नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के साथ बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने भारत की डिजिटल क्रांति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और यूपीआई की भूमिका के बारे में बात की। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बात करते हुए पीएम मोदी ने मजाकिया लहजे में कहा कि भारत में बच्चे इतने उन्नत हो गए हैं कि वे अपना पहला शब्द ‘एआई’ कहते हैं।
उन्होंने कहा, “भारत में हम ज्यादातर राज्यों में मां को ‘आई’ कहते हैं और अब कुछ उन्नत बच्चे अपने पहले शब्द के रूप में एआई का उपयोग कर रहे हैं। यह एक मजाक है लेकिन आई और एआई एक जैसे लगते हैं।”
पीएम मोदी ने देश में एआई के उपयोग के बारे में भी बात की और कहा, “मैंने भाषा व्याख्या के लिए जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान एआई का उपयोग किया।” उन्होंने बिलगेट्स को बताया कि उनके सभी ड्राइवरों ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान एक एआई ऐप डाउनलोड किया था। इस ऐप का उपयोग वे शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए विभिन्न विदेशी मेहमानों के साथ संवाद करने के लिए करते थे।
पीएम मोदी का सेल्फी मोमेंट
बिल गेट्स को अपने नमो ऐप पर AI के इस्तेमाल की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने बिल गेट्स से नमो ऐप के जरिए सेल्फी लेने को कहा। इसके बाद पीएम मोदी के साथ बिलगेट्स की ली गई सभी पुरानी तस्वीर मोबाइल पर दिखने लगी।
एआई के कारण उत्पन्न चुनौतियों पर भई बोले
पीएम मोदी ने डीपफेक तकनीक के बारे में भी बात की। उन्होंने इसको लेकर आगाह भी किया। एआई और डीपफेक प्रौद्योगिकी के लिए कानून बनाने की आवश्यक्ता पर बल देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमारी प्राथमिकता केवल सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना है। स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में हमने महत्वपूर्ण प्रगति की है।”
पीएएम मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि भारत ने गांवों में 2,00,000 आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए हैं और उन्हें आधुनिक तकनीक का उपयोग करके अग्रणी अस्पतालों से जोड़ा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
