• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बाइडेन का बड़ा ऐलान- नहीं लड़ेंगे चुनाव, कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया

बाइडेन का बड़ा ऐलान- नहीं लड़ेंगे चुनाव, कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया

July 22, 2024
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व योगासन चैंपियनशिप का आगाज, पीएम मोदी बोले— योग बनेगा वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल

June 4, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

लोकसभा सीटों के पुनर्गठन पर सरकार की तैयारी तेज

June 4, 2026
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

June 4, 2026
सामुदायिक जीवन के लिए आवश्यक है व्यवहार कुशलता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

दोषों का वर्जन करने वाला साधु होता है सुव्रत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 4, 2026
सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

June 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

बाइडेन का बड़ा ऐलान- नहीं लड़ेंगे चुनाव, कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 22, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
बाइडेन का बड़ा ऐलान- नहीं लड़ेंगे चुनाव, कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस से जो बाइडेन ने खुद को अलग कर दिया है। अमेरिकियों को सोशल मीडिया पर लेटर जारी करते हुए बाइडेन ने बड़ा ऐलान किया। इसके साथ ही बाइडेन ने अपनी जगह राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस के नाम का प्रस्ताव रखा है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप से डिबेट में हार जाने और चर्चा के दौरान सोते हुए वायरल वीडियो के बाद बाइडेन की काफी किरकिरी हुई थी। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई डेमोक्रेटिक सांसदों ने भी बाइडेन को राष्ट्रपति की रेस से पीछे हटने की सलाह दी थी। बाइडेन की उम्र और क्षमता पर सवाल उठाए जा रहे थे। तमाम डेमोक्रेटिक सांसद बाइडेन की जीत पर ही संदेह कर रहे थे और आंशका जता रहे थे कि अगर बाइडेन ट्रंप के सामने चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी की हार पक्की है। माना जा रहा है कि इसी दबाव के चलते बाइडेन को अपनी उम्मीदवारी वापस लेनी पड़ी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार देर रात (भारतीय समयानुसार) सोशल मीडिया पर एक लेटर जारी किया और घोषणा की कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में अपनी उम्मीदवारी वापस ले रहे हैं। पिछले कुछ समय से बाइडेन पर अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। इसकी झलक बाइडेन के हालिया इंटरव्यू के दौरान भी देखने को मिली थी। जब उनसे उम्मीदवारी को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने गुस्से में आकर कहा था कि अब भगवान ही नीचे आकर उन्हें उम्मीदवारी वापस लेने के लिए मना सकते हैं। बाइडेन लगातार अपनी उम्मीदवारी बरकरार रखने और खुद के स्वस्थ होने का दावा कर रहे थे।

राष्ट्र और पार्टी हित में फैसला लिया

अमेरिकियों को सोशल मीडिया पर जारी किए अपने लेटर में बाइडेन ने अपने कार्यकाल के दौरान किए कार्यों का उल्लेख किया और अपना समर्थन करने वाले अमेरिकियों का धन्यवाद दिया। बाइडेन ने कहा कि वो अपनी उम्मीदवारी वापस ले रहे हैं और अगले हफ्ते मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे। बाइडेन ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह राष्ट्र और पार्टी हित बताया।

बाइडेन ने कमला हैरिस के नाम का प्रस्ताव रखा

जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की रेस के लिए अपना नाम पीछे करते हुए कमला हैरिस के नाम का प्रस्ताव रखा है। बाइडेन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरे साथी डेमोक्रेट, मैंने नामांकन वापस लेने और अपने शेष कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों पर अपनी सारी ऊर्जा केंद्रित करने का फैसला किया है। 2020 में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मेरा पहला निर्णय कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के रूप में चुनना था। और यह मेरा सबसे अच्छा निर्णय रहा। आज मैं कमला को इस वर्ष हमारी पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन और समर्थन देना चाहता हूं। डेमोक्रेट – अब एक साथ आने और ट्रम्प को हराने का समय है। आओ इसे साथ मिलकर करें।”

अब ट्रंप के खिलाफ कमला हैरिस

जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस के नाम का प्रस्ताव रखा है। संभव है कि जल्द ही पार्टी भी हैरिस के नाम की घोषणा जल्द ही कर सकती है। कई डेमोक्रेटिक सांसदों ने भी कमला हैरिस को सक्षम उम्मीदवार बताया है।

ट्रंप भी कमला हैरिस का नाम ले चुके हैं

सिर्फ डेमोक्रेटिक सांसद ही नहीं रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कई मौकों पर बाइडेन के बजाय कमला हैरिस को सक्षम उम्मीदवार बता चुके हैं। हाल ही में एक लीक वीडियो में ट्रंप ने भविष्वाणी की थी कि बाइडेन रेस से जल्द ही पीछे हटने वाले हैं और डेमोक्रेट्स जल्द ही कमला हैरिस को मेरे सामने उठाने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रंप ने कमला हैरिस का मजाक भी उड़ाया और कहा कि कमला काफी चालाक है लेकिन, मेरे सामने उनकी दाल नहीं गलने वाली, हैरिस की मेरे सामने कोई हैसियत नहीं है।

Tags: जो बाइडेन
Previous Post

सावन के दिनों में कुछ अचूक उपाय

Next Post

जमकर बरस रहे बदरा; मुंबई के कई इलाकों में जलभराव, IMD ने क्या कहा

Next Post
जमकर बरस रहे बदरा; मुंबई के कई इलाकों में जलभराव, IMD ने क्या कहा

जमकर बरस रहे बदरा; मुंबई के कई इलाकों में जलभराव, IMD ने क्या कहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व योगासन चैंपियनशिप का आगाज, पीएम मोदी बोले— योग बनेगा वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल
  • लोकसभा सीटों के पुनर्गठन पर सरकार की तैयारी तेज
  • राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना
  • दोषों का वर्जन करने वाला साधु होता है सुव्रत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In