नई दिल्ली: तेलंगाना में राज्यसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को अपना उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को अभिषेक मनु सिंघवी की उम्मीदवारी को मंजूरी दी। अभिषेक मनु सिंघवी एक जाने-माने कानूनी विशेषज्ञ और राजनेता हैं।
बता दें कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के राज्यसभा सांसद के रूप में केशव राव ने इस्तीफा दे दिया था जिससे ये सीट खाली हुई है। अब उपचुनाव में रिक्त सीट पर कांग्रेस की जीत आसान लग रही है। तेलंगाना में कांग्रेस के पास बड़ा बहुमत है और उसे यह सीट जीतना तय है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
