• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारत की दो-टूक, आतंकवाद और शत्रुता मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की

भारत की दो-टूक, आतंकवाद और शत्रुता मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की

April 7, 2022
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल

July 2, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

दूसरे टी20 में बड़ा बदलाव संभव, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज

July 2, 2026
मंदिरों-स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं

July 2, 2026
भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

July 2, 2026
कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

July 2, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप

July 2, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

भारत की दो-टूक, आतंकवाद और शत्रुता मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 7, 2022
in देश, मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत की दो-टूक, आतंकवाद और शत्रुता मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की

नई दिल्‍ली: भारत ने साफ कर दिया है कि आतंकवाद और शत्रुता मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है। सरकार ने गुरुवार को संसद में कहा कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी की तरह संबंधों की इच्छा रखता है लेकिन इसके लिए आतंक और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाने की जिम्‍मेदारी इस्लामाबाद की है।

दरअसल विदेश राज्‍य मंत्री वी. मुरलीधरन  से राज्‍यसभा में मीडिया रिपोर्टों पर पक्ष रखने की मांग की गई थी जिनमें कहा गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सलाहकार ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार संबंधों  को फिर से शुरू किए जाने का समर्थन किया है।

वी. मुरलीधरन ने कहा कि सरकार का पहले से ही नजरिया रहा है कि भारत पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी की तरह संबंध चाहता है। भारत आतंकवाद, शत्रुता और हिंसा से मुक्त माहौल में द्विपक्षीय और शांतिपूर्ण तरीके से मुद्दों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन इस तरह का अनुकूल माहौल बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर निर्भर करती है।

सनद रहे कि भारत ने पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में फरवरी 2019 में पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाया था। भारत की एयर स्‍ट्राइक में कई आतंकी मारे गए थे। इस वाकए के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्‍ते तनावपूर्ण हो गए थे।

यही नहीं जम्मू-कश्मीर से अनुच्‍छेद-370 हटाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद संबंध और खराब हो गए थे। अगस्‍त 2019 में पाकिस्‍तान ने भारत से द्वि‍पक्षीय व्‍यापार को भी निलंबित कर दिया था। हालांकि बाद में कुछ फार्मास्युटिकल उत्पादों के व्यापार की अनुमति देकर व्यापार पर प्रतिबंधों में आंशिक रूप से ढील दी थी।

भारत सरकार का शुरू से मानना रहा है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं जारी रह सकते हैं। हाल ही में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्‍पष्‍ट किया था कि पाकिस्तान के साथ बातचीत तभी हो सकती है जब बंदूकें शांत होंगी। भारत की ओर से बार बार यह स्थिति दोहराई गई है।

Previous Post

अजान मामले में बोले जामा मस्जिद के ईमाम, लगा दी है आवाज कम करने वाली मशीन

Next Post

ध्यान के द्वारा चित्त को निर्मल बनाने का हो प्रयास: शांतिदूत आचार्य महाश्रमण

Next Post
ध्यान के द्वारा चित्त को निर्मल बनाने का हो प्रयास: शांतिदूत आचार्य महाश्रमण

ध्यान के द्वारा चित्त को निर्मल बनाने का हो प्रयास: शांतिदूत आचार्य महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार
  • भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता
  • मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण
  • पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर
  • एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In