• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पत्नी का ताना नहीं सह सका पति, पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह

बेटी के खुदकुशी करने पर भड़के मायकेवालों ने ससुराल में लगा दी आग, सास-ससुर जिंदा जले

March 19, 2024
प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज

July 6, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

July 6, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर कपिल देव की बड़ी टिप्पणी

July 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी

2027 वर्ल्ड कप पर नजर, वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके देने की मांग

July 6, 2026
‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

July 6, 2026
“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

July 6, 2026
₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

July 6, 2026
रेनो क्विड पर अप्रैल में 78,000 तक का डिस्काउंट, जानें वैरिएंट और ऑफर डिटेल्स

रेनॉल्ट क्विड 2026 हुई सस्ती, क्लाइंबर वैरिएंट पर ₹32,100 तक की कटौती

July 6, 2026
इनकम टैक्स रिटर्न 2026-27: विभाग ने अधिसूचित किए सभी ITR फॉर्म

नहीं देना पड़ेगा टैक्स, फिर भी जरूरी हो सकता है ITR दाखिल करना

July 6, 2026
जहाँ सन्नाटा भी बोलता है: भारत के सबसे शांत यात्रा स्थल

जहाँ सन्नाटा भी बोलता है: भारत के सबसे शांत यात्रा स्थल

July 6, 2026
श्रावण: आस्था, प्रकृति और शिवत्व का पावन संवाद

श्रावण: आस्था, प्रकृति और शिवत्व का पावन संवाद

July 6, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 6 जुलाई 2026

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

बेटी के खुदकुशी करने पर भड़के मायकेवालों ने ससुराल में लगा दी आग, सास-ससुर जिंदा जले

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 19, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पत्नी का ताना नहीं सह सका पति, पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह

representative Pic

प्रयागराज: शादी के एक साल बाद ही बेटी के ससुराल में आत्‍महत्‍या कर लेने पर मायके वालों का गुस्‍सा भड़क गया। उन्‍होंने बेटी की ससुरालवालों के घर में आग लगा दी। आग की लपटों से पुलिस ने जैसे-तैसे पांच लोगों को बचा लिया लेकिन सास और ससुर की मौत हो गई। पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों के शव मिले।

मामला मुट्ठीगंज थाने के बगल का है। यहां रहने वाले फर्नीचर व्यापारी अंशु केसरवानी की पत्नी अंशिका केसरवानी ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने रात में ही हंगामा शुरू कर दिया। अंशिका का शव सड़क पर रखकर गुस्सा जताने लगे। इस बीच किसी ने अंशु की फर्नीचर की दुकान में आग लगा दी। दरवाजे में भी आग लगने से व्यापारी के परिजन मकान में फंस गए। पुलिस ने मकान की पहली और दूसरी मंजिल पर फंसे लोगों को बाहर निकाला। तीसरी मंजिल पर रात 1:30 बजे तक आग पूरी तरह नहीं बुझी थी। पुलिस ने रेस्क्यू करके पांच लोगों की जान बचाई लेकिन मकान के अंदर फंसे अंशिका के सास और ससुर बाहर नहीं आ पाए। सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों का मकान में शव मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

धूमनगंज के रहने वाले सरदारी लाल की बेटी अंशिका (26) की 23 फरवरी 2023 को मुट्ठीगंज थाने के पास रहने वाले अंशु केसरवानी के साथ शादी हुई। बताया जाता है कि शादी के दिन किसी बात पर अंशु ने नाराजगी जताई थी। आरोप है कि ससुराल वाले अंशिका को प्रताड़ित करते थे। सोमवार रात करीब 1030 बजे अंशिका के घर वालों को सूचना मिली कि उसने फांसी लगाकर जान दी है। परिवार, रिश्तेदार और मोहल्ले वाले मुट्ठीगंज पहुंचे और हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि उसका हाथ जला दिया और हत्या कर फांसी के फंदे पर टांग दिया। अंशिका का शव घर से निकाल कर बाहर सड़क पर रख दिया और कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इस बीच अंशु के घर वालों को मकान में ही जलाने की कोशिश की गई। सबसे पहले दुकान में आग लगा दी गई। फर्नीचर की दुकान में आग लगते ही लपटों ने भयावह रूप रूप ले लिया। एसीपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को शांत कराया।

