• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बागियों की मंडी में फंस गईं कंगना रनौत? पूर्व सांसद के बेटे समेत इन आठ नेताओं ने खोला मोर्चा

बागियों की मंडी में फंस गईं कंगना रनौत? पूर्व सांसद के बेटे समेत इन आठ नेताओं ने खोला मोर्चा

March 30, 2024
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

“अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में

July 6, 2026
दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

July 6, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

July 6, 2026
पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

July 6, 2026
ट्रांसफर से क्या धुलेगा दाग? सरकार के फैसले पर विपक्ष का हमला

मध्य प्रदेश बना पहला राज्य: नए कानून के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, दो हिंदू सदस्य शामिल

July 6, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: राजस्थान में बुजुर्ग की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

बागियों की मंडी में फंस गईं कंगना रनौत? पूर्व सांसद के बेटे समेत इन आठ नेताओं ने खोला मोर्चा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 30, 2024
in राजनीतिक, राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
बागियों की मंडी में फंस गईं कंगना रनौत? पूर्व सांसद के बेटे समेत इन आठ नेताओं ने खोला मोर्चा

मंडी:केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही वह चर्चा में हैं और कांग्रेस नेताओं के निशाने पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को मंडी संसदीय क्षेत्र में एक रोडशो के साथ अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा विकास है। कंगना ने कांग्रेस नेताओं की अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर भी शुक्रवार को तीखा हमला बोला।

दूसरी तरफ, भाजपा के एक पूर्व सांसद के बेटे समेत कुल आठ बागियों ने बैठक कर कंगना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  इनमें से तीन भाजपा के वैसे बागी नेता हैं, जिन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों में भी पार्टी के खिलाफ विद्रोह का बिगूल फूंक दिया था, जिसमें पार्टी की हार हुई थी। इन सभी नेताओं ने मंडी के पंडोह में एकसाथ बैठक की और अगली रणनीति की चर्चा की। बैठक में पूर्व भाजपा सांसद महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह, पूर्व प्रदेश भाजपा महासचिव राम सिंह और आनी के पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर शामिल थे।

बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट से इनकार किए जाने के बाद, तीनों ने भाजपा के खिलाफ बगावत कर दी थी और निर्दलीय उम्मीदवारों के तौर पर चुनाव लड़ा था। ये असंतुष्ट अब लोकसभा चुनाव में बीजेपी का गणित और उसके उम्मीदवार की संभावनाओं को बिगाड़ सकते हैं। कंगना का चुनावी गणित ये तीनों कैसे बिगाड़ सकते हैं, इसे ऐसे समझा जा सकता है कि पिछले विधानसभा चुनाव में राम सिंह को कुल्लू सदर विधान सभा सीट पर कुल पड़े 71,165 वोटों में से 11,937 वोट मिले थे। पांच साल पहले 2012 के विधानसभा चुनाव में जब वब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, तब 57,165 में से 15,597 वोट हासिल किए थे।

इसी तरह हितेश्वर सिंह को भी बंजार निर्वाचन क्षेत्र में पड़े कुल 61,908 वोटों में से 14,932 वोट मिले थे, जबकि किशोरी लाल को आनी निर्वाचन क्षेत्र में कुल पड़े 67,468 वोटों में से 6,893 वोट मिले थे। 2017 के चुनाव में किशोरी लाल ने बीजेपी के टिकट पर 61,989 वोटों में से 30,559 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी। आंकड़ों पर गौर करें तो तीनों बागियों ने 10 से 20 फीसदी वोट काटे थे।

बता दें कि ये बैठक बुधवार को हुई है। उससे ठीक एक दिन पहले 26 मार्च की रात पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की नाराजगी दूर करने उनके घर पहुंचे थे और उन्हें मनाने की कोशिश की थी। 2022 में विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद से ही राम सिंह ने खुद को पार्टी से अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य भाजपा नेतृत्व कांग्रेस नेताओं को गले लगा रहा है लेकिन जिन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी को दिया, उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

अब जिले के तीन नेताओं के साथ-साथ मंडी के पांच अन्य नेता भी उनके साथ एक मंच पर आ गए हैं । यह भाजपा के लिए चिंता का विषय हो सकता है। इसके अलावा, लाहौल-स्पीति विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर को मैदान में उतारने के बाद पूर्व मंत्री राम लाल मारकंडा ने भी बगावत कर दी है। ऐसे में पहले से नाराज चल रहे महेश्वर सिंह और मारकंडा भी कंगना रनौत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा टिकट के लिए पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर सहित कई अन्य नेता कतार में थे लेकिन उनकी दावेदारी को दरकिनार कर पार्टी नेतृत्व ने पैराशूट के माध्यम से कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतार दिया है।

Previous Post

‘मेरे विकास का दो हिसाब’, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस का अभियान

Next Post

शराब घोटाला: ईडी के पहले ही समन पर हाजिर हो गए कैलाश गहलोत

Next Post
शराब घोटाला: ईडी के पहले ही समन पर हाजिर हो गए कैलाश गहलोत

शराब घोटाला: ईडी के पहले ही समन पर हाजिर हो गए कैलाश गहलोत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित
  • “अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में
  • दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार
  • पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत
  • ₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In