• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारत-इंडोनेशिया दोस्ती में बीजू पटनायक की भूमिका

भारत-इंडोनेशिया दोस्ती में बीजू पटनायक की भूमिका

July 7, 2026
गुरुग्राम में बारिश का कहर: जलभराव से थमी शहर की रफ्तार, कई इलाकों में लगा लंबा जाम

गुरुग्राम में बारिश का कहर: जलभराव से थमी शहर की रफ्तार, कई इलाकों में लगा लंबा जाम

July 7, 2026
द्वादशांगविद् नहीं तो एक आगमवेत्ता बनने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

द्वादशांगविद् नहीं तो एक आगमवेत्ता बनने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

July 7, 2026
रामायण की संस्कृति और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता, भारत-इंडोनेशिया दोस्ती का नया अध्याय

रामायण की संस्कृति और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता, भारत-इंडोनेशिया दोस्ती का नया अध्याय

July 7, 2026
भारत-इंडोनेशिया दोस्ती को नई उड़ान, 20 समझौतों पर मुहर; ब्रह्मोस से IIM कैंपस तक बढ़ा सहयोग

भारत-इंडोनेशिया दोस्ती को नई उड़ान, 20 समझौतों पर मुहर; ब्रह्मोस से IIM कैंपस तक बढ़ा सहयोग

July 7, 2026
सीरिया में मैक्रों के दौरे के दौरान बड़ा धमाका, 18 घायल; सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

सीरिया में मैक्रों के दौरे के दौरान बड़ा धमाका, 18 घायल; सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

July 7, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

केजरीवाल बोले- E20 पेट्रोल पर सरकार जिद न करे, जनता को दें दूसरा विकल्प

July 7, 2026
फर्जी बयान पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश

फर्जी बयान पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश

July 7, 2026
ईडी

टीएमसी फंड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता में पांच ठिकानों पर छापेमारी

July 7, 2026
लैंड फॉर जॉब स्कैम: लालू-तेजस्वी समेत 46 पर आरोप तय, चलेगा केस

सम्राट चौधरी के निशाने से नहीं डरता, मैं शेर हूं : लालू प्रसाद यादव

July 7, 2026
‘बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की बीमारी…’ राजस्थान में तबादले के लिए सवा लाख आवेदन

‘बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की बीमारी…’ राजस्थान में तबादले के लिए सवा लाख आवेदन

July 7, 2026
राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

राम मंदिर दान पेटी से चोरी पर SIT रिपोर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की खामियां भी उजागर

July 7, 2026
अन्ना बनाम नई युवा राजनीति? अभिजीत दीपके के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा

अन्ना बनाम नई युवा राजनीति? अभिजीत दीपके के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा

July 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

भारत-इंडोनेशिया दोस्ती में बीजू पटनायक की भूमिका

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 7, 2026
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत-इंडोनेशिया दोस्ती में बीजू पटनायक की भूमिका

File Photo

इंडोनेशिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रिश्तों का जिक्र करते हुए ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी बीजू पटनायक की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीजू पटनायक ने इंडोनेशिया की आजादी के संघर्ष के दौरान साहसिक भूमिका निभाई और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया ने लगभग एक ही समय में स्वतंत्रता हासिल की। इंडोनेशिया वर्ष 1945 में आजाद हुआ, जबकि भारत को 1947 में स्वतंत्रता मिली। उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत हमेशा इंडोनेशिया की संप्रभुता और स्वतंत्रता के समर्थन में खड़ा रहा। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इंडोनेशिया के पक्ष को मजबूती से रखा।

बीजू पटनायक के साहसिक अभियान का किया उल्लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में 1947 की उस ऐतिहासिक घटना को याद किया, जब बीजू पटनायक ने इंडोनेशिया के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस समय बीजू पटनायक एक कुशल पायलट थे और उन्होंने इंडोनेशिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री सुतन शाजरिर और उप राष्ट्रपति मोहम्मद हत्ता को डच सेना के नियंत्रण वाले जावा क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की थी।

यह अभियान बेहद जोखिम भरा था। इतिहास के अनुसार, तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के अनुरोध पर बीजू पटनायक ने इस मिशन को अंजाम दिया था। अपनी पत्नी और सह-पायलट ज्ञानवती पटनायक के साथ उन्होंने डगलस सी-47 डकोटा विमान उड़ाया और तमाम खतरों के बीच इंडोनेशियाई नेताओं को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

इस मिशन के बाद इंडोनेशिया के स्वतंत्रता संघर्ष को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिली और भारत-इंडोनेशिया संबंधों में एक नई नींव रखी गई।

टैगोर और देवान्तारा की साझा विरासत का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत पर भी चर्चा की। उन्होंने गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की ऐतिहासिक इंडोनेशिया यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देश इस यात्रा की 100वीं वर्षगांठ को विशेष रूप से मनाएंगे।

उन्होंने इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री की हजर देवान्तारा के योगदान को भी याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि देवान्तारा के शिक्षा संबंधी विचारों पर गुरुदेव टैगोर के दर्शन का गहरा प्रभाव था। इसी साझा बौद्धिक और सांस्कृतिक विरासत को देखते हुए भारत और इंडोनेशिया ‘टैगोर-देवान्तारा वर्ष’ के रूप में इस अवसर को मनाएंगे।

तीन देशों की यात्रा पर हैं प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यह उनकी तीन देशों की यात्रा का पहला चरण है। इसके बाद प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे।

इस यात्रा का उद्देश्य भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापार, रक्षा, सुरक्षा और दुर्लभ खनिजों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत वैश्विक चुनौतियों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से करने में विश्वास रखता है। उन्होंने फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत के समर्थन और दो-राष्ट्र समाधान के प्रति नई दिल्ली की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
FollowFollow us
PinterestSave
Previous Post

द्वादशांगविद् नहीं तो एक आगमवेत्ता बनने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post

गुरुग्राम में बारिश का कहर: जलभराव से थमी शहर की रफ्तार, कई इलाकों में लगा लंबा जाम

Next Post
गुरुग्राम में बारिश का कहर: जलभराव से थमी शहर की रफ्तार, कई इलाकों में लगा लंबा जाम

गुरुग्राम में बारिश का कहर: जलभराव से थमी शहर की रफ्तार, कई इलाकों में लगा लंबा जाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गुरुग्राम में बारिश का कहर: जलभराव से थमी शहर की रफ्तार, कई इलाकों में लगा लंबा जाम
  • भारत-इंडोनेशिया दोस्ती में बीजू पटनायक की भूमिका
  • द्वादशांगविद् नहीं तो एक आगमवेत्ता बनने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • रामायण की संस्कृति और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता, भारत-इंडोनेशिया दोस्ती का नया अध्याय
  • भारत-इंडोनेशिया दोस्ती को नई उड़ान, 20 समझौतों पर मुहर; ब्रह्मोस से IIM कैंपस तक बढ़ा सहयोग
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In