रत्न शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति के जन्म के महीने के अनुसार कुछ खास रत्नों को धारण करना बेहद शुभ माना गया है। हर महीने का अलग-अलग बर्थस्टोन होता है। मान्यता है कि जन्म के महीने के मुताबिक कुछ रत्नों को विधि-विधान से धारण करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलते हैं। ऐसे ही अप्रैल महीने में जन्मे लोगों का बर्थस्टोन हीरा होता है। हालांकि, ज्योतिषीय सलाह लिए बिना हीरा धारण करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं अप्रैल माह में जन्मे लोगों को हीरा पहनने से क्या लाभ मिलता है और इसे धारण करने के नियम…
हीरा पहनने के फायदे :
मान्यता है कि हीरा पहनने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए हीरा पहनना लाभकारी माना गया है।
कुंडली में शुक्र की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए हीरा पहन सकते हैं।
कहा जाता है कि हीरा धारण करने से प्रेम-संबंधों में मधुरता आती है।
साथ ही हीरा पहनने से तरक्की की राह में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलता है।
अप्रैल महीने में जन्मे लोगों के लिए हीरा बेहद ही लकी रत्न माना गया है।
हीरा धारण करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कला या लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के लिए हीरा पहनना बेहद शुभ माना गया है।
हीरा धारण करने के नियम :
हीरा को प्लेटिनम और चांदी की अंगूठी में धारण करना चाहिए।
शुक्ल पक्ष के शुक्रवार के दिन हीरा पहनना बेहद शुभ माना गया है।
इसे धारण करने से पहले विधिपूर्वक अभिमंत्रित जरूर कर लें।
अभिमंत्रित करने के लिए इसे गंगाजल और कच्चा दूध में डुबोकर रख दें।
फिर इसे अनामिका उंगली में धारण करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
