• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बलूचिस्तान में पंजाबी निशाने पर: ऐतिहासिक विश्वासघात और पाकिस्तान में वर्तमान संघर्ष

बलूचिस्तान में पंजाबी निशाने पर: ऐतिहासिक विश्वासघात और पाकिस्तान में वर्तमान संघर्ष

August 27, 2024
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

बीसीसीआई से बोले सुनील गावस्कर, खिलाड़ियों के हित में सोचने की जरूरत

June 23, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर से नीचे, पेट्रोल-डीजल के दामों पर राहत की उम्मीद

June 23, 2026
लखनऊ के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, छात्रों की जान जोखिम में

लखनऊ के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, छात्रों की जान जोखिम में

June 23, 2026
हिमाचल में चुनावी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने खींची अंतिम रेखा

जज नियुक्ति पर बड़ा संकेत: कॉलेजियम प्रक्रिया पर नहीं होगी सामान्य न्यायिक समीक्षा

June 23, 2026
पेंटागन रिपोर्ट: अरुणाचल पर चीन का दावा ‘कोर इंटरेस्ट’ का हिस्सा

ईरान युद्ध के लिए पेंटागन ने कांग्रेस से मांगे 80 अरब डॉलर

June 23, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

ईरान समझौते का पालन नहीं करेगा तो उठाएंगे आवश्यक कदम: ट्रंप

June 23, 2026
भारत और चीन ने सीमा और व्यापार में नई शुरुआत की

भारत–चीन रिश्तों में नरमी के संकेत: डोभाल–वांग यी वार्ता रही रचनात्मक

June 23, 2026
उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

June 23, 2026
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल का दुनिया में जलवा, अरब देशों भी खरीदने कतार में लगे

भारत-यूएई रक्षा संबंध मजबूत: ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में दिखी रुचि

June 23, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती की 2027 रणनीति: सवर्ण समाज पर साधा राजनीतिक फोकस

June 23, 2026
चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR

टीएमसी में बड़ा सियासी बवाल, ‘बागी धड़े’ का दावा—ममता बनर्जी हटाई गईं, अभिषेक बनर्जी सस्पेंड

June 23, 2026
आकाश चोपड़ा

जायसवाल के बाहर होने पर विवाद, आकाश चोपड़ा ने जताई हैरानी

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

बलूचिस्तान में पंजाबी निशाने पर: ऐतिहासिक विश्वासघात और पाकिस्तान में वर्तमान संघर्ष

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 27, 2024
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
बलूचिस्तान में पंजाबी निशाने पर: ऐतिहासिक विश्वासघात और पाकिस्तान में वर्तमान संघर्ष

पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में अलग-अलग घटनाओं में सोमवार को 53 पंजाबी मूल के लोगों को मार डाला गया। इन घटनाओं की जिम्मेदारी अलगाववादी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है। इन घटनाओं ने पाकिस्तान में किस तरह से संघर्ष छिड़ा है, उसे एक बार फिर दुनिया के सामने उजागर किया है। पाकिस्तान भले ही भारत के साथ कश्मीर को लेकर लड़ता है, लेकिन खुद उसके ही खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और बलूच प्रांतों में संघर्ष की स्थिति है। बलूचिस्तान में तो यह संघर्ष सशस्त्र विद्रोह की हद तक है और अकसर उग्रवादी पाक की सेना, पुलिस और सत्ता प्रतिष्ठानों में ज्यादा अहमियत पाने वाले पंजाबियों को निशाना बनाते रहते हैं।

प्रश्न यह है कि बलूच इस तरह पाकिस्तानी पंजाबियों के खून के प्यासे क्यों रहते हैं। इसके कुछ वर्तमान कारण हैं तो वहीं इसका उत्तर इतिहास में भी छिपा है। यह इतिहास भारत विभाजन करा पाकिस्तान का निर्माण कराने वाले मोहम्मद अली जिन्ना की एक वादाखिलाफी से जुड़ा है। दरअसल भारत की स्वतंत्रता के दौरान ब्रिटिश डोमिनियन यानी अंग्रेजों के नियंत्रण वाले इलाकों को तो भारत या पाकिस्तान का हिस्सा मान लिया गया। इसके बाद बारी थी कि उन क्षेत्रों की जहां किसी राजा या नवाब का शासन था। इन क्षेत्रों के पास विकल्प था कि वे चाहें तो भारत या पाकिस्तान में शामिल हो सकते हैं। यही नहीं उन्हें खुदमुख्तारी यानी स्वायत्तता का भी विकल्प दिया गया।

