• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारत चांद पर, हमारे बच्चे गटर में; सांसद ने खोली पाकिस्तान की पोल

भारत चांद पर, हमारे बच्चे गटर में; सांसद ने खोली पाकिस्तान की पोल

May 16, 2024
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव

June 3, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

खाड़ी में तनाव बढ़ा: कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

भारत चांद पर, हमारे बच्चे गटर में; सांसद ने खोली पाकिस्तान की पोल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 16, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत चांद पर, हमारे बच्चे गटर में; सांसद ने खोली पाकिस्तान की पोल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक और सांसद ने भारत के चंद्रयान मिशन का जिक्र करते हुए अपने ही देश को आईना दिखाया है। मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) पार्टी के नेता सैयद मुस्तफा कमाल ने बुधवार को भारत के साथ तुलना करते हुए अपने देश में सुविधाओं की कमी का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत चांद पर पहुंच गया है। वहीं, हमारे बच्चे गटर में गिरकर मर रहे हैं।

कमाल ने संसद में अपने संबोधन में कहा, “आज जब दुनिया चांद पर जा रही है तो हमारे बच्चे कराची में गटर में गिरकर मर रहे हैं। हम अपने टीवी स्क्रीन पर खबर देखते हैं कि भारत चांद पर पहुंच गया है और इसके ठीक दो सेकंड बाद खबर आती है कि कराची में खुले गटर में एक बच्चे की मौत हो गई।”

एमक्यूएम-पी सदस्य ने शहरों में ताजे पानी की कमी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहास “कराची पाकिस्तान का राजस्व इंजन है। पाकिस्तान के स्थापना के समय से ही देश में जो दो बंदरगाह हैं, वे यहीं पर हैं। यह पूरे देश का प्रवेश द्वार है। 15 वर्षों तक कराची को ज्यादा ताजा पानी नहीं मिला। जो भी पानी आया, वह भी टैंकर माफिया ने जमा कर लिया।”

एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने आगे बताया कि सिंध प्रांत में कम से कम 70 लाख बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर यह संख्या 2.6 करोड़ है। उन्होंने कहा, “हमारे पास कुल 48,000 स्कूल हैं, लेकिन एक नई रिपोर्ट कहती है कि इनमें से 11,000 ‘भूतिया स्कूल’ हैं। सिंध में 70 लाख और देश में 2.62 करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। यह रिपोर्ट हमारे नेताओं को सोने नहीं देना चाहिए।”

सैयद मुस्तफा कमाल की टिप्पणी वरिष्ठ पाकिस्तानी राजनेता मौलाना फजलुर रहमान द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच आर्थिक असमानताओं की ओर इशारा करते हुए कहने के कुछ दिनों बाद आई है। उन्होंने कहा था कि भारत एक महाशक्ति बनने का सपना देख रहा है और हम दिवालियापन से बचने के लिए भीख मांग रहे हैं।

Previous Post

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट ने क्यों भरा पिता के खिलाफ पर्चा?

Next Post

मालीवाल से बदसलूकी करने वाले विभव के संग केजरीवाल की तस्वीर, बरसी BJP

Next Post
मालीवाल से बदसलूकी करने वाले विभव के संग केजरीवाल की तस्वीर, बरसी BJP

मालीवाल से बदसलूकी करने वाले विभव के संग केजरीवाल की तस्वीर, बरसी BJP

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा
  • पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील
  • ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव
  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
  • देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In