• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अमेरिका के बदले तेवर, कहा- भारत-रूस की दोस्ती को हम नहीं तोड़ना चाहते

अमेरिका के बदले तेवर, कहा- भारत-रूस की दोस्ती को हम नहीं तोड़ना चाहते

April 1, 2022
मंदिरों-स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं

July 2, 2026
भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

July 2, 2026
कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

July 2, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप

July 2, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति

July 2, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पाकिस्तान में 125 वर्ष पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारा ध्वस्त, भारत ने जताया कड़ा विरोध

July 2, 2026
तेजस्वी

तेजस्वी का हमला: नीतीश कुमार पर टिप्पणी से बिहार में सियासी हलचल

July 2, 2026
जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

July 2, 2026
सनी देओल का फिटनेस मंत्र: “नो एक्सक्यूज़, स्टे फिट, स्टे हैप्पी”

सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”

July 2, 2026
नीले आसमान का सफर: इंडिगो का संकट और सफलता

इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प

July 2, 2026
हुंडई

ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला

July 2, 2026
सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

अमेरिका के बदले तेवर, कहा- भारत-रूस की दोस्ती को हम नहीं तोड़ना चाहते

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 1, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
अमेरिका के बदले तेवर, कहा- भारत-रूस की दोस्ती को हम नहीं तोड़ना चाहते

वाशिंगटन:रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिका सहित पश्चिमी देशों की नजरें भारत के स्टैंड पर है। आज जब रूसी विदेशी मंत्री सर्गेई लावरोव भारत के अपने समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे तो अमेरिका की नजरें जरूर टिकी रहेंगी। आपको बता दें कि हाल के दिनों में चीन सहित कई देशों के विदेश मंत्रियों ने भारत की यात्रा की है और रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा की है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को कहा कि मॉस्को के साथ हर देश के अपने संबंध हैं और वाशिंगटन उसमें कोई बदलाव नहीं चाहता है। प्राइस ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, “विभिन्न देशों के रूसी संघ के साथ अपने संबंध हैं। यह एक ऐतिहासिक तथ्य है। यह भौगोलिक तथ्य भी है। हम इसे बदलना नहीं चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “चाहे वह भारत या दुनिया भर के अन्य भागीदार, हम अपने सहयोगियों के संदर्भ में जो कुछ भी कर सकते हैं, वह कर रहे हैँ। आज अंतर्राष्ट्रीय समुदाय एक स्वर में बोल रहा है।दुनिया रूस की अनुचित, अकारण पूर्व नियोजित आक्रामकता के खिलाफ जोर-शोर से बोल रहा है। भारत सहित तमात देशों को हिंसा को समाप्त करने के लिए प्रयास करना होगा।”

प्राइस ने ये टिप्पणी रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की भारत यात्रा के दौरान की है। उनके आज विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने और बातचीत करने की उम्मीद है।

प्राइस ने आगे कहा, “जब क्वाड की बात आती है, तो क्वाड के मूल सिद्धांतों में से एक स्वतंत्र और खुले इंडो पैसिफिक का विचार है जो उस संदर्भ में इंडो पैसिफिक के लिए विशिष्ट है, लेकिन ये सिद्धांत हैं। ये आदर्श हैं जो किसी भी भौगोलिक क्षेत्र को पार करें।”

उन्होंने कहा, “यह हमारे हित में नहीं है। यह जापान, ऑस्ट्रेलिया या भारत के हित में नहीं है कि यूरोप में चाहे इंडो पैसिफिक में चाहे बीच में कहीं भी नियमों-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले देशों के प्रमुख उदाहरण देखें।”

अमेरिका ने दी थी धमकी
इससे पहले बाइडेन सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि भारत द्वारा रूसी तेल आयात में हो रही बढ़ोतरी नई दिल्ली को एक ‘बड़े जोखिम’ में डाल सकती है क्योंकि अमेरिका यूक्रेन पर आक्रमण के लिए मास्को के खिलाफ प्रतिबंधों को लागू करने के लिए तैयार है। रूस के खिलाफ मौजूदा अमेरिकी प्रतिबंध अन्य देशों को रूसी तेल खरीदने से नहीं रोकते हैं, लेकिन ऐसी चेतावनियों से आशंका बढ़ती है कि अमेरिका अन्य देशों की खरीद को सामान्य स्तर तक सीमित करने की कोशिश कर सकता है। यह रिपोर्ट रॉयटर्स ने दी थी।

भारत ने कितना तेल खरीदा
भारत में रिफाइनर, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है। 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद से स्पॉट टेंडर के जरिए भारत रूसी तेल की खरीद कर रहा है और छूट का लाभ उठा रहा है। भारत ने फरवरी 24 के बाद से कम से कम 13 मिलियन बैरल रूसी तेल खरीदा है। जबकि भारत ने साल 2021 में करीब 16 मिलियन बैरल की खरीद की थी।
Previous Post

‘अभी तो वैकेंसी नहीं है’, शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर बोले केशव मौर्य

Next Post

श्रीलंका में बेकाबू हुई महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन

Next Post
श्रीलंका में बेकाबू हुई महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन

श्रीलंका में बेकाबू हुई महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं
  • भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल
  • कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान
  • चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप
  • कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In