15 अगस्त 1947 के बाद 227 दिनों तक बलूचिस्तान के 4 क्षेत्रों कलात, खरान, लासबेला और मकरान के पास स्वतंत्रता बनी रही। ये लोग पाकिस्तान के साथ जाने को तैयार नहीं था। भारत की सीमा दूर थी। खासतौर पर कलात के खान 1876 के समझौते को लागू कराने के पक्ष में थे, जिसके तहत उन्हें स्वायत्तता मिली थी। अंग्रेजों से हुए समझौते में तय था कि विदेश नीति और संचार के मामले ब्रिटिश सरकार के पास रहेंगे और बाकी सब कुछ स्थानीय शासक संभालेंगे। लेकिन परिस्थितियां बदल चुकी थीं। जिन्ना के दबाव में बलूचिस्तान के तीन अन्य हिस्सों खरान, लास बेला और मकरान ने पाकिस्तान में जाने का फैसला ले लिया।

फिर भी कलात के शासक खान मीर अहमद यार खान अडिग रहे। इसके लिए शुरुआती दिनों में जिन्ना भी राजी थे। यहां तक कि जिन्ना की पैरवी पर ही दिल्ली में एक मीटिंग के बाद 5 अगस्त, 1947 को ही कलात को स्वतंत्र घोषित किया गया। जिन्ना ने खरान और लास बेला का भी कलात में विलय करने का सुझाव दिया। इस तरह बलूचिस्तान अस्तित्व में आया। 11 अगस्त को कलात और मुस्लिम लीग के बीच एक समझौता भी हुआ, जिसमें कलात के स्वतंत्र ही रहने पर सहमति बनी थी। यहां तक कि 15 अगस्त को स्थानीय सरकार का झंडा फहराया गया और कलात के शासक के नाम पर खुत्बा पढ़ा गया।

पहले किया वादा और फिर बदल गया जिन्ना का मन

लेकिन जिन्ना का मन कुछ समय बाद ही बदल गया। मोहम्मद अली जिन्ना के दबाव में ब्रिटिश सत्ता ने सितंबर 1947 में कलात के शासकों से कहा कि आपका इतना सामर्थ्य नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय मामलों को एक देश के तौर पर डील कर सकें। लेकिन कलात के शासक नहीं माने। यहां तक कि अक्टूबर में जब कलात के खान पाकिस्तान पहुंचे तो वहां उनका किसी राजा की तरह बलूचों ने स्वागत किया। लेकिन पाकिस्तान सरकार के इरादे बदल चुके थे। उन्हें लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। जिन्ना का फिर से दबाव बढ़ा तो कलात के खान ने कहा कि बलूचिस्तान में बहुत सी जनजातियां हैं और उनसे पूछकर ही फैसला लेना चाहिए।

कैसे अंग्रेजों की मदद से जिन्ना ने किया धोखे से वार

यहां तक कि जिन्ना के प्रस्ताव पर कलात के खान ने एक मीटिंग भी बलूचिस्तान में बुलाई। लेकिन इसमें पाकिस्तान के साथ जाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। लेकिन मोहम्मद अली जिन्ना बहुत चालाक थे और वह धोखा देने का मन बना चुके थे। उन्होंने ब्रिटिश सरकार से बात कर कलात के लिए हथियारों की सप्लाई रुकवा दी। अब खान ने बलूच सरदारों से मदद मांगी, लेकिन दो के अलावा बाकी ने इनकार कर दिया। इस बीच जिन्ना ने खरान, लास बेला और मकरान को आजाद घोषित कर दिया। अब अकेला कलात बचा, जिस पर हमला कर दिया गया। इस तरह 26 मार्च, 1948 को कलात पर पाकिस्तान ने कब्जा जमा लिया। लेकिन आज भी बलूचों का एक बड़ा वर्ग पाकिस्तान के नियंत्रण को अवैध मानता है और सशस्त्र संघर्ष कर रहा है। वे पंजाबियों को प्रभुत्व करने वाला समुदाय मानते हैं, जिसके चलते अकसर उन्हें निशाना बनाते रहते हैं।

Previous Post

वंदे भारत को पलटाने की साजिश! राजस्थान में पटरी पर रखे सीमेंट ब्लॉक से टक्कर

Next Post

अभिषेक बनर्जी की बेटी को रेप की धमकी पर भड़का बाल अधिकार आयोग

Next Post
टीएमसी महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी की बेटी को रेप की धमकी पर भड़का बाल अधिकार आयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीसीसीआई से बोले सुनील गावस्कर, खिलाड़ियों के हित में सोचने की जरूरत
  • ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर से नीचे, पेट्रोल-डीजल के दामों पर राहत की उम्मीद
  • लखनऊ के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, छात्रों की जान जोखिम में
  • जज नियुक्ति पर बड़ा संकेत: कॉलेजियम प्रक्रिया पर नहीं होगी सामान्य न्यायिक समीक्षा
  • ईरान युद्ध के लिए पेंटागन ने कांग्रेस से मांगे 80 अरब डॉलर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In