• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बारामती से कौन देगा बहन को टक्कर? अजित पवार ने बरकरार रखा सस्पेंस

बारामती से कौन देगा बहन को टक्कर? अजित पवार ने बरकरार रखा सस्पेंस

March 27, 2024
प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज

July 6, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

July 6, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर कपिल देव की बड़ी टिप्पणी

July 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी

2027 वर्ल्ड कप पर नजर, वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके देने की मांग

July 6, 2026
‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

July 6, 2026
“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

July 6, 2026
₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

July 6, 2026
रेनो क्विड पर अप्रैल में 78,000 तक का डिस्काउंट, जानें वैरिएंट और ऑफर डिटेल्स

रेनॉल्ट क्विड 2026 हुई सस्ती, क्लाइंबर वैरिएंट पर ₹32,100 तक की कटौती

July 6, 2026
इनकम टैक्स रिटर्न 2026-27: विभाग ने अधिसूचित किए सभी ITR फॉर्म

नहीं देना पड़ेगा टैक्स, फिर भी जरूरी हो सकता है ITR दाखिल करना

July 6, 2026
जहाँ सन्नाटा भी बोलता है: भारत के सबसे शांत यात्रा स्थल

जहाँ सन्नाटा भी बोलता है: भारत के सबसे शांत यात्रा स्थल

July 6, 2026
श्रावण: आस्था, प्रकृति और शिवत्व का पावन संवाद

श्रावण: आस्था, प्रकृति और शिवत्व का पावन संवाद

July 6, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 6 जुलाई 2026

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

बारामती से कौन देगा बहन को टक्कर? अजित पवार ने बरकरार रखा सस्पेंस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 27, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
बारामती से कौन देगा बहन को टक्कर? अजित पवार ने बरकरार रखा सस्पेंस

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने बारामती लोकसभा सीट से उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि शिवाजीराव अधलराव-पाटिल शिरूर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि सुनील तटकरे को फिर से रायगढ़ से उम्मीदवार बनाया जाएगा। अधलराव एक दिन पहले ही दिन पार्टी में शामिल हुए हैं।

अजित पवार ने मंगलवार दोपहर पुणे शहर में पार्टी विधायकों और मंत्रियों की बैठक में सुनील तटकरे के संबंध में पहली घोषणा की। तटकरे राकांपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष हैं। शाम को मंचर में एक रैली में उन्होंने अधलराव-पाटिल को राकांपा में शामिल कराया और घोषणा की कि पाटिल शिरूर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

अधलराव-पाटिल 20 साल पहले एनसीपी छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए थे। उन्होंने शिरूर सीट लगातार तीन बार जीती थी। इसे पहले खेड़ सीट कहा जाता था। हालांकि 2019 के आम चुनाव में वह अविभाजित एनसीपी के अमोल कोल्हे से हार गए थे। अधलराव 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना छोड़कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे।

हालांकि, महायुति गठबंधन में सीट-बंटवारे की बातचीत के दौरान, अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और शिंदे सेना ने शिरूर सीट पर दावा किया। बाद में भाजपा उन्हें बातचीत की मेज पर ले आई और सीट एनसीपी को इस शर्त पर आवंटित कर दी कि शिरूर सीट से लड़ने के लिए शिवसेना के अधलराव को टिकट दिया जाए। राकांपा को यह बात पसंद आई क्योंकि वह कोल्हे को चुनौती देने के लिए एक मजबूत उम्मीदवार खोजने के लिए संघर्ष कर रही थी, जिन्हें अजित पवार ने हराने की कसम खाई थी।

बोट क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अजीत पवार ने कहा कि महायुति सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया गया है और 28 मार्च को इसकी घोषणा की जाएगी। राकांपा नेता ने यह भी संकेत दिया कि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को बारामती निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा जाएगा। हालांकि उन्होंने इसकी कोई घोषणा नहीं की। बारामती लोकसभा सीट से सुनेत्रा पवार की उम्मीदवारी के बारे में पूछे जाने पर अजित पवार ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा, ”बारामती पर कुछ सस्पेंस रहने दीजिए। आपके मन में जो नाम है वह 28 मार्च को सामने आ जाएगा।”

अजित पवार ने कहा, ‘‘सीट के बंटवारे पर हमारा 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है। महायुति के शेष उम्मीदवारों के नाम संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में घोषित किए जायेंगे, जिसे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ मैं संबोधित करूंगा।’’ उनकी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इस पर पवार ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ”सभी अटकलों पर 28 मार्च को विराम लगेगा। 28 मार्च तक इंतजार करें, आपको पता चल जाएगा कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।”

Previous Post

यूपी: 11 सीटों को सुलझाने में जुटी BJP, रायबरेली-मैनपुरी में बदला प्लान

Next Post

देशभर में प्रतिदिन देंगे 400 रुपये न्यूनतम मजदूरी, कांग्रेस का वादा

Next Post
देशभर में प्रतिदिन देंगे 400 रुपये न्यूनतम मजदूरी, कांग्रेस का वादा

देशभर में प्रतिदिन देंगे 400 रुपये न्यूनतम मजदूरी, कांग्रेस का वादा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज
  • उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
  • कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर कपिल देव की बड़ी टिप्पणी
  • 2027 वर्ल्ड कप पर नजर, वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके देने की मांग
  • ‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In