पटना : राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने मैट्रिक की छात्रा कोमल कुमारी की आत्महत्या को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर तीखा हमला किया है। पटना जिले के मसौढ़ी इलाके की यह छात्रा बोर्ड परीक्षा के दौरान कुछ मिनट देर से परीक्षा केंद्र पहुंची, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और कड़े नियमों के कारण उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। इससे मानसिक रूप से परेशान होकर छात्रा ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या कर ली।
तेजस्वी यादव ने इसे राज्य सरकार की “निर्दयी और अक्षम” शासनशैली करार देते हुए कहा कि एक बेटी का जीवन कुछ मिनटों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कोमल के परिवार को तुरंत मुआवजा देने की मांग भी की।
उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं बल्कि बिहार में प्रशासनिक एवं कानून-व्यवस्था की विफलता का प्रतीक है। तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि भारी ट्रैफिक और प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण कोमल परीक्षा केंद्र नहीं पहुँच सकी। उनका कहना है कि सरकार को ऐसे नियम अपनाने चाहिए कि जो विद्यार्थी थोड़ी देर से पहुंचते हैं, उन्हें भी परीक्षा में बैठने का अवसर मिले।
इस घटना ने बिहार में परीक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और प्रशासनिक जवाबदेही पर बहस छेड़ दी है। राज्य सरकार ने मामले की जांच तुरंत शुरू करने की जानकारी दी है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

