चेन्नई (तमिलनाडु)। Tamilisai Sundararajan joins BJP: तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद तमिलिसाई सुंदरराजन फिर से भाजपा में शामिल हो गईं हैं।
तमिलिसाई भाजपा में हुईं शामिल
तेलंगाना के राज्यपाल का पद छोड़ने वाली तमिलिसाई सौंदर्यराजन तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी में फिर से शामिल हो गईं हैं। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने चेन्नई में पार्टी के मुख्यालय ‘कमलालयम’ में सौंदर्यराजन को सदस्यता कार्ड दिया।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करते हुए, तमिलिसाई सौंदराजन ने कहा कि हालांकि अपना पद छोड़ना एक कठिन निर्णय था, लेकिन वह पार्टी के लिए वापस काम करके खुश हैं।
उन्होंने कहा, वनथी श्रीनिवासन यहां बैठती थीं। वह राजनीति में सफल महिलाओं का उदाहरण हैं। यह सबसे खुशी का दिन है। यह एक कठिन निर्णय है। राज्यपाल के रूप में मेरे लिए अनेक सुविधाएँ थीं। मुझे राज्यपाल पद छोड़ने का एक प्रतिशत भी अफसोस नहीं है। मैंने तेलंगाना में कई चुनौतियां देखी हैं। अपने राज्यपाल काल में चार मुख्यमंत्री देखे।
तमिलनाडु में फिर से खिलेगा कमल- तमिलिसाई
उन्होंने जोर देकर कहा, ‘तमिलनाडु में निश्चित रूप से कमल खिलेगा। तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि तमिलिसाई ने अपना पद छोड़ दिया है क्योंकि वह राज्य में योगदान देना चाहती हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
