Budget 2024 Live: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। तय समय के मुताबिक सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करना शुरू करेंगी। वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। इसके बाद वह बजट पेश करने के लिए संसद पहुंच चुकी हैं। इस बजट से खासकर मिडिल क्लास, किसान, नौकरीरपेशा और महिलाओं को काफी उम्मीदें हैं। इस बजट में भी मोदी सरकार के 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य की झलक देखने को मिलेगी।
-
Budget 2024 : रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के लिए 2 लाख करोड़
वित्त मंत्री ने रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2 लाख करोड़ रुपये के आवंटन के साथ पांच योजनाओं के पीएम पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस साल शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। -
Budget 2024 Live Updates: बजट में 9 क्षेत्रों पर फोकस
वित्त मंत्री ने कहा कि मौजूदा बजट को प्राथमिकताओं के लिए याद रखा जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में 9 क्षेत्रों पर फोकस किया गया है।- कृषि में उत्पादकता और लचीलापन
- रोजगार और कौशल
- समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय
- विनिर्माण और सेवाएं
- शहरी विकास
- ऊर्जा सुरक्षा
- बुनियादी ढाँचा
- नवाचार, अनुसंधान और विकास
- अगली पीढ़ी के सुधार
-
Budget 2024 LIVE Updates : बजट में युवाओं के लिए दो लाख करोड़ रुपये
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस रोजगार बढ़ाने पर हैं। बजट में गरीब, महिला, युवा और किसान पर जोर है। सरकार सबका साथ, सबका विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार बजट में युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये आवंटित किया गया है
-
Budget 2024 LIVE Updates : भारत की आर्थिक वृद्धि दर बेहतर : सीतारमण
वैश्विक अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि बेहतर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में मुद्रास्फीति कम रही है। यह वर्तमान में 3.1 फीसदी है। -
Budget 2024 LIVE : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बजट को मंजूरी दी गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर बाद 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगी। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट होगा। -
Budget 2024 Live Updates: राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू ने खिलाई वित्त मंत्री को दही
संसद में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें दही खिलाई। इसके बाद वित्त मंत्री ने उन्हें बजट की कॉपी सौंपी। राष्ट्रपति से औपचारिक मंजूरी के बाद वित्त मंत्री संसद पहुंची। इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दे दी।
-
Budget 2024 Live: बजट पेश होने से पहले संसद पहुंचे राहुल गांधी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट पेश किए जाने से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद पहुंचे। इससे पहले कैबिनेट मीटिंग के लिए पीएम मोदी समेत अन्य मंत्री संसद भवन पहुंचे थे। -
Budget 2024 Live: बजट पेश होने से पहले AAP ने सरकार पर साधा निशाना
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि पिछले 10 सालों में करोड़ों भारतीयों को महंगाई से जूझना पड़ा है। हम देखेंगे कि इससे निपटने के लिए क्या उपाय किए जाते हैं। किसान लंबे समय से एमएसपी की मांग कर रहे हैं और एनडीए के सहयोगी भी अग्निवीर योजना को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। रोजगार, एमएसपी और महंगाई पर फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं अभी दिल्ली का बजट भी बता सकता हूं। संजय सिंह ने कहा कि पिछले 9 सालों में दिल्ली को 325 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं मिले हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि दिल्ली के लोगों ने AAP को चुना है।
न्यू टैक्स रिजीम के लिए अभी स्लैब क्या हैं?
₹3 लाख तक: कोई टैक्स नहीं
₹3 से 6 लाख तक: ₹3 लाख से अधिक आय पर 5%
₹6 से 9 लाख: ₹15,000 + ₹6 लाख से अधिक की आय पर 10%₹
9-12 लाख: ₹45,000 + ₹9 लाख से अधिक की आय पर 15%
₹12-15 लाख: ₹12 लाख से अधिक की आय पर ₹90,000 + 20%
₹15 लाख से ऊपर: ₹1.5 लाख + ₹15 लाख से अधिक की आय पर 30%
लोकसभा और राज्यसभा में बजट पर 20-20 घंटे चर्चा
Budget 2024 Live: लोकसभा और राज्यसभा में आम बजट पर 20-20 घंटे चर्चा होने की संभावना है। वहीं, निचले सदन में रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालयों पर अलग से बहस होने की उम्मीद है। पीटीआई भाषा के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा में विनियोग और वित्त विधेयकों पर आठ घंटे की चर्चा और चार मंत्रालयों के कामकाज पर चार-चार घंटे की बहस होने की संभावना है। केंद्रीय बजट 2024-25 मंगलवार को लोकसभा में प्रस्तुत किया जाएगा, जिस पर सदन में चर्चा के लिए कुल 20 घंटे का समय आवंटित किया गया है। एक सरकारी सूत्र ने कहा कि आम बजट पर चर्चा के लिए 20 घंटे के आवंटित समय के दौरान विभिन्न दलों को मुद्दे उठाने का अवसर मिलेगा जिसका वित्त मंत्री सीतारमण जवाब देंगी।
सैलरी क्लास लगाए बैठा है ये 5 उम्मीदें, क्या निर्मला सीतारमण करेंगी पूरा
Budget 2024 Live: सैलरीड क्लास को 23 जुलाई यानी आज बजट से बहुत उम्मीदें हैं। इनके पीछे सबसे बड़ी वजह है, साल 2024 के अंतरिम बजट में टैक्सपेयर्स को अधिक राहत का न मिलना। पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट्स को उम्मीद कै कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण नए टैक्स रिजीम में हाइएस्ट टैक्स रेट को कम कर सकती हैं, मानक कटौती को बढ़ाने के साथ ओल्ड टैक्स रिजीम में उच्चतम टैक्स रेट के लिए लिमिट बढ़ा सकती हैं। अनुमान है कि सरकार बजट 2023 में पेश की गई न्यू टैक्स रिजीम की कथित कमियों को दूर करेगी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

