• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आदेश के बाद भी फर्जी प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थियों पर एफआईआर नहीं

बमबाजी और गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया मोगलपुरा, FIR दर्ज

April 3, 2022
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप-नेतन्याहू विवाद पर बोले इजरायली प्रधानमंत्री, ‘अच्छे परिवारों में भी होते हैं मतभेद’

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

बमबाजी और गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया मोगलपुरा, FIR दर्ज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 3, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
आदेश के बाद भी फर्जी प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थियों पर एफआईआर नहीं

भागलपुर: बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद मोगलपुरा में शुक्रवार को दो पक्षों में आपसी विवाद के कारण 12 घंटे के अंदर गोली चलने से लेकर बमबाजी तक की घटना हुई। किसी भी पक्ष के तरफ से आवेदन नहीं दिया गया, लेकिन पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

शुक्रवार दोपहर तीन बजे एक पक्ष से जुड़े लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चलाई तो शनिवार अलसुबह तीन बजे जवाब में दूसरे पक्ष ने दरवाजे पर चढ़कर गोलियां भी दागी और बम भी फोड़ा। शुक्रवार दोपहर तीन बजे बबरगंज थानाक्षेत्र के हुसैनाबाद मोगलपुरा स्थित मस्जिद के पीछे मिस्त्री टोला निवासी डैनी मियां के घर पर कुख्यात फिरोज मियां आधा दर्जन साथियों के साथ पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान फिरोज मियां ने डैनी को ललकारा और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। इस दौरान डैनी मियां के लोग फिरोज मियां को पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो सभी भाग निकले।

इस दौरान लोगों के हत्थे वारदात में शामिल रिक्कू की बाइक चढ़ गयी तो पुलिस को मौके से दो कारतूस का खोखा मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बबरगंज पुलिस को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल में लग गये। अभी पुलिस चैन से भी बैठी नहीं थी कि शनिवार अलसुबह सुबह तीन बजे फिरोज मियां निवासी हुसैनाबाद के घर पर बमबाजी की वारदात हो गयी। फिरोज की पत्नी बीबी नाजरा के अनुसार, शनिवार की अलसुबह करीब तीन बजे उनके घर में डैनी मियां व उसका बेटा रेहान, शेरू, अफसार आदि बम-गोलियां चलाते घर में घुसे। उनलोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और एक पेटी को तोड़कर उसमें रखे रुपये को लूटकर चले गये।

सूचना मिलते ही शनिवार की सुबह में बबरगंज थानेदार विश्वबंधु कुमार पहुंचे। इस दौरान लोगों को फिरोज के घर के बाहर से तीन खोखा मिला है, जिसे पुलिस को सौंपने की तैयारी चल रही है। इस बाबत दोनों पक्षों से जुड़े एक भी लोगों ने बबरगंज पुलिस को आवेदन नहीं दिया तो बबरगंज थानेदार ने इस मामले में अपनी ही तहरीर पर बरामद खोखा के आधार पर फिरोज मियां के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

फिरोज मियां की पत्नी बीबी नाजरा ने बताया कि बीते दिन फिरोज व उसके गोतिया के बीच विवाद हुआ था। फिरोज को बुलाया था कि उसके गोतिया को समझा दे। शांत कराने गये फिरोज पर गोलीबारी की गयी। बबरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि दोपहर में फिरोज ने डैनी मियां के मोहल्ले में गोलीबारी की थी, जिसमें उसे आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज किया गया है। फिरोज का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है। वहीं फिरोज के घर पर गोली की घटना की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

सीएम नीतीश का अधिकारियों को निर्देश, पटना मेट्रो रेल के भूमिगत कार्य भी जल्द शुरू करें

Next Post

अब सीबीआई खोलेगी प्रधान डाकघर में हुए घोटाले की परतें

Next Post
ED-CBI के डर से पाला बदलने वालों को तगड़ा झटका, 13 में से 9 चुनाव हारे

अब सीबीआई खोलेगी प्रधान डाकघर में हुए घोटाले की परतें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन
  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
  • सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In