• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उमर अब्दुल्ला

अनुच्छेद-370 वापस लाना चाहते हैं अब्दुल्ला, बोले- विधानसभा में होगा पहला काम

August 18, 2024
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

April 21, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

April 21, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान

April 21, 2026
बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

April 21, 2026
योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

April 21, 2026
परेश रावल

परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी

April 21, 2026
दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

April 21, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

April 21, 2026
संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

संतोष व संयम का हो विकास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 21, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण में नया मोड़: सपा का मुस्लिम-ओबीसी कोटा प्रस्ताव

April 21, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

बालिकातन 2026 में दिखेगी भारत की ब्रह्मोस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ा सामरिक संदेश

April 21, 2026
अजित पवार का निधन: शरद पवार की अपील—इस त्रासदी पर राजनीति न हो

शरद पवार अस्पताल में भर्ती, रूटीन जांच के लिए हुए एडमिट

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर जम्मू कश्मीर

अनुच्छेद-370 वापस लाना चाहते हैं अब्दुल्ला, बोले- विधानसभा में होगा पहला काम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 18, 2024
in जम्मू कश्मीर, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
उमर अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित करेगी। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य का दर्जा और विशेष दर्जा छीनने के केंद्र के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास करना विधानसभा का पहला कार्य होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के बाद जो पहला काम करेगी वह यह है कि क्षेत्र के राज्य का दर्जा और विशेष दर्जा छीनने के केंद्र के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पारित करेगी।” उमर अब्दुल्ला का यह बयान चुनाव आयोग द्वारा जम्मू-कश्मीर में 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के एक दिन बाद आया है। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने के फैसले के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई हुई थी। इस दौरान सर्वोच्च अदालत ने अनुच्छेद 370 और राज्य दर्जा बहाल करने की मांग को खारिज कर दिया। साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में 30 सितंबर तक चुनाव कराने का निर्देश दिया। आपको बता दें कि यहां आखिरी विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर 2014 में हुए थे। जम्मू-कश्मीर 19 दिसंबर 2018 से राष्ट्रपति शासन के अधीन है।

उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल होने तक चुनाव में भाग नहीं लेने का ऐलान किया था। उनके पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला आगामी चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करेंगे।

फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र सरकार के शासन के खत्म होने की उम्मीद जताते हुए कहा, “मैं इस फैसले के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं। पहले 20 और 25 तारीख के बीच तारीख तय होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, इसलिए मुझे खुशी है कि तारीख आगे बढ़ा दी गई है। हम लोकसभा चुनावों के लिए तैयार थे और हमने अनुरोध किया था कि विधानसभा चुनाव भी उसी समय कराए जाएं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।”

इस बीच कांग्रेस, भाजपा, माकपा और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) समेत जम्मू-कश्मीर के कई राजनीतिक दलों ने तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की चुनाव आयोग की घोषणा की सराहना की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव जीए मीर ने चुनाव आयोग के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह एक लोकप्रिय सरकार के लिए जनता की आकांक्षाओं को दर्शाता है।

मीर ने कहा, “लोग एक लोकप्रिय सरकार के गठन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और चुनावों की घोषणा लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाती है। हमें पूरा विश्वास है कि जम्मू-कश्मीर के लोग चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।”

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इतिजा मुफ्ती ने भी चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत किया। इल्तिजा ने कहा, “पीडीपी चुनाव घोषणा का स्वागत करती है।”

Tags: 370जम्मू-कश्मीर
Previous Post

शिक्षक भर्ती पर CM योगी की बड़ी बैठक आज, सरकार फैसले को लागू करेगी या SC जाएगी?

Next Post

WTC पॉइंट्स टेबल में SA की छलांग, PAK को पछाड़ पहुंचा टॉप-5 में

Next Post
WTC पॉइंट्स टेबल में SA की छलांग, PAK को पछाड़ पहुंचा टॉप-5 में

WTC पॉइंट्स टेबल में SA की छलांग, PAK को पछाड़ पहुंचा टॉप-5 में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर
  • ‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस
  • पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान
  • बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश
  • योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In