स्पोर्ट्स डेस्क: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल आज दुबई में खेला जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। सुबह के समय गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। ऐसे में भारत शुरुआत से ही दबाव बना सकता है। इस टूर्नामेंट में विजय रथ पर सवार टीम इंडिया की नजरें आखिरी मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को भी धूल चटाकर खिताब को अपने नाम करने पर होगी। भारत अभी तक 8 बार अंडर-19 एशिया कप वनडे का खिताब जीत चुका है। वहीं पाकिस्तान सिर्फ एक ही बार चैंपियन बना है, जब 2012 में भारत के खिलाफ मैच टाई होने पर उन्हें ट्रॉफी शेयर करनी पड़ी थी। भारतीय टीम पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में एक बार हरा चुकी है, ऐसे में फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
भारत की प्लेइंग XI- आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, किशन कुमार सिंह
पाकिस्तान की प्लेइंग XI- उस्मान खान, समीर मिन्हास, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, हमजा जहूर (विकेटकीपर), नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
