• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
डिटेंशन सेंटर

अवैध विदेशियों पर सख्ती: सभी राज्यों में डिटेंशन सेंटर बनाने का केंद्र का आदेश

September 3, 2025
ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

July 13, 2026
फडणवीस

महाराष्ट्र की गेमचेंजर योजना में बड़ा बदलाव, ई-केवाईसी के बाद 92 लाख महिलाएं बाहर

July 13, 2026
दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

July 13, 2026
भारत-रूस ऊर्जा व्यापार में बढ़ोतरी, कच्चे तेल के आयात में तेज़ी

सस्ता रूसी तेल और भारत की ऊर्जा कूटनीति

July 13, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

ओटीटी पर भारतीय सिनेमा का जलवा, पाकिस्तान में खूब देखी जा रही ये फिल्में

July 13, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

छोटे कारोबारियों की जरूरत को ध्यान में रखकर आया हल्का एलपीजी सिलेंडर

July 13, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में ट्रंप समेत 13 वैश्विक नेता, बढ़ा तनाव

July 13, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर को अग्रिम जमानत

July 13, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने गोहत्या पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

July 13, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का खतरा, पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ी चिंता

July 13, 2026
एलपीजी की जगह पीएनजी अपनाने पर केंद्र का बड़ा फैसला

होर्मुज संकट से भारत की चिंता बढ़ी, एलपीजी कीमतों पर पड़ सकता है असर

July 13, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

टी20 की हार भूल वनडे में वापसी की तैयारी, श्रेयस-ईशान समेत 8 खिलाड़ियों पर नजर

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

अवैध विदेशियों पर सख्ती: सभी राज्यों में डिटेंशन सेंटर बनाने का केंद्र का आदेश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 3, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
डिटेंशन सेंटर

The image was created by ChatGPT

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क:केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक गजट नोटिफिकेशन जारी कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अवैध विदेशी घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर स्थापित करने को कहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजपत्र अधिसूचना के जरिए राज्यों से ऐसा करने को कहा है ताकि विदेशी घुसपैठियों को देश से बाहर करने से पहले उनकी आवाजाही प्रतिबंधित की जा सके और इन विशेष हिरासत केंद्रों में रखा जा सके। केंद्र ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि कौन-कौन व्यक्ति डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा। गृह मंत्रालय ने आव्रजन एवं विदेशी आदेश, 2025 के माध्यम से विदेशी न्यायाधिकरणों को यह शक्ति प्रदान की, जो अर्द्ध-न्यायिक निकाय हैं। यह विदेशी (न्यायाधिकरण) आदेश, 1964 का स्थान लेगा और विदेशी (नागरिक) न्यायाधिकरण को यह अधिकार देगा कि यदि कोई व्यक्ति, जिसकी राष्ट्रीयता पर विवाद है, व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने में विफल रहता है तो वह उसे हिरासत में लेने का आदेश जारी कर सकता है।

गजट नोटिफिकेशन में कहा गया है, “केंद्र सरकार या राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन या जिला कलेक्टर या जिला मजिस्ट्रेट, इस आदेश द्वारा इस प्रश्न को कि कोई व्यक्ति अधिनियम के तहत विदेशी है या नहीं, केंद्र सरकार द्वारा इस उद्देश्य के लिए गठित विदेशी न्यायाधिकरण को उसकी राय के लिए भेज सकते हैं। विदेशी न्यायाधिकरण में न्यायिक अनुभव वाले अधिकतम तीन सदस्य होंगे, जिन्हें केंद्र सरकार नियुक्त करना उचित समझे। यदि कोई व्यक्ति अपने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश करने में विफल रहता है कि वह विदेशी नहीं है और अपने दावे के संबंध में जमानत की व्यवस्था करने में भी सक्षम नहीं है, तो उसे डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा।”

बिना इजाजत नहीं कर सकेंगे आवाजाही

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना में यह भी कहा है कि अगर इन विदेशियों को गंभीर आरोपों में दोषी ठहराया जाता है, तो उन्हें भारत में प्रवेश या रहने से मना किया जा सकता है और कोई भी विदेशी केंद्र की अनुमति के बिना भारत में किसी भी क्षेत्र में आवाजाही नहीं कर सकेगा। अधिसूचना में प्राइवेट सेक्टर में विदेशियों को रोजगार देने के लिए भी दिशानिर्देश दिए गए हैं।

विदेशियों के रोजगार पर भी पाबंदी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें कहा गया है, “कोई भी विदेशी, जिसके पास भारत में रोजगार करने के लिए वैध वीज़ा है, वह नागरिक प्राधिकरण की अनुमति के बिना, बिजली या पानी की आपूर्ति या पेट्रोलियम क्षेत्र में लगे निजी क्षेत्र के किसी उपक्रम में काम नहीं कर सकेगा। रक्षा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा या मानवाधिकार या इस संबंध में निर्दिष्ट किसी अन्य क्षेत्र में लगे निजी क्षेत्र के किसी भी उपक्रम में केंद्र सरकार की पूर्व अनुमति के बिना किसी विदेशी नागरिक को रोजगार पर नहीं रखा जाएगा।”

नेपाल और भूटान के नागरिकों को छूट

एक अन्य अधिसूचना में कहा गया है कि नेपाल या भूटान के नागरिकों को ज़मीन या हवाई मार्ग से भारत में प्रवेश करने या जाने के लिए पासपोर्ट और वीज़ा की जरूरत नहीं है। यह उन लोगों पर भी लागू होता है जिनके पास नेपाल या भूटान के अलावा किसी अन्य स्थान से भारत में प्रवेश या प्रस्थान करते समय वैध पासपोर्ट है, लेकिन वे चीन, मकाऊ, हांगकांग या पाकिस्तान से नहीं हैं।

यह प्रावधान उन तिब्बतियों पर भी लागू होगा जो पहले ही भारत में प्रवेश कर चुके हैं और देश में रह रहे हैं, या यदि उन्होंने संबंधित पंजीकरण अधिकारियों के पास पंजीकरण कराया है और पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त किया है, तो वे भारत में प्रवेश कर सकते हैं, यदि वे 1959 के बाद लेकिन 30 मई, 2003 से पहले भारत में प्रवेश कर चुके हैं।

Previous Post

भारत की 432 ग्लेशियर झीलें बनीं चिंता का कारण

Next Post

राजस्थान में मानसून का कहर: डैम टूटा, गांव डूबे, हादसों में कई जिंदगियां संकट में

Next Post
राजस्थान में मानसून का कहर: डैम टूटा, गांव डूबे, हादसों में कई जिंदगियां संकट में

राजस्थान में मानसून का कहर: डैम टूटा, गांव डूबे, हादसों में कई जिंदगियां संकट में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’
  • महाराष्ट्र की गेमचेंजर योजना में बड़ा बदलाव, ई-केवाईसी के बाद 92 लाख महिलाएं बाहर
  • दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला
  • सस्ता रूसी तेल और भारत की ऊर्जा कूटनीति
  • ओटीटी पर भारतीय सिनेमा का जलवा, पाकिस्तान में खूब देखी जा रही ये फिल्में
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In