• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ध्यान के द्वारा चित्त को निर्मल बनाने का हो प्रयास: शांतिदूत आचार्य महाश्रमण

ध्यान के द्वारा चित्त को निर्मल बनाने का हो प्रयास: शांतिदूत आचार्य महाश्रमण

April 7, 2022
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
सौरभ भारद्वाज

बेडशीट खरीद में अनियमितता का आरोप, दिल्ली की सियासत गरमाई

June 30, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं

June 30, 2026
जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

ध्यान के द्वारा चित्त को निर्मल बनाने का हो प्रयास: शांतिदूत आचार्य महाश्रमण

विद्यार्थियों ने श्रीमुख से स्वीकार की नशामुक्ति का संकल्प

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 7, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
ध्यान के द्वारा चित्त को निर्मल बनाने का हो प्रयास: शांतिदूत आचार्य महाश्रमण

मिलकपुर, भिवानी:अपने पावन संदेशों से जन मानस को सदाचार की राह दिखाने वाले, परमार्थ हेतु अपना जीवन समर्पित कर 52 हजार किलोमीटर से भी अधिक की पदयात्रा करने वाले शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी वर्तमान में हरियाणा राज्य में अपने प्रवचनों द्वारा आध्यात्मिक गंगा बहा रहे है। आज प्रातः आचार्यश्री ने बवानी खेड़ा से मंगल विहार किया। अपने गुरु का प्रवास पाकर श्रद्धालु जन कृतज्ञता के भावों की अनुभूति कर रहे थे। विहार मार्ग के दौरान दूर तक दृष्टिगत होते लहलहाते खेत, छोटी नहरे तथा सड़क के दोनों ओर विशाल वृक्ष राशि नयनाभिराम दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे। लगभग 11 किमी विहार कर आचार्यश्री मिलकपुर के आनन्द स्कूल फॉर एक्सीलेंस में प्रवास हेतु पधारे। स्कूल से जुड़े प्रबंधको एवं शिक्षकों ने शांतिदूत का भावभीना स्वागत किया। कल आचार्यश्री का हांसी में मंगल पदार्पण होगा।

आनंद स्कूल फार एक्सीलेंस के प्रांगण में आयोजित मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में समुपस्थित विद्यार्थियों व श्रद्धालुओं को आचार्यश्री ने पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि ध्यान एक शब्द है। धार्मिक साहित्यों में ध्यान शब्द पर प्रकाश डाला गया है। आम बोलचाल की भाषा में भी ध्यान शब्द का बहुधा प्रयोग होता है। साधना का एक प्रयोेग है ध्यान। ध्यान अर्थात् एकाग्र चिंतन करना। आदमी का चिंतन बिखर जाता है। वह जब कभी कुछ सोचना प्रारम्भ करता है तो विभिन्न बिन्दुओं, वस्तुओं आदि पर मन भटकता रहता है। एकाग्रतायुक्त चिंतन ही ध्यान है। एक आलम्बन, एक केन्द्र पर नियोजित होना ध्यान होता है।

आध्यात्मिक जगत में ध्यान की बहुत महिमा बताई गई है। शरीर में जो स्थान सिर का होता है, वृक्ष में जो स्थान मूल का होता है, उसी प्रकार अध्यात्म में ध्यान का महत्त्वपूर्ण स्थान होता है। किसी भी कार्य की सिद्धि के लिए एकाग्रता बहुत आवश्यक होती है। आदमी को एकाग्रचित्त होने का प्रयास करना चाहिए। विद्यार्थियों को भी यह देखना चाहिए कि उनका मन पढ़ाई में कितना एकाग्र होता है। ध्यान निर्मल भी हो सकता है और ध्यान मलीनता से युक्त भी हो सकता है। राग-द्वेष से युक्त ध्यान मलीन ध्यान है और राग-द्वेष से मुक्त ध्यान निमर्ल ध्यान होता है। विद्यार्थियों का चिंतन निर्मल बने, उनकी एकाग्रता का विकास हो, ऐसा प्रयास करना चाहिए। विद्यार्थियों को जो यह समय प्राप्त है वह विद्या अर्जन का समय है। उसे विद्यार्जन में लगाने का प्रयास करना चाहिए। विद्या संस्थानों में विभिन्न विषयों के साथ-साथ योग, ध्यान, आध्यात्मिक चर्चा व धर्म आदि आध्यात्मिक शिक्षा भी प्राप्त होती रहे। शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों का प्रार्दुभाव हो, ऐसा प्रयास करना चाहिए। इसके माध्यम से विद्यार्थियें का ज्ञान, व्यवहार और आचरण को अच्छा बनाने का प्रयास करना चाहिए।

प्रवचन कार्यक्रम के दौरान आचार्यश्री ने उपस्थित विद्यार्थियों को एकाग्र होने के लिए महाप्राण ध्वनि का भी प्रयोग कराया। आचार्यश्री के आह्वान पर विद्यार्थियांे ने नशामुक्ति (विशेष रूप से शराब) से मुक्त रहने का संकल्प कराया। अपने स्कूल में आगमन से हर्षित विद्यालय के प्रबन्धक श्री आनंद यादव ने कहा कि आज परम सौभाग्य की बात है कि मेरे विद्यालय प्रांगण में आचार्यश्री का मंगल पदार्पण हुआ है। मैं आपका बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। आपके दर्शन कर मुझे साक्षात् भगवान के दर्शन हो गए। इस दौरान श्री लाजपतराय जैन एडवोकेट तथा विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती रेनू अनेजा ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। विद्यालय के विद्यार्थियों ने आचार्यश्री के समक्ष अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

Previous Post

भारत की दो-टूक, आतंकवाद और शत्रुता मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की

Next Post

आंध्र प्रदेश की पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, 2024 इलेक्शन से पहले जगन मोहन रेड्डी की तैयारी

Next Post
आंध्र प्रदेश की पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, 2024 इलेक्शन से पहले जगन मोहन रेड्डी की तैयारी

आंध्र प्रदेश की पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, 2024 इलेक्शन से पहले जगन मोहन रेड्डी की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध
  • एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
  • देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना
  • सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?
  • ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In