• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट ने क्यों भरा पिता के खिलाफ पर्चा?

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट ने क्यों भरा पिता के खिलाफ पर्चा?

May 16, 2024
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

June 3, 2026
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव

June 3, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट ने क्यों भरा पिता के खिलाफ पर्चा?

कुशीनगर लोकसभा सीट पर गरमाई राजनीति

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 16, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट ने क्यों भरा पिता के खिलाफ पर्चा?

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर लोकसभा सीट पर सियासी मुकाबला रोमांचक हो गया है। एक कैंडिडेट के खिलाफ उसके बेटे ने ही चुनाव मैदान में ताल ठोंक दी है। दोनों का नामांकन स्वीकृत भी हो गया है। दरअसल, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इसके बाद उनके बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया। 14 मई तक चली नामांकन प्रक्रिया के बाद 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें स्वामी प्रसाद मौर्य और उत्कृष्ट मौर्य के नामांकन पत्र सही पाए गए। हालांकि, अब बाप-बेटे की सियासी लड़ाई में नया मोड़ आता दिख रहा है। सूत्रों की ओर से दावा किया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

बेटे के नामांकन में शामिल नहीं हुए थे स्वामी

स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले दिनों सनातन धर्म, रामचरितमानस, ब्राह्मण और साधु-संतों पर लगातार विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहे। उन्होंने यूपी चुनाव 2022 से पहले भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थामा। समाजवादी पार्टी में उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। वे यूपी विधान परिषद के सदस्य बनाए गए। लेकिन, अखिलेश के साथ उनकी नहीं बन पाई। उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी बना ली। अब उन्होंने कुशीनगर से चुनावी मैदान में उतर कर अन्य उम्मीदवारों के लिए खतरा बना दिया है। बेटे ने भी उनके खिलाफ नामांकन किया।

उत्कृष्ट मौर्य के नामांकन के समय स्वामी प्रसाद मौर्य मौजूद नहीं थे। उत्कृष्ट ने मंगलवार को कुशीनगर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ नामांकन पत्र भरा था। वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपना नामांकन 9 मई को अपनी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किया। बेटे के नामांकन में नहीं शामिल होने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि पारीवारिक विवाद की वजह से यह मामला सामने आया। अब इसके बाद अलग सूचना सामने आ रही है।

बेटे को सफल लॉन्च नहीं करा पाए स्वामी

स्वामी प्रसाद मौर्या अपने बेटे उत्कृष्ट को राजनीति में सफल एंट्री कराने में अब तक सफल नहीं हो पाए हैं। बेटी संघमित्रा मौर्य बदायूं से भाजपा के टिकट पर निवर्तमान सांसद हैं। हालांकि, बेटा उत्कृष्ट अब तक कोई भी चुनाव जीत पाने में कामयाब नहीं हो पाया है। उत्कृष्ट को दो बार ऊंचाहार सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ाया जा चुका है। हालांकि, उन्हें दोनों बार हार का सामना करना पड़ा। 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान सपा में रहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने बेटे के लिए ऊंचाहर सीट से टिकट की मांग की थी। अखिलेश यादव ने उनकी मांग ठुकरा दी थी। इसी के बाद से स्वामी प्रसाद मौर्य की नाराजगी बढ़ी हुई थी।

भाजपा को भी वोट बैंक खिसकने का डर

स्वामी प्रसाद मौर्य के चुनावी मैदान में उतरने से भारतीय जनता पार्टी को भी वोट बैंक खिसकने का खतरा बढ़ा हुआ है। कुशीनगर लोकसभा सीट पर तमाम उम्मीदवारों के बीच खलबली मची है। इस सीट पर भाजपा के टिकट पर उतरे विजय दुबे लगातार दूसरी बार जीत का गणित बना रहे हैं। हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्य के आने से ओबीसी और दलित वोट बैंक में बंटवारे का खतरा पैदा हो सकता है। स्वामी प्रसाद मौर्य लंबे समय से कुशीनगर में सक्रिय रहे हैं। इस कारण वे वोट बैंक को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ इसी प्रकार का खतरा विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को भी है। हालांकि, पिता-पुत्र के चुनावी मैदान में उतरने पर उनके समर्थकों के बीच अलग माहौल बन सकता है।

Previous Post

उमर अब्दुल्ला की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनाव में उतरा जेल में बंद इंजीनियर

Next Post

भारत चांद पर, हमारे बच्चे गटर में; सांसद ने खोली पाकिस्तान की पोल

Next Post
भारत चांद पर, हमारे बच्चे गटर में; सांसद ने खोली पाकिस्तान की पोल

भारत चांद पर, हमारे बच्चे गटर में; सांसद ने खोली पाकिस्तान की पोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका
  • “भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा
  • पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील
  • ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव
  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In