हंगामा होते ही भाग निकला अंशु मां-बाप और बहन घर में फंसे
मुट्ठीगंज थाने के बगल में अंशु पुत्र पप्पू केसरवानी का तीन मंजिला मकान है। मकान के नीचे हिस्से में ही फर्नीचर की दुकान है। ऊपर के दोनों मंजिल पर वह अपने मां-बाप और छोटी बहन के साथ रहता है। आरोप है कि पत्नी अंशिका के फांसी लगाने पर मायके वालों ने जब हंगामा शुरू किया तो अंशु पीछे से भाग निकला था। बताया जा रहा है कि इस बीच उसके मां-बाप और छोटी बहन वहां से ऊपरी मंजिल पर चले गए। इस दौरान मकान में आग लगा दी गई। आग की लपटें बढ़ने लगीं तो वहां का मंजर भयावह हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस के भी हाथ पांव फूलने लगे। वहां पर काफी भीड़ एकत्र हो गई थी। एक तरफ पुलिस को भीड़ से उलझना पड़ रहा था तो दूसरी ओर बचाव अभियान भी चलना था। पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही रेस्क्यू में लग गई। पुलिस ने दुकान का शटर तोड़ा। इससे जहरीला धुआं ऊपर फैलने का खतरा कम हो गया। इसके बाद पुलिस ने ऊपर जाकर अंदर फंसे लोगों को एक-एक करके बाहर सुरक्षित निकाला। लेकिन सास और ससुर को नहीं बचा सकी। सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों के शव मिले।

आग की लपटें देख चिल्लाते रहे लोग, मर जइहैं…
मुट्ठीगंज में सोमवार रात ऐसा भयावह मंजर बन गया कि उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। फर्नीचर की दुकान में आग लगने के बाद आग की लपटों ने ऐसा रूप धारण किया कि उसे देखकर लोग चिल्लाने लगे कि अंदरै मर जइहैं…। पुलिस को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। आग की लपटें बढ़ती जा रही थी। वहां से गुजरने वाले भी गाड़ी रोककर इस मंजर को देख रहे थे। चीखने और चिल्लाने की आवाज़ आ रही थी। आसपास के घरों में रहने वाले भी दहशत में थे। आग की लपटें बढ़ीं तो बिजली का तार जलकर गिर गया। इस बीच स्थानीय लोगों ने इस भयानक मंजर का वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। लोग चिल्ला रहे थे कि बाहर ना आओ। अंदर जाओ अंदर जाओ। दरअसल उस वक्त अंशु के घर वाले मकान में ही फंसे थे। बाहर आग होने के कारण उनका निकलना मुश्किल था। बालकनी या छत की तरफ निकालने की जगह उन्हें पीछे की तरफ जाने की सलाह दी जा रही थी।

देर रात चला सर्च ऑपरेशन
देर रात पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा पहुंचे। उन्होंने मकान की तीसरी मंजिल पर लोगों के फंसे होने की आशंका पर सर्च ऑपरेशन चलवाया। पुलिस ने बताया कि रात दो बजे तक मकान की पहली और दूसरी मंजिल पर सब कुछ ठीक था। तीसरी मंजिल पर आग सुलग रही थी। वहां धुआं भरा था। इससे फायरकर्मियों को अंदर जाने में मुश्किल हो रही थी। अंशु के परिजनों का कहना था कि जिन घरवालों के भागने की बात कही जा रही थी, वो अंदर ही फंसे हैं।

Previous Post

रंगभरी एकादशी पर भूलकर भी न करें 5 काम, होगी धन की हानि

Next Post

भाजपा को एक और राज्य में सफलता, नया साथी मिला और तुरंत सीटों पर भी डील

Next Post
भाजपा को एक और राज्य में सफलता, नया साथी मिला और तुरंत सीटों पर भी डील

भाजपा को एक और राज्य में सफलता, नया साथी मिला और तुरंत सीटों पर भी डील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज
  • उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
  • कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर कपिल देव की बड़ी टिप्पणी
  • 2027 वर्ल्ड कप पर नजर, वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके देने की मांग
  • ‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In