• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी कामयाबी, 4 आतंकवादी ढेर; एक कैप्टन भी शहीद

August 14, 2024
ममता ने एक और गढ़ गंवाया; जहां चलता था भतीजे का सिक्का,वहां TMC के झंडे नहीं बचे

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बैठक में पहुंचे केवल 6 सांसद और 8 विधायक

June 5, 2026
लंदन में सीजेआई सूर्यकांत से असहमति पर तीखे सवाल, कार्यक्रम में गरमाया माहौल

लंदन में सीजेआई सूर्यकांत से असहमति पर तीखे सवाल, कार्यक्रम में गरमाया माहौल

June 5, 2026
मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

ममता की राह में युसूफ का अड़ंगा? सांसद ने सीट छोड़ने से किया इनकार

June 5, 2026
जनता दरबार से सियासत की शुरुआत: निशांत कुमार का बड़ा कदम

जदयू की सूची जारी, निशांत कुमार समेत तीन नामों पर लगी मुहर

June 5, 2026
मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन

मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन

June 5, 2026
साधु से बड़ा दानवीर कोई नहीं : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

साधु से बड़ा दानवीर कोई नहीं : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 5, 2026
योगी

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के बीच योगी के संकेतात्मक राजनीतिक बयान

June 5, 2026
जीडीपी

भारतीय जीडीपी में उछाल, मार्च तिमाही में 7.8% की वृद्धि

June 5, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ बोले—भारत-पाक सीजफायर के लिए ट्रंप के आभारी रहेंगे

June 5, 2026
खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

June 5, 2026
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी कामयाबी, 4 आतंकवादी ढेर; एक कैप्टन भी शहीद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 14, 2024
in जम्मू कश्मीर, देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

File Photo

डोडा:स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को जारी एक अभियान के दौरान सेना ने चार आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। हालांकि इस अभियान में सेना के एक कैप्टन भी शहीद हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  इस मुठभेड़ में एक नागरिक के भी घायल होने की खबर है। शहीद कैप्टन दीपक सिंह 48 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान थे। घायल नागरिक हिरनी गांव का निवासी है। उसे मामूली चोट आई है।

अधिकारियों ने बताया कि शिवगढ़-अस्सार पट्टी में छिपे विदेशी आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षाबलों और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया और इस दौरान घने जंगल वाले इलाके में उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कैप्टन दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

व्हाइट नाइट कोर ने कैप्टन दीपक सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ है। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “व्हाइट नाइट कोर के सभी रैंक क अधिकारी कर्मचारी बहादुर कैप्टन दीपक सिंह के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं, जिन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी। व्हाइटनाइट कॉर्प्स गहरी संवेदना व्यक्त करता है और इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।”

अधिकारियों के अनुसार, कैप्टन सिंह डोडा जिले के अस्सर के शिवगढ़ धार में अभियान का नेतृत्व कर रहे थे, जब उनके सीने के दाहिने हिस्से में तीन गोलियां लगीं। एक सेना अधिकारी ने कहा, “गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद,कैप्टन दीपक सिंह अपनी टीम को निर्देश देते रहे, जब तक कि उन्हें अस्पताल नहीं ले जाया गया।”

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से चार बैग मिले हैं, जिनमें खून लगा है। उसके साथ ही अमेरिका में बनी एम-4 कार्बाइन और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। इससे यह समझा जा रहा है कि मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आनंद जैन ने बताया कि दोपहर दो बजे तक इलाके में अभियान जारी था। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि आतंकवादी अपने घायल साथी के साथ सुरक्षा बलों से बचने के लिए अपने कुछ हथियार और गोला-बारूद छोड़कर भाग गए।

अधिकारियों ने बताया कि कल शाम सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी के बाद आतंकवादी उधमपुर जिले के पटनीटॉप के पास के जंगल से डोडा में घुस आए। अधिकारियों के अनुसार उधमपुर में मंगलवार शाम करीब छह बजे सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला था। आधे घंटे बाद उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने रातभर में इलाके को चारों ओर से घेर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आज सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया। आज सुबह करीब 7.30 बजे पुन: आतंकवादियों और जवानों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने रविवार को भी दो मुठभेड़ों में आतंकवादियों को ढेर कर दिया। एक किश्तवाड़ के नौनट्टा के सुदूर वन क्षेत्रों में और दूसरा उधमपुर के बसंतगढ़ क्षेत्र में। इन मुठभेड़ों के बाद आतंकवादी डोडा की पहाड़ियों में भाग गए। डोडा जिले के गंडोह इलाके में 26 जून को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे। इन आतंकवादियों के पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े होने का संदेह है।

Previous Post

राहुल गांधी ने कोलकाता रेप और मर्डर केस में तोड़ी चुप्पी, उन्नाव और हाथरस का भी जिक्र

Next Post

तेलंगाना से राज्यसभा जाएंगे अभिषेक मनु सिंघवी, उपचुनाव में कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

Next Post
तेलंगाना से राज्यसभा जाएंगे अभिषेक मनु सिंघवी, उपचुनाव में कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

तेलंगाना से राज्यसभा जाएंगे अभिषेक मनु सिंघवी, उपचुनाव में कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बैठक में पहुंचे केवल 6 सांसद और 8 विधायक
  • लंदन में सीजेआई सूर्यकांत से असहमति पर तीखे सवाल, कार्यक्रम में गरमाया माहौल
  • ममता की राह में युसूफ का अड़ंगा? सांसद ने सीट छोड़ने से किया इनकार
  • जदयू की सूची जारी, निशांत कुमार समेत तीन नामों पर लगी मुहर
  • मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In