• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ब्रह्मोस मिसाइल

ब्रह्मोस मिसाइल की वैश्विक डिमांड बढ़ी

January 3, 2025
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

May 4, 2026
प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?

प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?

May 4, 2026
ताज़ा रुझान: बंगाल में भाजपा की छलांग, तमिलनाडु में टीवीके की बड़ी बढ़त, असम में एनडीए आगे

ताज़ा रुझान: बंगाल में भाजपा की छलांग, तमिलनाडु में टीवीके की बड़ी बढ़त, असम में एनडीए आगे

May 4, 2026
एनकाउंटर

अम्बेडकरनगर में पुलिस एनकाउंटर: चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी आमिर ढेर

May 4, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत

May 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत जारी

May 4, 2026
यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

May 4, 2026
भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

May 4, 2026
सैन्य तनाव के बीच ट्रंप का सतर्क रुख: ईरान में हत्याएं और फांसी रुक गई

ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ की घोषणा की, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में फंसे जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का दावा

May 4, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत का सख्त रुख: नेपाल के लिपुलेख दावे को बताया निराधार

May 4, 2026
जेएमएम का महागठबंधन से किनारा, बिहार में अकेले मैदान में

हेमंत सोरेन की राष्ट्रपति से अपील: जनगणना 2027 में शामिल हो ‘सरना धर्म कोड’

May 4, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट: उत्तर भारत के कई राज्य प्रभावित

May 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

ब्रह्मोस मिसाइल की वैश्विक डिमांड बढ़ी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 3, 2025
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
ब्रह्मोस मिसाइल

नई दिल्ली:भारत की ब्रह्मोस मिसाइलों की दुनिया भर में डिमांड बढ़ रही है। कभी हथियारों के सबसे बड़े आयातक रहे भारत के लिए यह बड़ी सफलता है। इस बीच इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी रिपब्लिक डे के मौके पर भारत आ रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश के राष्ट्राध्यक्ष के साथ भारत कई समझौते कर सकता है। इनमें से एक समझौता ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर भी होने वाला है। भारत और रूस ने मिलकर इन मिसाइलों को तैयार किया है, जिनकी डिमांड कई देशों से की गई है। माना जा रहा है कि इस दौरे में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर करार करेंगे और अगले कुछ सालों में उन्हें डिलिवरी दी जाएगी।

इंडोनेशिया के 400 सैनिक भी दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे। यह भी ऐतिहासिक है क्योंकि आज तक किसी भी मेहमान देश ने इतने सैनिकों को गणतंत्र की परेड में हिस्सा लेने के लिए नहीं भेजा है। दक्षिण पूर्व एशिया में इंडोनेशिया ऐसा तीसरा देश है, जो भारत से ब्रह्मोस मिसाइलों की डील करेगा। इससे पहले फिलीपींस ने भारत से इन मिसाइलों को खरीदा है। इसके अलावा वियतनाम ने मिसाइलों की खरीद के लिए डील फाइनल की है। 2020 में प्रबोवो सुबियांतो रक्षा मंत्री के तौर पर भारत आए थे। कहा जा रहा है कि इस दौरान उनकी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात हुई थी और उन्होंने मिसाइलों को खरीदने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन इंडोनेशिया के पास बजट की कमी के चलते इसे टाल दिया गया था।

अब प्रबोवो सुबियांतो खुद सत्ता में हैं और पहला साल वह जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए समर्पित करना चाहते हैं। ऐसे में नए वित्त वर्ष में वह हथियारों की खरीद कर सकते हैं। इंडोनेशिया के साथ भारत के काफी अच्छे संबंध रहे हैं। भले ही इंडोनेशिया दुनिया की सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है, लेकिन सांस्कृतिक तौर पर वहां सनातन के प्रतीक पाए जाते रहे हैं। इसके कारण से भी इंडोनेशिया और भारत के बीच करीबी रही है। इसके अलावा इंडो-आसियान समिट का भी इंडोनेशिया एक अहम साझीदार रहा है। भारत के लिहाज से देखें तो ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों की कई देशों से डिमांड होना उत्साहजनक है।

ब्रह्मोस मिसाइल की खासियत यह है कि इसे जल, जमीन और हवा से लॉन्च किया जा सकता है। यह मिसाइल दुश्मन को करीब 650 किलोमीटर दूर तक मार गिरा सकती है। यह दूर से ही अपने तय लक्ष्य को भेद सकती है। खास बात यह है कि यह मिसाइल इस तरह से डिजाइन की गई है कि सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य को भेदने के दौरान भी वह रास्ता न भटके। यह मिसाइल समुद्र से लेकर ऊंचे पर्वतों तक पर दुश्मन के ठिकानों को भेद सकती है।
Previous Post

रोहित शर्मा का नाम टीम शीट से गायब: क्या दूध से मक्खी की तरह निकाले गए?

Next Post

कैलिफोर्निया: विमान छत से टकराया, 2 मृत, 18 घायल

Next Post
कैलिफोर्निया: विमान छत से टकराया

कैलिफोर्निया: विमान छत से टकराया, 2 मृत, 18 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त
  • प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?
  • ताज़ा रुझान: बंगाल में भाजपा की छलांग, तमिलनाडु में टीवीके की बड़ी बढ़त, असम में एनडीए आगे
  • अम्बेडकरनगर में पुलिस एनकाउंटर: चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी आमिर ढेर
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In