• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सपा के एक बागी विधायक को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाने की तैयारी

अखिलेश यादव का आरोप: एसआईआर में वोटर पर असर

December 1, 2025
दुःख से मुक्ति है मोक्ष : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

दुःख से मुक्ति है मोक्ष : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 10, 2026
दिग्गज फिल्मकार भारतीराजा का 84 वर्ष की आयु में निधन

दिग्गज फिल्मकार भारतीराजा का 84 वर्ष की आयु में निधन

June 10, 2026
सुशासन का प्रतीक बना लंबा कार्यकाल: मोदी के नाम नया कीर्तिमान

सुशासन का प्रतीक बना लंबा कार्यकाल: मोदी के नाम नया कीर्तिमान

June 10, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

कोटा अस्पताल त्रासदी : जांच में सामने आया इंजेक्शन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

June 10, 2026
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या चोटिल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

June 10, 2026
दूषित पानी की जांच में पोलियो के संकेत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

दूषित पानी की जांच में पोलियो के संकेत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

June 10, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

तेल बाजार में हलचल, पेट्रोल-डीजल कीमतों पर दबाव

June 10, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अंतर, शहरों के अनुसार दरें अलग-अलग

June 10, 2026
जल संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना

“अब कोई हमला अनुत्तरित नहीं रहेगा”: ईरान की चेतावनी

June 10, 2026
पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह

पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह

June 10, 2026
ईरान संघर्ष के एक महीने बाद: ट्रंप को कम फायदा, ज्यादा नुकसान

होरमुज़ में फिर युद्ध के बादल, अमेरिका ने ईरान पर की सैन्य कार्रवाई

June 10, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले— संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

निडर होकर फैसले लें, परिणाम दें: अधिकारियों को प्रधानमंत्री का संदेश

June 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का आरोप: एसआईआर में वोटर पर असर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 1, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
सपा के एक बागी विधायक को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाने की तैयारी

File Photo

डेस्क:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर के लिए 11 दिसंबर तक बढ़ाई गई तिथि को नाकाफी बताया है। उन्होंने कहा है कि कम से कम इसे तीन माह के लिए बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि बिहार में एसआईआर के दौर में लाखों लोग मताधिकार से वंचित रह गए। शक यही होता है कि कहीं उत्तर प्रदेश में भी होने वाले चुनावों के मद्देनजर विपक्षियों के वोट काटने की साजिश तो नहीं हो रही है? लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ यह खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता है।

अखिलेश ने कहा है कि ऐसे में निर्वाचन आयोग ने 4 से 11 दिसम्बर तक एसआईआर का समय बढ़ाकर कोई अपेक्षित काम नहीं किया है। समाजवादी पार्टी ने एसआईआर की समयावधि तीन महीने बढ़ाने की मांग की थी। इस व्यवहारिक और उचित मांग पर निर्वाचन आयोग ने कोई ध्यान नहीं दिया। लगता है निर्वाचन आयोग संवेदनाशून्य हो गया है। निर्वाचन आयोग को मतदाताओं की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। इन स्थितियों में यह आशंका होती है कि निर्वाचन आयोग को अपनी साख, चुनाव की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता की परवाह नहीं रह गई है? वह भाजपा सरकार के इशारे पर काम करने वाली संस्था बन गई है।

नौकरी की धमकियों से बीएलओ की जमात परेशान
एसआईआर में कम समय में ज्यादा काम का बोझ और ऊपर से नौकरी की धमकियों से बीएलओ की एक बड़ी जमात बहुत परेशान, हताश है और कुछ तो अवसाद में आत्महत्या तक कर चुके हैं। अभी तक उत्तर प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा बीएलओ की मौत हो चुकी है। दुखद यह है कि मृतक बीएलओ को सेवामुक्त दिखाकर उनको सरकारी मदद से भी वंचित रखने की साजिशें हो रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीएलओ को सहायक के तौर पर सफाई कर्मचारी देने से क्या होगा? एसआईआर बहुत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इस प्रक्रिया में यदि कहीं कमी रह गई, तो उससे संविधान में दी गई, तमाम सुविधाओं, वोट का अधिकार, नागरिकता का अधिकार, आरक्षण की सुविधा आदि सभी से लोगों को हाथ धोना पड़ जाएगा। उत्तर प्रदेश के करोड़ों मतदाताओ का एसआईआर सही से हो और निर्वाचन आयोग को मतदाताओं के वोट के अधिकार की रक्षा करनी चाहिए। मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार वोट डालने से वंचित न रहे इसके लिए निर्वाचन आयोग को भाजपा की किसी भी साजिश से सावधान रहना चाहिए, नहीं तो संदेह की उंगली चुनाव आयोग पर भी उठेगी इसमें कोई शक नहीं है।

Previous Post

एमसीडी उपचुनाव: बीजेपी–आप की टक्कर, धांधली के आरोप

Next Post

अशांत बलूचिस्तान फिर सुलगा, क्वेटा में लगातार धमाके

Next Post
वजीरिस्तान पर पाक के आरोप बेहूदा — भारत ने लगाई फटकार

अशांत बलूचिस्तान फिर सुलगा, क्वेटा में लगातार धमाके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुःख से मुक्ति है मोक्ष : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • दिग्गज फिल्मकार भारतीराजा का 84 वर्ष की आयु में निधन
  • सुशासन का प्रतीक बना लंबा कार्यकाल: मोदी के नाम नया कीर्तिमान
  • कोटा अस्पताल त्रासदी : जांच में सामने आया इंजेक्शन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल
  • हार्दिक पांड्या चोटिल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In