भावनगर :शहर से मंगलवार को 1 करोड़ 39 लाख रुपए के नकली नोट पकड़े जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। भावनगर पुलिस ने 2 हजार रुपए की 6951 नकली नोटों के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। भावनगर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने गुप्त सूचना के आधार पर श्रीराम सोसाइटी में छापेमारी कर कार्रवाई की है। इस सदंर्भ में मंगलवार को आईजी अशोककुमार यादव तथा एसपी रविंद्र पटेल ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है।
8 के खिलाफ भरतनगर पुलिस थाने में केस दर्ज- भावनगर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर घोघारोड गायत्रीनगर विस्तार में स्थित श्रीराम सोसाइटी में छापेमारी की जहां से भारतीय अर्थतंत्र को नुकसान पहुंचाने के इरादे से पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत स्वयंहित के लिए 2 हजार की नकली नोटों का जत्था बरामद किया गया।
नकली नोट रैकेट में पहले भी गिरफ्तार हो चुके है 3 आरोपी
इसके साथ ही कलर प्रिंटर, जेरॉक्स, स्नैनर के जरिए बनावटी चलण की 6951 नोट जिसकी बाजार में कीमत 1,39,02,000 बताई गई है। इस अवसर पर पुलिस ने नकद 17050 रुपए सहित तमाम सामग्री मिलाकर लगभग 1,97,700 रुपए का माल-सामान जब्त कर हिरेन रमेश, हार्दिक भुपत, पंकज जीवा, अयूब उस्मान, मेराज कुरशी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सुरेश मोहन, जावेद हाजी सरमाली और मोहम्मद रफीक उस्मान कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले में एसओजी ने भरतनगर पुलिस थाने में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। छापेमारी में गिरफ्तार 5 आरोपियों में से एक आरोपी वर्ष 2017 में भी नोट छापने के केस में गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि अन्य दो आरोपी भी जुएं और मारपीट सहित अन्य अपराधिक मामले में संलिप्त है।
नकली नोट मामले में हिरेन पहले पकड़ा जा चुका है वहीं आरोपी हार्दिक और फरार सुरेश दोनों 11 लाख रुपए की नोट छपवाने के केस में गिरफ्तार हो चुके है, जबकि जमानत पर रिहा हो गए थे। आरोपी पंकज जुए के केस में गिरफ्तार हो चुका है, वहीं आरोपी अयूब घोघा तथा वरतेज पुलिस थाने में मारपीट केस में संलिप्त बताया गया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
