार्पण

अजमेर की धरा पर महातपस्वी महाश्रमण का मंगल पदार्पण

January 7, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप

June 22, 2026
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

June 22, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित

June 22, 2026
तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

June 22, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत

June 22, 2026
ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

June 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज

June 22, 2026
उथप्पा का विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सुझाव

“मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान

June 22, 2026
ख्वाजा आसिफ

“पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

June 22, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

June 22, 2026
योगी

महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’

June 22, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश का SIT पर तंज, बोले—जांच रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

अजमेर की धरा पर महातपस्वी महाश्रमण का मंगल पदार्पण

-मानवता के मसीहा के अभिनन्दन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 7, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
अजमेर की धरा पर महातपस्वी महाश्रमण का मंगल पदार्पण
अजमेर की धरा पर महातपस्वी महाश्रमण का मंगल पदार्पण
अजमेर की धरा पर महातपस्वी महाश्रमण का मंगल पदार्पण
अजमेर की धरा पर महातपस्वी महाश्रमण का मंगल पदार्पण
अजमेर : राजस्थान की धरा पर कोई आध्यात्मिकता से भावित करने, जन-जन के मानस में सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति की अलख जागने को जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी बुधवार को अपनी धवल सेना के साथ अजमेर की धरा पर पहुंचे तो अजमेरवासियों ने अपने आराध्य का भावभीना अभिनंदन किया। वर्षों बाद अपने आराध्य को अपने आंगन में पाकर अजमेरवासी मानों अतिशय आह्लादित थे। कड़कड़ाती सर्दी के मौसम में तेरापंथ के महासूर्य का अपनी धवल रश्मियों के साथ पदार्पण अजमेर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा था।
मानवता के मसीहा की अभिवंदना व स्वागत में मानों पूरा अजमेर उमड़ आया था। अजमेर का चौराहे, रास्ते आदि बैनर, होर्डिंग्स व जैन ध्वज से भरे हुए थे। स्वागत जुलूस में न केवल तेरापंथ समाज, अपितु अन्य अजैन समाज के लोग भी उत्साह के साथ उपस्थित थे। इस्लाम व इसाई धर्म के लोग भी स्थान-स्थान पर आचार्यश्री की अभिवंदना में खड़े थे। इस्लाम व इसाई धर्म के प्रतिनिधि आचार्यश्री के साथ स्वागत जुलूस में कुछ दूर तक अपने हाथों में जैन ध्वज को थामकर पैदल भी चले। भव्य स्वागत जुलूस के साथ युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अजमेर शहर में स्थित मेरवाड़ा स्टेट (कोठी) में पधारे। आचार्यश्री का अजमेर की धरा का एकदिवसीय प्रवास इसी स्थान में हुआ। श्रद्धालु जनता की जयघोष से मानों पूरा वातावरण महाश्रमणमय बना हुआ था।
मेरवाड़ा स्टेट (कोठी) के परिसर में बने भव्य अहिंसा समवसरण में विराजमनमेदिनी को जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि आगम में बताया गया है कि धर्म उत्कृष्ट मंगल है। आदमी के मन में मंगल की कामना करती है। दूसरों के लिए भी मंगलकामना, शुभकामना प्रेषित करने का प्रयास किया जाता है और स्वयं की मंगलकामना तो आदमी चाहता ही है। कई पदार्थों को मंगल के रूप में माना जाता है। मंगल के लिए शुभ समय में प्रस्थान, प्रवेश अथवा कोई कार्य प्रारम्भ के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है। आगम में बताया गया है कि धर्म सबसे उत्कृष्ट मंगल होता है। प्रश्न हो सकता है कि कौन-सा धर्म मंगल है? आगम में बताया गया कि अहिंसा, संयम और तप रूपी धर्म ही मंगल है। जो भी प्राणी अहिंसा, संयम और तप रूपी धर्म की अनुपालना करेगा, उसका कल्याण हो जाएगा।
अहिंसा तो मानों समस्त प्राणियों का कल्याण करने वाली होती है। अहिंसा को भगवती भी कहा गया है। सभी प्राणियों को अपने समान समझने का प्रयास करना चाहिए, इसलिए किसी भी प्राणी के हिंसा का अधिकार नहीं है। व्यवहार जगत में भी कहा गया है कि आदमी जैसा व्यवहार स्वयं के लिए नहीं चाहता, वैसा व्यवहार उसे दूसरे के प्रति भी नहीं करना चाहिए। सभी प्राणियों के साथ मैत्री की भावना हो।
जहां हिंसा होती है, वहां अशांति होती है और जहां अहिंसा होती है, वहां शांति स्थापित होती है। इसलिए आदमी को जहां तक संभव हो सकेे, अहिंसा का पालन करने का प्रयास करना चाहिए। आदमी इरादतन रूप से किसी को कष्ट देने से बचने का प्रयास करना चाहिए। अहिंसा को परम धर्म भी कहा गया है। हो सके तो किसी का कल्याण करने का प्रयास होना चाहिए। अहिंसा धर्म का पालन तो सभी प्राणियों के लिए लाभप्रद स्थापित हो सकता है। इसी प्रकार आदमी अपने शरीर, वाणी और मन का संयम करे, तो भी उसका कल्याण हो सकता है। इसलिए संयम को भी धर्म कहा गया है। इसी प्रकार जीवन को उन्नत बनाने और मोक्ष की ओर गति करने में सहायक तप रूपी धर्म भी होता है। तपस्या के भी अनेक रूप हैं। आदमी को अपने जीवन में तप की आराधना करने का प्रयास करना चाहिए। आदमी के जीवन में ईमानदारी भी रहे, ऐसा प्रयास होना चाहिए।
आचार्यश्री ने आगे कहा कि आज कई वर्षों के बाद अजमेर में आना हुआ है। अजमेर में खूब शांति रहे, धर्म की भावना जनता में भी बनी रहे, जनता में नशामुक्तता का भावना रहे, मंगलकामना। आचार्यश्री ने उपस्थित राजनेताओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने आचार्यश्री के स्वागत में अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि आज के इस पवित्र अवसर पर परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी से आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं आपका इस आध्यात्मिक नगरी में हार्दिक स्वागत करता हूं।  तेलंगाना प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री श्री चन्द्रशेखरजी ने आचार्यश्री के स्वागत में अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति देते हुए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्थानीय तेरापंथ महिला मण्डल की सदस्याओं ने स्वागत गीत का संगान किया। जैन सोशल ग्रुप क्लासिकल के अध्यक्ष श्री प्रेम जैन ने अपनी अभिव्यक्ति दी। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने गीत को प्रस्तुति दी। तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों ने भी गीत का संगान किया। अजमेर की बहन-बेटियों ने गीत को प्रस्तुति दी। श्रीमती ऋतु सोगानी ने अपनी अभिव्यक्ति दी।
Previous Post

योगी आदित्यनाथ का कड़ा निर्णय: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा निरस्त

Next Post

1win Casino : la meilleure méthode pour recevoir les promotions exclusives

Next Post

1win Casino : la meilleure méthode pour recevoir les promotions exclusives

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप
  • पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
  • 10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित
  • तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल
  • तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In